पाबंदियों में राहत: आउटडोर ट्रेनिंग शुरू करने वाला पहला भारतीय क्रिकेटर बना ये तेज गेंदबाज

तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर कोरोना वायरस के कारण दो महीने के ब्रेक के बाद शनिवार को आउटडोर ट्रेनिंग शु्रू करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने.

Advertisement
Pacer Shardul Thakur (File Photo- AFP) Pacer Shardul Thakur (File Photo- AFP)

aajtak.in

  • पालघर (महाराष्ट्र),
  • 23 मई 2020,
  • अपडेटेड 7:53 PM IST

  • लॉकडाउन के चौथे चरण में कुछ पाबंदियों में राहत दी गई
  • शार्दुल ठाकुर ने पालघर के बोइसर में अभ्यास शुरू किया

तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर कोरोना वायरस के कारण दो महीने तक क्रिकेट से अलग रहने के बाद शनिवार को आउटडोर ट्रेनिंग शु्रू करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने. भारत के लिए एक टेस्ट, 11 वनडे और 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले शार्दुल ने महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर में स्थानीय मैदान पर कुछ घरेलू खिलाड़ियों साथ अभ्यास शुरू किया.

Advertisement

महाराष्ट्र सरकार ने ‘ग्रीन’ और ‘ऑरेंज’ क्षेत्र में दर्शकों के बिना व्यक्तिगत ट्रेनिंग के लिए स्टेडियम खोलने की अनुमति दे दी है. गृह मंत्रालय ने 31 मई तक लॉकडाउन के चौथे चरण में कुछ पाबंदियों में राहत दी है, जिसके बाद यह फैसला किया गया.

28 साल के शार्दुल ठाकुर ने पीटीआई से कहा, ‘हां, हमने आज अभ्यास किया. यह अच्छा रहा और दो महीने के बाद ट्रेनिंग करना निश्चित रूप से अच्छा था.’ एक अधिकारी ने कहा कि पालघर दाहानु तालुका खेल संघ ने बोइसर में नेट अभ्यास शुरू कर दिया है. जो मुंबई से 110 किमी दूर है.

ये भी पढ़ें ... किरण रिजिजू बोले- हम तुरंत टूर्नामेंट शुरू करने की स्थिति में नहीं

उन्होंने कहा, ‘सुरक्षा के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया. गेंदबाजों को अपनी गेंद मिली जो संक्रमणरहित की गई और जो भी खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचे, उनका तापमान जांचा गया.’

Advertisement

पिछले सत्र में मुंबई के रणजी पदार्पण करने वाले बल्लेबाज हार्दिक तामोरे को भी इसी मैदान पर ट्रेनिंग करते हुए देखा गया. शीर्ष क्रिकेटर जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा अब भी व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ही बाहर अपने फार्म में ट्रेनिंग कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement