शास्त्री या कोई और? जो बनेगा कोच T-20 वर्ल्ड कप-2021 तक होगा करार

कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) शुक्रवार को पुरुष टीम के मुख्य कोच पद के लिए मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में इंटरव्यू ले रही है.

Advertisement
रवि शास्त्री-विराट कोहली (फाइल) रवि शास्त्री-विराट कोहली (फाइल)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 16 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) शुक्रवार को पुरुष टीम के मुख्य कोच पद के लिए मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में इंटरव्यू ले रही है. इस बीच बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि नए कोच का कार्यकाल 2021 में होने वाले टी-20 विश्व कप तक का होगा. बोर्ड के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति जो कोचिंग स्टाफ चुनेगी उसे भी 2021 टी-20 विश्व कप तक का कार्यकाल सौंपा जाएगा.

Advertisement

अधिकारी ने कहा, 'मुख्य कोच को 2021 में होने वाले टी-20 विश्व कप तक का कार्यकाल सौंपा जाएगा और इसके बाद एक बार फिर कोच को चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी. सपोर्ट स्टाफ को भी 2021 टी-20 विश्व कप तक का करार सौंपा जाएगा, क्योंकि जब बड़े टूर्नामेंट्स की बात आती है तो निरंतरता जरूरी होती है.'

कोच पद की दौड़ में मौजूदा कोच रवि शास्त्री का एक बार फिर चुना जाना तय माना जा रहा है. सपोर्ट स्टाफ में हालांकि बदलाव देखने को मिल सकते हैं. शास्त्री के अलावा मुख्य कोच की दौड़ में न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन, श्रीलंका के पूर्व कोच टॉम मुडी, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के पूर्व कोच फिल सिमंस, भारत के पूर्व फील्डिंग कोच रॉबिन सिंह और भारत के पूर्व मैनेजर लालचंद राजपूत भी शामिल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement