धर्मशाला टेस्ट के लिए शमी-श्रेयस टीम में, विराट पर सस्पेंस

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से खेलें जाने वाले धर्मशाला टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

Advertisement
विराट कोहली विराट कोहली

विश्व मोहन मिश्र

  • धर्मशाला,
  • 24 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 9:07 PM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से खेलें जाने वाले धर्मशाला टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट के जरिये इस बात की जानकारी दी है.

मैच से ठीक एक दिन पहले बीसीसीआई के इस ट्वीट के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि विराट कोहली कल के मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

Advertisement

 

विराट बोले- पूरी तरह फिट होने पर ही धर्मशाला टेस्ट में उतरूंगा

 

 

इसके अलावा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी विराट कोहली ने साफ किया था कि अगर वो 100 फीसदी फिट होंगे तभी खेलेंगे. मैच खेलने के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद विराट ने सबसे बड़ी बात जो कही, वह यह कि रात तक फीजियो पैट्रिक फरहार्ट से मशविरा कर वह तय करेंगे कि खेलना है या नहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »