विराट ने BCCI को बताया- कैसा होना चाहिए टीम इंडिया का नया कोच

वर्तमान में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है. सीरीज में 1-0 से आगे टीम इंडिया शुक्रवार को तीसरा वनडे खेलेगी.

Advertisement
विराट कोहली विराट कोहली

विश्व मोहन मिश्र

  • पोर्ट ऑफ स्पेन,
  • 30 जून 2017,
  • अपडेटेड 4:27 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि उनकी टीम ने बीसीसीआई को मुख्य कोच के चुनाव से संबंधित मामले में सुझाव दे दिए हैं. वर्तमान में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है. सीरीज में 1-0 से आगे टीम इंडिया शुक्रवार को तीसरा वनडे खेलेगी.

कप्तान कोहली ने कहा, 'मैं किसी एक चीज पर कुछ कह नहीं सकता और न ही विस्तार से कुछ बता सकता हूं. एक टीम के तौर पर हमने बीसीसीआई को मुख्य कोच के लिए सुझाव दिए हैं और वह भी पूछे जाने पर. हम एक टीम होकर सुझाव देते हैं.'

Advertisement

मुख्य कोच के लिए दिए गए सुझाव के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने कहा, 'मुख्य कोच के चुनाव के लिए प्रक्रिया जारी है और हमारा पूरा ध्यान अभी इस सीरीज पर है. कोच के चुनाव का काम बीसीसीआई का है और उनके नियंत्रण में ही है.'

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इससपे पहले कहा था कि अगर के चयन पर उनके विचार जानना चाहेगी, तभी वह इस पर अपनी राय देंगे. रवि शास्त्री भी अब कोच पद की दौड़ में हैं और कोहली की उनसे करीबी को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि वह कोच पद के लिए उनकी पहली पसंद हो सकते हैं.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »