IPL 2022 Points-Table: जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली, जानिए प्वॉइंट टेबल और पर्पल-ऑरेन्ज कैप का हाल

IPL में रविवार को डबल हेडर के पहले मैच में दिल्ली ने कोलकाता को 44 रनों से करारी शिकस्त दी. तो दूसरे मैच में राजस्थान टीम ने लखनऊ को हराया...

Advertisement
Rajasthan Royals Team (@IPL) Rajasthan Royals Team (@IPL)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 11 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 8:35 AM IST
  • IPL में राजस्थान टीम ने लखनऊ को हराया
  • दिल्ली के खिलाफ कोलकाता टीम भी हारी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन में रविवार को डबल हेडर खेला गया. इसके पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 44 रनों से करारी शिकस्त दी. तो दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने नवाबी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 3 रनों से पटक दिया.

इस जीत के साथ राजस्थान टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. उसने अब तक 4 में से 3 मैच जीते हैं और टीम के अब 6 पॉइंट हो गए हैं. कोलकाता हार के बावजूद 6 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है. लखनऊ टीम भी हार के बाद 5वें नंबर पर है.

Advertisement

दिल्ली टीम छठे नंबर पर

वहीं, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम अब जीत की पटरी पर लौट आई है. टीम ने लगातार 2 मैच गंवाने के बाद पहली जीत दर्ज की है. दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 4 मैच खेले, जिसमें से 2 में जीत दर्ज की और टीम अब 4 पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर आ गई है. 

ऑरैंज और पर्पल कैप की रेस

ऑरैंज और पर्पल कैप की बात करें तो इसकी रेस में भी राजस्थान टीम के खिलाड़ी ही सबसे आगे नजर आते हैं. अब तक इंग्लिश बल्लेबाज जोस बटलर ने 4 मैच में 218 रन बनाए हैं. वह एक शतक और एक अर्धशतक भी जमा चुके हैं. फिलहाल ऑरेंज कैप उनके पास ही है. वहीं, पर्पल कैप की रेस में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल टॉप पर काबिज हैं. उन्होंने अब तक 4 मैच में सबसे ज्यादा 11 विकेट अपने नाम किए हैं. उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 41 रन देकर 4 विकेट रहा है.

Advertisement

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन (ऑरेंज कैप) (Most Runs in IPL 2022)

जोस बटलर- 4 मैच, 218 रन
क्विंटन डिकॉक- 5 मैच, 188 रन
शुभमन गिल- 3 मैच, 180 रन
ईशान किशन- 4 मैच, 175 रन
शिमरॉन हेटमेयर- 4 मैच, 168 रन

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट (पर्पल कैप) (Most wickets in IPL 2022)

युजवेंद्र चहल- 4 मैच, 11 विकेट
उमेश यादव- 5 मैच, 10 विकेट
कुलदीप यादव- 4 मैच, 10 विकेट
वानिंदु हसारंगा- 4 मैच, 8 विकेट
आवेश खान- 5 मैच, 8 विकेट

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement