Jasprit Bumrah vs Shaheen Afridi: 'शाहीन आफरीदी के मुकाबले कम आक्रामक हैं बुमराह', पूर्व PAK क्रिकेटर का बयान

अनुभव के मामले में जसप्रीत बुमराह पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन आफरीदी की तुलना में काफी आगे हैं. बुमराह ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 156 मैचों में 303 विकेट चटकाए हैं.

Advertisement
Shaheen Afridi and Jasprit Bumrah Shaheen Afridi and Jasprit Bumrah

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 8:27 AM IST
  • जसप्रीत बुमराह ने किया है शानदार प्रदर्शन
  • फिलहाल आईपीएल 2022 का पार्ट हैं बुमराह

तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और शाहीन आफरीदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से फैन्स के दिलों में जगह बनाई है. जहां बुमराह ने टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में मैच जिताऊ परफॉर्मेंस दी है. वहीं शाहीन आफरीदी ने भी पाकिस्तान टीम की हालिया सफलताओं में अहम रोल अदा किया है. ऐसे में क्रिकेट फैन्स एवं विश्लेषक दोनों खिलाड़ियों की तुलना करते रहते हैं.

Advertisement

शाहीन की तुलना में बुमराह कम आक्रामक

इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने शाहीन आफरीदी को भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के मुकाबले बेहतर गेंदबाज बताया है. जावेद ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह का ग्राफ स्थिर रहा है और वह अफरीदी की तुलना में कम आक्रामक हैं. आकिब जावेद ने 163 एकदिवसीय मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया और कुल 182 विकेट झटके. वह 1992 विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा थे.

बुमराह स्थिर गेंदबाज: आकिब जावेद

आकिब जावेद ने एक पाकिस्तानी वेबसाइट से कहा 'पिछले कुछ सालों में हारिस रऊफ ने जिस तरह से गेंदबाजी की है, उनकी एवरेज बॉलिंग स्पीड दुनिया में सबसे तेज है. जिस तरह से वह दौड़ते हैं, बल्लेबाज को मालूम होता है कि गेंदबाज उसकी ओर दौड़ रहा है. शाहीन का ग्राफ बढ़ रहा है, जबकि बुमराह स्थिर (Stable) हैं.'

Advertisement

जावेद ने बताया, 'बुमराह के पास शाहीन की तुलना में कम खतरनाक प्रदर्शन है, चाहे वह टी20 हो या एकदिवसीय या टेस्ट मैच. पाकिस्तान क्रिकेट का भविष्य काफी हद तक शाहीन, हारिस रऊफ, शादाब खान, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान के प्रदर्शन पर निर्भर है.'

2021 के बेस्ट क्रिकेटर शाहीन

शाहीन आफरीदी को हाल ही में आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2021 के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था. साल 2021 में बाएं हाथ के गेंदबाज शाहीन ने 36 इंटरनेशनल मैचों में 22.20 की औसत से 78 विकेट चटकाए हैं. टी 20 विश्व कप 2021 में भारत के खिलाफ जीत में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

करियर रिकॉर्ड्स के मुताबिक जसप्रीत बुमराह पाकिस्तानी गेंदबाज की तुलना में काफी आगे हैं. बुमराह ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 156 मैचों में 303 विकेट चटकाए हैं. जबकि शाहीन आफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 94 मैचों में 201 विकेट हासिल किए हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement