जो रूट को अपशब्द कह बुरा फंसा था विंडीज का ये पेसर, फिर होंगे आमने-सामने

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शैनॉन गैब्रियल ने कहा कि वह पिछले साल उनके और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट से जुड़े विवाद को भुलाकर आगामी टेस्ट सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं.

Advertisement
West Indies pacer Shannon Gabriel says he wants to forget last year’s controversy (Reuters) West Indies pacer Shannon Gabriel says he wants to forget last year’s controversy (Reuters)

aajtak.in

  • मैनचेस्टर,
  • 19 जून 2020,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शैनॉन गैब्रियल ने कहा कि वह पिछले साल उनके और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट से जुड़े विवाद को भुलाकर आगामी टेस्ट सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं. गैब्रियल ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ 8 जुलाई से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले उनके मन में मेजबान टीम के लिए किसी तरह की बदले की भावना नहीं है.

Advertisement

सेंट लूसिया में फरवरी 2019 में खेले गए मैच के दौरान रूट के लिए अपशब्दों का उपयोग करने के कारण गैब्रियल पर चार मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया था, हालांकि उन्होंने क्या कहा था इसको कभी सार्वजनिक नहीं किया गया.

स्टंप माइक्रोफोन पर रूट को गैब्रियल से कहते हुए सुना गया था, ‘इसे अपमानजनक तरह से उपयोग नहीं करो. समलैंगिक होने में कुछ भी गलत नहीं है.’ वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज की टिप्पणी हालांकि पता नहीं चली थी. इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गैब्रियल पर चार मैच का प्रतिबंध और मैच शुल्क का 75 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया था.

इस स्टार क्रिकेटर की मां का निधन, ट्विटर पर लिखा- आप मेरा घर थीं मां

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार गैब्रियल ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो यह अब बीती बात है. मैं इसके बारे में बहुत नहीं सोच रहा हूं. जो भी हुआ और जो कुछ भी कहा गया मैं उसको याद नहीं करना चाहता. मैं केवल भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं.’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘अगर मेरा चयन होता है तो मैं यहां अच्छा क्रिकेट खेलने और वेस्टइंडीज के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए आया हूं. मुझे लगता है कि उस मामले को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया. जो बात बताई गयी वह पूरी तरह से सच नहीं है लेकिन मैं उसे भुलाकर आगे बढ़ना चाहता हूं.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement