10:00 AM (4 घंटे पहले)
तो वेस्ट इंडीज़ के लिए कप्तान शाइ होप, शिमरन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, रोवमन पॉवेल, शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड और रोमारियो शेफर्ड आतिशी शॉट लगाते हुए दिखाई दे सकते हैं| जबकि गेंदबाजी में अकील होसैन, जेसन होल्डर, शमर जोसफ और गुडाकेश मोती अपना जलवा बिखेरना चाहेंगे| वहीँ दूसरी तरफ इटली के लिए बल्लेबाजी में अन्थोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जे जे स्मट्स, जसप्रीत सिंह पर काफी कुछ निर्भर करेगा वहीँ गेंदबाजी में अली हसन, बेन मनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट और थॉमस ड्राका अपनी गेंदों से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाते हुए नजर आयेंगे| तो अब देखना ये है कि यहाँ से कौन सी टीम जीत हासिल करते हुए आगे की तरफ बढ़ती है|