बोल्ट ने किया साफ- भारत के टॉप 3 बल्लेबाजों को जल्द आउट करना होगा

New Zealand pacer Trent Boult need to dismiss India top three batsmen cheaply: बोल्ट ने कहा एक बॉलिंग यूनिट के रूप में हम उनके टॉप ऑर्डर को दबाव में रखना चाहते हैं ताकि मिडिल ऑर्डर भी दबाव में आए. यदि हम पहले दस ओवर में तीन विकेट ले सके तो बाकी टीम पर दबाव बन जाएगा.

Advertisement
Trent Boult Trent Boult

aajtak.in

  • माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड),
  • 25 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने शुक्रवार को कहा कि मेजबान टीम का लक्ष्य शनिवार को दूसरे वनडे में भारत के टॉप तीन बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन भेजने का होगा. वनडे फॉर्मेट में भारत के टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाज शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से हैं.

बोल्ट ने कहा, ‘एक बॉलिंग यूनिट के रूप में हम उनके टॉप ऑर्डर को दबाव में रखना चाहते हैं ताकि मिडिल ऑर्डर भी दबाव में आए. यदि हम पहले दस ओवर में तीन विकेट ले सके तो बाकी टीम पर दबाव बन जाएगा.’

Advertisement

पहले वनडे में आठ विकेट से मिली हार के बारे में बोल्ट ने कहा, ‘हम खेल के हर विभाग में पिछड़ गए थे. हमें पता है कि गलती कहां हुई. बल्लेबाज अपनी गलतियों से सबक लेकर उतरेंगे ताकि बड़ा स्कोर बना सकें.’

मोहम्मद शमी ने पहले दो ओवरों में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों मार्टिन गप्टिल और कोलिन मुनरो को आउट कर दिया था. बोल्ट ने कहा, ‘अतीत में हमें सलामी जोड़ी से अच्छी शुरूआत मिलती आई है. हमें पता है कि शुरुआती विकेट कितने अहम होते हैं. साझेदारियों में बल्लेबाजी करना जरूरी है और अच्छी शुरुआत मिलने से निचले क्रम पर बोझ नहीं पड़ता.’

उन्होंने स्वीकार किया कि मैक्लीन पार्क पर पिच को भांपने में उनसे गलती हुई. उन्होंने कहा, ‘आप सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को लेकर उतरना चाहते हैं जो विकेट ले सकें. ईश सोढी ने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उसे किसकी जगह उतारें. हम नेपियर में पिच का भी सही आकलन नहीं कर सके.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement