IPL 2022: भारत छोड़ने से पहले जोस बटलर ने चहल-धनश्री संग की पार्टी, देखें डांस का Video

राजस्थान रॉयल्स का दूसरी बार आईपीएल जीतने का सपना भले ही अधूरा रह गया हो. लेकिन जोस बटलर और युजवेंद्र चहल ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन से फैन्स के दिलों में जगह बनाई.

Advertisement
बटलर-चहल-धनश्री बटलर-चहल-धनश्री

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2022,
  • अपडेटेड 6:52 AM IST
  • राजस्थान आईपीएल 2022 में रही उपविजेता
  • बटलर-चहल ने पूरे सीजन दिखाया शानदार खेल

राजस्थान रॉयल्स का दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया था. संजू सैमसन की अगुवाई टीम को गुजरात टाइटन्स ने फाइनल मैच में 7 विकेट से मात दी थी. राजस्थान रॉयल्स भले ही खिताब नहीं जीत सकी, लेकिन टीम के बल्लेबाज जोस बटलर ने ऑरेन्ज कैप और स्पिनर युजवेंद्र चहज ने पर्पल कैप पर कब्जा जमाया.

हार के जख्मों को भुलाकर बटलर ने स्वदेश विदा होने से पहले खूब मस्ती की. दरअसल, चहल की वाइफ धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो एवं फोटो शेयर की हैं, जिसमें बटलर, चहल और धनश्री मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement

धनश्री पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'ऑरेन्ज और पर्पल के बीच गुलाबी..चहल और बटलर को लेकर मेरे पास जो सम्मान और प्यार है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. बटलर आप एक जेंटलमैन और सबसे अद्भुत इंसान हैं. निश्चित रूप से हम फनी समय और कुछ सीरियस लाइफ डिस्कशन को याद करेंगे. जाने से पहले हमने एक-दूसरे से जो कहा वह सच है, हम ट्रॉफी नहीं जीत पाए लेकिन हमने निश्चित रूप से दिल जीते. मैं बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं कि मुझे अपना छोटा फैमिली बनाने का अवसर मिला.'

आईपीएल 2022 में बटलर ने 17 मैचों में 57.53 की औसत से 863 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 116 रन रहा. बटलर ने इस दौरान चार शतक और 4 अर्धशतक जड़ा. यही नहीं  बटलर आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा चौके एवं छक्के जड़ने वाले भी प्लेयर रहे.

Advertisement

वहीं चहल की बात करें तो उन्होंने 17 मैचों में 19.51 की औसत से 27 विकेट चटकाए. वानिंदु हसारंगा 26 विकेट्स के साथ दूसरे और कैगिसो रबाडा (23 विकेट) तीसरे नंबर पर रहे. चहल ने आईपीएल 2022 की इकलौती हैट्रिक भी ली.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement