Umran Malik IPL 2022: 'अगर वह पाकिस्तान में होता...', उमरान मलिक का फैन हुआ यह पाकिस्तानी क्रिकेटर

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल नीलामी से पहले उमरान मलिक को चार करोड़ रुपए में रिटेन किया था. उमरान टी20 वर्ल्ड कप 2021 में बतौर नेट गेंदबाज टीम इंडिया का पार्ट रह चुके हैं.

Advertisement
उमरान मलिक (@IPL) उमरान मलिक (@IPL)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2022,
  • अपडेटेड 12:22 PM IST
  • उमरान मलिक रफ्तार से मचा रहे धमान
  • PAK क्रिकेटर ने की इस बॉलर की तारीफ

उमरान मलिक आईपीएल के मौजूदा सीजन में कहर बरपा रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के इस गेंदबाज ने अपनी रफ्तार से अनुभवी बल्लेबाजों को परेशान किया है. उमरान ने आईपीएल 2022 में अबतक 11 मुकाबलों में 24.26 के एवरेज से पंद्रह विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 25 रन देकर पांच विकेट रहा है.

अब पाकिस्तान के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने उमरान मलिक की जमकर तारीफ की है. अकमल का मानना है कि अगर उमरान पाकिस्तान क्रिकेट का हिस्सा होते तो अब तक वो इंटरनेशल डेब्यू कर चुके होते. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में पेशावर जाल्मी के लिए खेलने वाले अकमल ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजों  की भी सराहना की.

Advertisement

उमरान मलिक विकेट चटका रहे हैं: अकमल

कामरान अकमल ने एक यूट्यूब चैनल से कहा, 'अगर वह पाकिस्तान में होता तो शायद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुका होता. उसकी इकोनॉमी ज्यादा है, लेकिन वह एक स्ट्राइक गेंदबाज है और उसे विकेट मिल रहे हैं. हर मैच के बाद उनका स्पीड चार्ट आता है, जहां उनकी स्पीड लगभग 155 किमी/घंटा रहता है और यह नीचे नहीं जा रहा है. पहले, भारतीय क्रिकेट में अच्छे तेज गेंदबाजों की कमी थी, लेकिन अब उनके पास नवदीप सैनी, सिराज, शमी और बुमराह जैसे तेज गेंदबाज हैं.'

ब्रेट ली और शोएब अख्तर से की तुलना

उन्होंने आगे कहा, 'पिछले सीजन में उन्होंने सिर्फ एक या दो मुकाबले खेले थे. अगर वह पाकिस्तान में होते तो निश्चित तौर पर हमारे लिए खेलते. लेकिन भारतीय क्रिकेट ने मलिक को पूरे आईपीएल सीजन में खेलने का मौका देकर काफी परिपक्वता दिखाई है. ब्रेट ली और शोएब अख्तर भी महंगे साबित होते थे, लेकिन उन्होंने विकेट चटकाए और ऐसे ही स्ट्राइक गेंदबाजों की जरूरत होती है.'

Advertisement

उमरान मलिक को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल नीलामी से पहले चार करोड़ रुपए में रिटेन किया था. वह टी20 वर्ल्ड कप 2021 में बतौर नेट गेंदबाज टीम इंडिया का पार्ट रह चुके हैं. आईपीएल के पिछले सीजन में उमरान मलिक महज 3 मैच ही खेल पाए थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement