YEAR ENDER 2018: मैदान के अंदर और बाहर अपनी हरकतों से सुर्खियां बटोरते रहे क्रिकेटर

Year Ender 2018 Cricket Controversy Virat Kohli Steve Smith इस साल क्रिकेट की दुनिया में कई बड़े विवाद हुए, जिससे खेल प्रशंसक हैरान रह गए. कई मौजूदा दिग्गज क्रिकटर्स अपने फैंस की नजरों में गिर गए.

Advertisement
स्टीव स्मिथ (फोटो- ट्विटर) स्टीव स्मिथ (फोटो- ट्विटर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:17 AM IST

साल 2018 में एक तरफ जहां क्रिकेट के मैदान पर कई खिलाड़ियों ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं, वहीं कुछ खिलाड़ियों ने 'जेंटलमैन गेम' कहे जाने वाले क्रिकेट को शर्मसार किया. इस साल क्रिकेट की दुनिया में कई बड़े विवाद हुए जिससे खेल प्रशंसक हैरान रह गए. कई मौजूदा दिग्गज क्रिकटर्स अपने फैंस की नजरों में गिर गए. साथ ही उनका करियर भी खतरे में पड़ गया. इससे दूसरे खिलाड़ियों अनुशासन में रहने की सीख भी मिली. एक नजर डालते हैं इस साल हुए बड़े विवादों पर.

Advertisement

'सैंडपेपर गेट': स्मिथ-वॉर्नर हुए बैन

इस साल मार्च में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर गई थी, तो केपटाउन टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर कैमरुन बेनक्रॉफ्ट बॉल टेंपरिंग (Ball Tampering) करते हुए पकड़े गए. बेनक्रॉफ्ट को मैच के दौरान अपने ट्राउजर से पीले रंग की चीज निकालते देखा गया. टीवी रीप्ले में देखा गया कि बेनक्रॉफ्ट को गेंद के आकार को बिगाड़ने के लिए जेब से टेप जैसे ऑब्जेक्ट का इस्तेमाल करते देखा गया, जिसे उन्होंने बाद में अपनी ट्राउजर में छिपाने की कोशिश की.

टेप को सैंडपेपर में बदलकर इसका इस्तेमाल बेनक्रॉफ्ट ने गेंद को एक तरफ से खुरदरा करने के लिए किया था, ताकि गेंदबाजों को स्विंग मिले. इस घटना के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बॉल टेंपरिंग की बात मानी. बॉल टेंपरिंग की घटना के कुछ ही घंटे बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने सीए से स्टीव स्मिथ को कप्तानी से हटाने के लिए कहा था. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने भी इस घटना को 'चौंकाने वाला और निराशाजनक कहा था.

Advertisement

बाद में स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़नी पड़ी थी. उपकप्तान डेविड वॉर्नर को भी उनके पद से हाथ धोना पड़ा. स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक साल का बैन लगाया गया. इसके अलावा कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगा.

पत्नी के आरोपों से बुरे फंसे मोहम्मद शमी

इस साल मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने पति पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए जिसने सभी को हैरान कर दिया. मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने फेसबुक पेज पर शमी पर बेवफाई के आरोप लगाते हुए पोस्ट लगाई थी. हसीन ने वाट्सऐप के स्क्रीन शॉट्स शेयर किए गए थे. उनका दावा था कि ये स्क्रीन शॉट शमी की दूसरी लड़कियों से हुई चैट के थे.

हसीन के मुताबिक शमी दूसरी लड़कियों से अंतरंग चैट करते थे, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करते थे. कई साल से वो ये प्रताड़ना सहती आ रही थीं. इसके बाद बीसीसीआई ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रोक दिया. बीसीसीआई ने कहा था कि बोर्ड ने उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों को ध्यान में रखकर उनका नाम रोक दिया. इतना ही नहीं शमी के आईपीएल खेलने पर भी रुकावट आई. बाद में बीसीसीआई की जांच के बाद शमी को क्लीन चिट मिल गई और वह वापस क्रिकेट खेलने लगे.

Advertisement

श्रीलंका में बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने तोड़ा ड्रेसिंग रूम का शीशा

इस साल श्रीलंका में हुई निदहास टी-20 ट्राई सीरीज ट्रॉफी में एक बड़ा विवाद खड़ा हुआ जब ग्रुप स्टेज के एक मैच में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मुकाबला टाई हुआ. विवाद की शुरुआत तब हुई जब बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन अचानक अपने खिलाड़ियों को वापस पवेलियन बुलाने लगे. इस दौरान मैदान पर बांग्लादेशी और श्रीलंकाई क्रिकेटरों के बीच गर्मागर्म बहस भी हुई.

श्रीलंकाई खिलाड़ियों का कहना था कि आखिरी ओवर की शुरुआती दोनों गेंदें कंधे से ऊपर थीं और फील्ड अंपायर ने नो-बॉल नहीं दिया. बाद में कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने कहा कि गेंद जरूर कंधे से ऊपर थी, लेकिन बल्लेबाज के हेलमेट से नीचे होकर निकली. इस मैच के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में लगे शीशे को तोड़कर विवाद खड़ा कर दिया. बाद में उनके खिलाड़ियों की जुर्माने के तौर पर मैच फीस काटी गई.

वॉर्नर और डि कॉक के बीच मैदान पर हुई 'जंग'

इस साल मार्च में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर गई थी, तो डरबन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ड्रेसिंग रूम के पास डेविड वॉर्नर और दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक आपस में भिड़ गए. ड्रेसिंग रूम लौटते समय वॉर्नर गुस्से में थे और वह डि कॉक पर भड़कते दिख रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक डि कॉक ने वॉर्नर की पत्नी कैंडिस पर टिप्पणी की थी जिसके बाद वो आपा खो बैठे. इसका एक वीडियो भी उस वक्त वायरल हुआ था. बाद में वॉर्नर और डि कॉक दोनों पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया.

Advertisement

फैन पर भड़के विराट, बोले- भारत छोड़ दो

इस साल नवंबर में विराट कोहली का एक वीडियो फुटेज वायरल हुआ, जिसमें वह एक फैन को देश छोड़ने की सलाह देते दिखाई दिए. भारतीय कप्तान का कहना था कि जो लोग अंग्रेज और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पसंद करते हैं, उन्हें भारत में नहीं रहना चाहिए.

अपने नए ऐप पर उपलब्ध वीडियो में ट्वीट्स और इंस्टाग्राम संदेशों को पढ़ने के दौरान कोहली को एक फैन ने लिखा, 'वह एक ओवरेटेड बल्लेबाज हैं. उनकी बल्लेबाजी में कुछ भी खास नहीं लगता है. मैं इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाजों को भारतीय बल्लेबाज से ज्यादा देखना पसंद करता हूं.'

इस पर विराट जवाब देते हैं, 'मुझे नहीं लगता है कि आपको भारत में रहना चाहिए. जाओ और कहीं दूसरी जगह रहो. मुझे फर्क नहीं पड़ता है कि आप मुझे पसंद नहीं करते हैं. मुझे नहीं लगता कि आपको हमारे देश में रहना चाहिए और दूसरों की तरह सोचना चाहिए. आप अपनी प्राथमिकताओं को तय करें.' इस वीडियो के वायरल होने के बाद से कई प्रशंसकों ने कोहली को घमंडी और अप्रिय तक कह डाला.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement