डेविड वॉर्नर ने कोहनी की सर्जरी के बाद जमाया तूफानी शतक

David Warner smashed a rapid-fire century for his Sydney club side on his return from elbow surgery. डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए घोषित ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह नहीं मिली है

Advertisement
David Warner (Twitter) David Warner (Twitter)

aajtak.in

  • सिडनी,
  • 10 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 11:28 AM IST

डेविड वॉर्नर ने कोहनी की सर्जरी के बाद वापसी करते हुए सिडनी के अपने क्लब की ओर से आक्रामक शतक जड़ा. रेंडविक पीटरशैम की ओर से खेल रहे वॉर्नर ने पेनरिथ के खिलाफ एकदिवसीय मैच में 77 गेंदों की अपनी पारी में सात छक्के और चार चौके की मदद से 110 रन बनाए.

वॉर्नर की इस तूफानी पारी के बावजूद रेंडविक की टीम 314 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 219 रन पर ढेर हो गई. वॉर्नर को 18 साल के बाएं हाथ के स्पिनर हेनरी रेल्ज ने ब्रेंट विलियम्स के हाथों कैच कराया.

Advertisement

गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के लिए वॉर्नर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ पर राज्य और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था, जो 28 मार्च को खत्म होगा.

इन दोनों को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शुक्रवार को घोषित ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि ये दोनों अंतिम दो मैचों में खेलने के पात्र थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement