नतीजा देने वाले कॉम्बिनेशन तलाश रहे हैं: फ्लेमिंग

आईपीएल में लगातार चौथी हार झेलने वाले राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के चीफ कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि टीम अभी सही कॉम्बिनेशन तलाशने के लिए संघर्ष कर रही है.

Advertisement
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के चीफ कोच स्टीफन फ्लेमिंग राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के चीफ कोच स्टीफन फ्लेमिंग

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 7:14 PM IST

आईपीएल में लगातार चौथी हार झेलने वाले राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के चीफ कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि टीम अभी सही कॉम्बिनेशन तलाशने के लिए संघर्ष कर रही है. टूर्नामेंट के पहले मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराने के बाद धोनी की अगुवाई वाली पुणे की टीम रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दो विकेट से हारने के साथ ही लगातार चार मैच हार चुकी है. मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में गुस्से में दिखे फ्लेमिंग और उन्होंने इस हार के लिए गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया.

Advertisement

स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि नई टीम बनाना हमेशा कठिन होता है. उन्होंने कहा, ‘हमें आगे की ओर देखने की जरूरत है. एक नई टीम के तौर पर हम तालमेल बनाने में जुटे हैं और काफी मेहनत कर रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘हम सही कॉम्बिनेश तलाश रहे हैं. नई टीम होने के कारण यह तलाशने में समय लगेगा कि कौन सा कॉम्बिनेश सही है. यदि हम लगातार दो तीन मैच जीत सके तो राह पर आ जाएंगे.’

उन्होंने गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया जो 160 रन का स्कोर नहीं बचा सके. उन्होंने कहा, ‘हम मैच नहीं जीत पा रहे हैं और यह मायने रखता है. इस मैच में प्रदर्शन काफी खराब था. किसी भी विकेट पर 160 रन का स्कोर अच्छा है लेकिन हम उसे बचा नहीं सके. हमने अच्छी गेंदबाजी नहीं की जिससे केकेआर ने दबाव बनाया.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement