18वें एशियाई खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन के जरिये बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. जकार्ता-पालेमबांग एशियन गेम्स में भारत ने अब तक 69 पदक जीतकर एशियाड में सर्वाधिक मेडल जीतने का रिकॉर्ड बना डाला है. यह पहला मौका है, जब भारत ने एशियाई खेलों में इतने पदक जीते हैं.
2010 ग्वांग्झू एशियाई खेलों में भारत ने कुल 65 पदक जीते थे. जिसमें 14 गोल्ड, 17 सिल्वर, 34 ब्रॉन्ज शामिल थे, जो इससे पहले तक एशियाई खेलों में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन था.
18वें एशियाई खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या 69 है. 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज मेडल के साथ वह पदक तालिका में 8वें स्थान पर है.
पदक तालिका : TOP TEN
एशियन गेम्सः 1951 से 2018 तक भारत का प्रदर्शन
1. 1951 नई दिल्ली, कुल पदक- 51: गोल्ड- 15, सिल्वर- 16, ब्रॉन्ज- 20, रैंकिंग दूसरी.
2.1954 मनीला, कुल पदक-13: गोल्ड- 4, सिल्वर- 4, ब्रॉन्ज- 5, रैंकिग 5वीं.
3.1958 टोक्यो, कुल पदक- 14, गोल्ड मेडल-5, सिल्वर-4, ब्रॉन्ज-5, रैंकिंग 7वीं.
4.1962 जकार्ता, कुल पदक- 52, गोल्ड- 12, सिल्वर- 13, ब्रॉन्ज- 27, रैकिंग तीसरी.
5. 1966 बैंकॉक, कुल पदक- 21, गोल्ड- 7, सिल्वर- 3, ब्रॉन्ज- 11, रैंकिंग 5वी.
6. 1970 बैंकॉक, कुल पदक- 25, गोल्ड- 6, सिल्वर- 9, ब्रॉन्ज- 10, रैंकिंग 5वीं.
7, 1974 तेहरान , कुल पदक- 28, गोल्ड- 4, सिल्वर-12, ब्रॉन्ज- 12 रैंकिंग 7वीं.
8.1978 बैंकॉक, भारत के कुल पदक- 28, गोल्ड- 11, सिल्वर- 11, ब्रॉन्ज- 6, रैंकिंग छठी
9.1982 नई दिल्ली, कुल पदक- 57, गोल्ड- 13, सिल्वर- 19, ब्रॉन्ज- 25, रैकिंग 5वीं.
10.1986 सियोल, कुल पदक- 37, गोल्ड-5, सिल्वर- 9, ब्रॉन्ज- 23, रैंकिंग 5वीं.
11. 1990 बीजिंग, कुल पदक- 23, गोल्ड- 1, सिल्वर- 8, ब्रॉन्ज- 14, रैंकिंग 11वीं.
12. 1994 हिरोशिमा, कुल पदक- 22, गोल्ड- 4 सिल्वर- 3, ब्रॉन्ज- 15, रैंकिंग 8वीं.
13. 1998 थाईलैंड, कुल पदक- 35, गोल्ड- 7, सिल्वर-11, ब्रॉन्ज- 17, रैंकिंग 9वीं.
14, 2002 बुसान, कुल पदक- 36, गोल्ड- 11, सिल्वर-12, ब्रॉन्ज- 13, रैंकिंग 7वीं.
15. 2006 दोहा, कुल पदक-53, गोल्ड- 10, सिल्वर- 17, ब्रॉन्ज- 26, रैंकिंग 8वीं
16. 2010 ग्वांग्झू, कुल पदक- 65, गोल्ड- 14, सिल्वर- 17, ब्रॉन्ज- 34, रैंकिंग छठी.
17. 2014 इंचियोन, कुल पदक- 57, गोल्ड- 11, सिल्वर- 10, ब्रॉन्ज- 36, रैकिंग 8वीं
18. 2018 जकार्ता-पालेमबांग, कुल पदक- 69, गोल्ड- 15, सिल्वर- 24, ब्रॉन्ज-30, रैंकिंग 8वीं.
अमित रायकवार