5:48 PM (4 घंटे पहले)
तो अब दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की बात की जाए तो न्यू जीलैंड के लिए बल्लेबाज़ी में रचीन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, फिन ऐलेन, टिम सीफर्ट, मार्क चैपमैन और डैरेल मिचेल को बल्ले से अहम योगदान देना होगा| तो गेंदबाज़ी में कप्तान मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और इश सोढ़ी विपक्षी टीम के अहम बल्लेबाजों का शिकार करने को देखेंगे| वहीँ दूसरी तरफ श्रीलंका के लिए कप्तान दसुन शनाका के साथ-साथ पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, पवन रथनायके और कामिंदु मेंडिस को अपने बल्ले से बड़ी पारी खेलने की ज़रुरत होगी जबकि गेंदबाज़ी में दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालागे, दुशमंथा चमीरा और महीश तीक्षाना सामने वाली टीम के टॉप बल्लेबाजों का शिकार करने की रणनीतियों को बनायेंगे| ऐसे में अब देखना होगा कि कौन सी टीम के खिलाड़ी इस मुकाबले में अपने टीम के लिए बेहतर खेल दिखाते हैं| तो बने रहिएगा इस रोमांचक मुकाबले का पूरा आनंद उठाने के लिए हमारे साथ|