IPL: पंजाब की हार के बाद विदेशी खिलाड़ियों पर भड़के सहवाग

सहवाग ने कप्तान ग्लेन मैक्सवेल को नाराजगी जताते हुए कहा, 'मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए हर फॉर्मेट में (टी20, वनडे, टेस्ट) क्रिकेट खेलते हैं. उन्हें इस तरह की स्थिति से निपटना आना चाहिए.

Advertisement
वीरेंदर सहवाग वीरेंदर सहवाग

केशवानंद धर दुबे

  • ,
  • 14 मई 2017,
  • अपडेटेड 7:18 AM IST

आईपीएल में रविवार को राइजिंग पुणे सुपरजायंट के हाथों किंग्स इलेवन पंजाब को मिली करारी हार के बाद टीम के कोच वीरेंद्र सहवाग का गुस्सा कप्तान मैक्सवेल पर फूट पड़ा. मैच के बाद वीरू ने कप्तान मैक्सवेल के साथ-साथ शॉन मार्श और इयॉन मॉर्गन को भी इस हार के लिए जिम्मेदार ठहराया. किंग्स इलेवन पंजाब की टीम पुणे के हाथों अपने आखिरी लीग मैच में 9 विकेट से हार गई. इस मैच में किंग्स की टीम का प्रदर्शन औसत से भी खराब रहा. इस महत्वपूर्ण मैच में पंजाब की पूरी टीम महज 73 रन पर ऑलआउट हो गई.

Advertisement

इन दोनों टीमों के लिए इस मैच से पहले प्लेऑफ की स्थिति यह थी कि जो भी टीम इस मैच की जीतती वह प्लेऑफ में क्वॉलिफाई करने वाली चौथी टीम बनती. पुणे की टीम ने इस मौके अपने हाथ से नहीं जाने दिया और इस मैच को जीतकर उसने प्लेऑफ में क्वॉलिफाई कर खुद दूसरे स्थान पर रखा है. किंग्स की इस हार के बाद प्रतिक्रिया देते हुए टीम के कोच वीरेंद्र सहवाग ने हार की ठीकरा अपने अनुभवी विदेशी खिलाड़ियों पर फोड़ा है.

मैक्सवेल ने नहीं निभाई जिम्मेदारी
सहवाग ने कप्तान ग्लेन मैक्सवेल को नाराजगी जताते हुए कहा, 'मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए हर फॉर्मेट में (टी20, वनडे, टेस्ट) क्रिकेट खेलते हैं. उन्हें इस तरह की स्थिति से निपटना आना चाहिए. उन्होंने इस मैच में बिलकुल जिम्मेदारी नहीं ली. इस मैच में हम अंत के 4 ओवर नहीं खेल पाए और पहले ही ऑल आउट हो गए. इस धीमे पिच पर यह 4 ओवर में फाइटिंग टोटल के लिए कुछ रन और दे सकते थे.' वीरू और उनकी टीम को मैक्सवेल से उम्मीद थी कि वह संकट में फंसी अपनी टीम के लिए कप्तानी पारी खेलेंगे. लेकिन वह खाता खोले बिना ही आउट हो गए.

Advertisement

शॉन मार्श और इयॉन मोर्गन को भी लिया आड़े हाथ
सहवाग ने कहा, 'गप्टिल मैच की शुरुआत में ही आउट हो गए इसलिए उन्हें दोष देना ठीक नहीं क्योंकि उन्हें आक्रामक शुरुआत की जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन उनके अलावा शॉन मार्श, इयॉन मोर्गन और कप्तान ग्लेन मैक्सवेल को टीम को संकट से उबारने की जिम्मेदारी अपने हाथ में लेनी थी, लेकिन इनमें से कोई भी बल्लेबाज 12 से 14 ओवर तक क्रीज पर टिकने को राजी नहीं हुआ.'

हार के लिए पिच को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते
सहवाग ने आगे कहा कि शॉन मार्श और इयॉन मॉर्गन इस टीम के सीनियर खिलाड़ी थे और उनके जिम्मेदारी लेकर 12 से 14 ओवर तक विकेट पर टिके रहने की कोशिश करनी थी. टीम के सीनियर्स खिलाड़ियों ने विकेट के धीमे होने को जिम्मेदार ठहराया. इस पर सहवाग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह की शिकायत कर बच नहीं सकते. आपको हर बार बैटिंग के लिए आसान पिच नहीं मिलती. इस तरह के हालात से आपको निपटना आना चाहिए. वीरू ने कहा अगर हम इस स्लो पिच पर 120 के करीब स्कोर होता तो इस मैच में हम पुणे को चुनौती दे सकते थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement