परिवार पहले... T20 वर्ल्ड कप के बीच स्टार कीवी तेज गेंदबाज घर लौटा, अब बढ़ी न्यूजीलैंड की टेंशन

टी20 वर्ल्ड कप के बीच न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम का प्रमुख तेज गेंदबाज अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट गया है और कनाडा के खिलाफ आखिरी ग्रुप-डी मुकाबले में नहीं खेलेगा.

Advertisement
 लॉकी फर्ग्यूसन कनाडा के खिलाफ नहीं खेलेंगे. (Photo, PTI) लॉकी फर्ग्यूसन कनाडा के खिलाफ नहीं खेलेंगे. (Photo, PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:23 AM IST

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए  स्वदेश लौट रहे हैं. इसी वजह से वह ग्रुप-डी के अपने आखिरी मुकाबले में कनाडा के खिलाफ उपलब्ध नहीं रहेंगे. टीम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि टीम उनके इस खास मौके पर पूरी तरह साथ खड़ी है.

सुपर-8 के लिए रहेंगे उपलब्ध?

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने बताया कि योजना यह है कि फर्ग्यूसन टीम के साथ दोबारा जुड़ेंगे और यदि न्यूजीलैंड सुपर-8 चरण में पहुंचता है तो वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. कोच के मुताबिक, 'परिवार पहले आता है. लॉकी के लिए यह बेहद खास समय है और हम चाहते हैं कि वह इस पल को पूरी तरह जी सकें.'

Advertisement

उन्होंने कहा, 'फिलहाल हम टीम में लॉकी की जगह किसी और को शामिल नहीं कर रहे हैं, क्योंकि योजना के मुताबिक वह टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण के लिए वापसी करेंगे. हालांकि हमारे रिजर्व खिलाड़ी बेन सियर्स और कोल मैककॉन्ची जरूरत पड़ने पर टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं.'

34 साल के फर्ग्यूसन ने अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में 108 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए हैं. न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल ग्रुप-डी में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है.

दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद दबाव

न्यूजीलैंड को शनिवार को ग्रुप-डी मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद टीम पर दबाव बढ़ गया है. अब उसे मंगलवार को चेन्नई में कनाडा के खिलाफ होने वाले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

Advertisement

फर्ग्यूसन की गैरमौजूदगी में कीवी गेंदबाजी आक्रमण को नई रणनीति के साथ उतरना होगा. उनकी रफ्तार और डेथ ओवरों की विशेषज्ञता टीम के लिए अहम रही है, ऐसे में टीम संयोजन में बदलाव तय माना जा रहा है.

परिवार और प्रोफेशन के बीच संतुलन

क्रिकेटरों के लिए बड़े टूर्नामेंट के बीच ऐसे फैसले आसान नहीं होते, लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट ने हमेशा खिलाड़ियों के निजी जीवन को प्राथमिकता दी है. फर्ग्यूसन का स्वदेश लौटना उसी सोच को दर्शाता है.

अब निगाहें इस बात पर होंगी कि क्या न्यूजीलैंड कनाडा को हराकर सुपर-8 में जगह बनाता है और क्या फर्ग्यूसन निर्णायक दौर में टीम की तेज गेंदबाजी को फिर मजबूती दे पाते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »