इंग्लैंड दौरे पर कोहली के लिए बड़ा चैलेंज होंगे एंडरसन: मैकग्रा

ग्लेन मैक्ग्रा ने चेताया है कि फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस बार भी भारतीय कप्तान के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं.

Advertisement
विराट कोहली को आउट करते जेम्स एंडरसन विराट कोहली को आउट करते जेम्स एंडरसन

तरुण वर्मा

  • चेन्नई,
  • 05 जून 2018,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

विराट कोहली 2014 के अपने बुरे सपने जैसे इंग्लैंड दौरे की तुलना में अब कहीं अधिक अनुभवी खिलाड़ी हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने चेताया है कि फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस बार भी भारतीय कप्तान के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं.

मैक्ग्रा ने कहा, ‘कोहली अब कहीं अधिक अनुभवी खिलाड़ी है. वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं, इसमें कोई शक नहीं है. लेकिन, इंग्लैंड के हालात काफी कड़े होते हैं. जब आपके खिलाफ जिमी एंडरसन जैसा गेंदबाज होता है, जो अब अच्छी गेंदबाजी कर रहा हैं, तो यह काफी कड़ा हो जाता है. आपको कड़ी मेहनत के लिए तैयार रहना होगा. कोहली स्तरीय खिलाड़ी है इसलिए मैं इस मुकाबले के लिए उत्सुक हूं.’

Advertisement

मैक्ग्रा ने स्पष्ट किया कि सिर्फ कोहली पर निर्भर रहना बेवकूफाना होगा और अगर वह विफल रहता है तो यह अन्य खिलाड़ियों को जिम्मेदारी निभाने का मौका देगा.

बटलर ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापसी का श्रेय IPL को दिया

उन्होंने कहा, ‘आप हमेशा चाहते हैं कि आपका सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करे. हालांकि यह अन्य बल्लेबाजों को भी जिम्मेदारी निभाने का मौका देता है और अब भी टीम में कुछ अच्छे बल्लेबाज मौजूद हैं. अगर भारत असल में एक ही खिलाड़ी पर निर्भर है, तो वे गलती कर रहे हैं.’

चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड में चार दिवसीय मैचों के दौरान काफी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे लेकिन मैक्ग्रा का कहना है कि वहां रहने का अनुभव भी फायदेमंद साबित होगा.

उन्होंने कहा, ‘मैंने नहीं देखा कि ब्रिटेन के हालात कैसे हैं. पुजारा रन नहीं बना पाने के बावजूद वहां है. वह के हालात में खेलने से ही मुझे लगता है कि उसे मदद मिलेगी.’ गेंदबाजी विभाग के बारे में पूछने पर मैक्ग्रा ने भरोसा जताया कि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह छाप छोड़ेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement