FIFA World Cup 2022: नीदरलैंड-अर्जेंटीना मैच में जमकर बवाल, आपस में भिड़ गए दोनों टीमों के खिलाड़ी, VIDEO

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में नीदलैंड-अर्जेंटीना मैच के दौरान जमकर बवाल भी हुआ और दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए. पूरे वाकये की शुरुआत लिएंड्रो परेडेस के फाउल करने से हुई. नीदरलैंड के खिलाड़ी भी प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं थे और वे परेडेस से लड़ने के लिए मैदान पर पहुंच गए. 

Advertisement
ARG vs NED Match ARG vs NED Match

aajtak.in

  • दोहा,
  • 10 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

फीफा वर्ल्ड कप 2022 लियोन मेसी की टीम अर्जेंटीना का शानदार प्रदर्शन जारी है. शुक्रवार (9 दिसंबर) की देर रात खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से पराजित किया. इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. अब सेमीफाइनल में अर्जेंटीना का सामना क्रोएशिया से होगा. कोएशिया ने ब्राजील को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है.

Advertisement

परेडेस ने शुरू की झगड़े की शुरुआत

नीदलैंड-अर्जेंटीना मैच के दौरान जमकर बवाल भी हुआ और दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए. यह पूरा वाकया खेल के 88वें मिनट में हुआ, तब अर्जेंटीना की टीम 2-1 से आगे थी. अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस ने नाथन एके को टैकल (जमीन पर गिराना) कर दिया जिसके चलते मैच रेफरी ने फाउल के लिए सीटी बजा दी. परेडेस इससे आगबबूला हो गए और उन्होंने गेंद को नीदरलैंड के डगआउट में दे मारा.

...फिर डच खिलाड़ी ने दिया धक्का

नीदरलैंड के खिलाड़ी भी प्रतिक्रिया देने में कहां पीछे रहते और वे परेडेस का सामना करने के लिए तुरंत मैदान पर पहुंच गए. डिफेंडर वर्जिल वैन डिज्क दौड़ते हुए आए और उन्होंने परेडेस को धक्का मारा. वहीं बाकी डच खिलाड़ियों ने भी अपना गुस्सा जाहिर करने की खूब कोशिश की. मैच रेफरी ने किसी तरह दोनों टीमों के खिलाड़ियों को अलग किया. परेडेस और Berghuis को रेफरी ने पीला कार्ड भी दिखाया जिसके बाद खेल आगे जारी रह पाया.

Advertisement

मुकाबले का पहला गोल अर्जेंटीना के नाहुएल मोलिना ने किया, जिसमें असिस्ट लियोनेल मेसी का था. इस एक गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बनाई थी. दूसरे हाफ में भी खेल काफी रोमांचक रहा. डेनजेल डम्फ्रीज ने मार्कोस एक्यूना को बॉक्स के अंदर फाउल किया जिसके चलते अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली. पेनल्टी पर लियोनेमेसी कहां चूकने वाले थे और उन्होंने अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया.

इसके बाद नीदरलैंड की वापसी की बारी थी. खेल के 83वें मिनट में सर्जियो बर्गहाउस के पास पर बाउट बेघोर्स्ट ने हेडर से गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया. फिर इंजरी टाइम के लगभग आखिरी मिनट में नीदरलैंड ने दूसरा गोल दागकर मैच 2-2 से बराबर किया. यह गोल भी बेघोर्स्ट ने ही किया. निर्धारित समय में 2-2 से मुकाबला बराबर रहने के बाद मैट एक्स्ट्रा टाइम में गया जहां कोई गोल नहीं हुआ. इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement