VIDEO: धवन ने घर को बनाया क्रिकेट का मैदान, बेटे ने किया बोल्ड

धवन और उनके बेटे ने क्रिकेट फील्ड की तरह ही पूरा माहौल बनाया हुआ है. जोरावर अपने पिता को बॉलिंग करते हैं, जिस पर शिखर कुछ अच्छे शॉट्स भी खेलते हैं.

Advertisement
Shikhar Dhawan Playing Cricket With Son Shikhar Dhawan Playing Cricket With Son

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 3:24 PM IST

कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के दौरान टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने घर को ही क्रिकेट का मैदान बना लिया है. शिखर धवन अपने बेटे जोरावर के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं.

शिखर धवन ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में शिखर और उनके बेटे जोरावर अपने घर के हॉल में क्रिकेट खेल रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: इंजमाम का बड़ा आरोप- अपने शतक और रिकॉर्ड के लिए खेलते थे भारतीय खिलाड़ी

शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'क्वॉरनटीन प्रीमियर लीग का सबसे अहम लम्हा, धवन बनाम धवन.'

वीडियो में धवन और उनके बेटे ने क्रिकेट फील्ड की तरह ही पूरा माहौल बनाया हुआ है. जोरावर अपने पिता को बॉलिंग करते हैं, जिस पर शिखर कुछ अच्छे शॉट्स भी खेलते हैं.

खेल के दौरान बाप और बेटे के बीच कुछ हीटिंग मोमेंट भी आते हैं. लेकिन, मजे की बात ये रही कि शिखर धवन 99 के स्कोर पर होते हैं तब जोरावर उन्हें 'बोल्ड' कर देते हैं.

ये भी पढ़ें: NZ के क्रिकेट CEO ने कहा- जुलाई से पहले टी-20 वर्ल्ड कप पर कोई फैसला नहीं

Advertisement

आपको बता दें कि शिखर धवन ने हाल ही में चोट से वापसी कर भारत की वनडे टीम में वापसी की थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज कोरोना की वजह से रद्द हो गई. कोरोना के चलते सभी खेल टूर्नामेंट्स रद्द किए जा चुके हैं.

धवन ने 19 जनवरी 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में वनडे मैच खेला था, जिसके बाद वह चोटिल होकर पूरे न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो गए थे. न्यूजीलैंड दौरे पर धवन की गैरमौजूदगी में भारत को वनडे सीरीज में 0-3 से हार मिली थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement