कप्तान विराट ने 'सर' रवींद्र जडेजा को 'नई यात्रा' के लिए दी बधाई

विराट ने ने ट्विटर पर लिखा ' जड्डू को पितृत्व की नई पारी के लिए बधाई. नन्ही परी को ढेर सारा प्यार'.

Advertisement
रवींद्र जडेजा रवींद्र जडेजा

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2017,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले रवींद्र जडेजा को पिता के तौर पर नई यात्रा के लिए बधाई दी है. विराट ने ट्विटर पर लिखा ' जड्डू को पितृत्व की नई पारी के लिए बधाई. नन्ही परी को ढेर सारा प्यार'. दरअसल, ऑलराउंडर जडेजा को बनने की खुशखबरी मिली थी.

रवींद्र जडेजा फिलहाल इंग्लैंड में हैं. जहां टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में बने रहने की मशक्कत में जुटी है. सेमीफाइनल में खेलने के लिए उसे रविवार को द. अफ्रीका को हर हाल में हराना होगा. टूर्नामेंट में जेडजा से कप्तान विराट कोहली को काफी उम्मीदें हैं.

Advertisement

जडेजा और रीवा 17 अप्रैल 2016 को विवाह बंधन में बंधे थे. 7 जून की रात राजकोट के स्टर्लिंग हॉस्पिटल में रीवा ने बेटी को जन्म दिया. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने जडेजा को पिता बनने की खूब बधाइयां दी हैं. ट्विटर पर कई यूजर्स ने उन्हें सर जडेजा के रूप में संबोधित करते हुए लिखा सर जडेजा अब 'डैड जडेजा' बन गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement