U-19 WC Warm-Up: भारत ने अफगानिस्तान को 44 रनों पर किया ढेर

गत चैम्पियन भारत ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप से पूर्व अभ्यास मैच में अफगानिस्तान को 211 रनों से रौंद दिया.

Advertisement
यशस्वी जायसवाल (फाइल, PTI) यशस्वी जायसवाल (फाइल, PTI)

aajtak.in

  • प्रिटोरिया,
  • 13 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 3:02 PM IST

कार्तिक त्यागी की अगुवाई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से गत चैम्पियन भारत ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप से पूर्व अभ्यास मैच में अफगानिस्तान को 211 रनों से रौंद दिया. भारतीय टीम अपना वर्ल्ड कप अभियान 19 जनवरी को शुरू करेगी. पहले मैच में उसका सामना श्रीलंका से होगा. 

भारत के 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम कार्तिक त्यागी (10 रन पर तीन विकेट), शुभांग हेगड़े (छह रन पर दो विकेट), सुशांत मिश्रा (11 रन पर दो विकेट) और आकाश सिंह (14 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 17.5 ओवरों में सिर्फ 44 रनों पर ढेर हो गई.

Advertisement

अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद इशाक (11) ही दोहरे अंक में पहुंच गए. इससे पहले भारत ने यशस्वी जायसवाल (69) और तिलक वर्मा (55) की पारियों की बदौलत आठ विकेट पर 255 रन बनाए. ये दोनों बल्लेबाज रिटयर्ड आउट हुए. भारत ने पहले ओवर में ही दिव्यांश सक्सेना (00) का विकेट गंवा दिया, जिन्हें फजल हक (48 रन पर दो विकेट) ने बोल्ड किया.

जायसवाल और वर्मा ने इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी करके पारी को संवारा. जायसवाल ने 97 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया, जबकि वर्मा ने 84 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का जड़ा. इन दोनों के वापस लौटने के बाद कप्तान प्रियम गर्ग (36) और हेगड़े (25) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement