IND vs AUS: ऋषभ पंत की जगह KS Bharat दूसरे वनडे में बैकअप कीपर के तौर पर शामिल

बीसीसीआई की अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने राजकोट में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच के लिए केएस भरत को दूसरे बैकअप विकेटकीपर के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया.

Advertisement
KS Bharat KS Bharat

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 3:30 PM IST

  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में दूसरा वनडे
  • केएस भरत दूसरे वनडे में बैकअप विकेटकीपर

बीसीसीआई की अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने राजकोट में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच के लिए केएस भरत को दूसरे बैकअप विकेटकीपर के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया. बीसीसीआई ने शुक्रवार को खेले जाने वाले दूसरे मैच से कुछ देर पहले एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी.

Advertisement

ऋषभ पंत को मुंबई में खेले गए पहले वनडे में सिर में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह विकेटकीपिंग करने नहीं उतरे थे. लोकेश राहुल ने विकेटकीपिंग की थी. बयान में कहा गया है, 'चूंकि संजू सैमसन और ईशान किशन इस समय इंडिया-ए के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर हैं इसलिए चयन समिति ने केएस भरत को बैकअप विकेटकीपर के तौर टीम में शामिल किया है.'

बयान के मुताबिक, 'यह फैसला पंत के बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) जाने के बाद लिया गया, जहां वे अपनी रिहैब प्रक्रिया से गुजरेंगे. उन पर एनसीए निगरानी रखेगी और इसके बाद ही बेंगलुरू में होने वाले तीसरे वनडे में उनकी उपलब्धता को लेकर फैसला किया जाएगा.'

इससे पहले आंध्र के 26 साल के कीपर-बल्लेबाज केएस भरत पिछले साल नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट (कोलकाता) के दौरान शेष दो दिनों के लिए ऋद्धिमान साहा के कवर के रूप भारतीय टीम में शामिल किए गए थे. तब ऋषभ पंत को टेस्ट स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया था. हालांकि साहा उस समय पूरी तरह ठीक थे और भरत का टीम में लाना केवल एक एहतियाती उपाय था.

Advertisement

केएस भरत ने 74 प्रथम श्रेणी मैचों में 9 शतक और 22 अर्धशतकों के साथ 4143 रन बनाए हैं, जिसमें एक तिहरा शतक भी शामिल है. साथ ही उन्होंने 51 लिस्ट-ए में 3 शतकों और 5 अर्धशतकों के साथ 1351 रन बनाए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement