क्रिकेट के खेल में वैसे तो आपने खिलाड़ियों को कई तरह का जश्न मनाते देखा होगा. चाहे वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पुशअप्स का जश्न हो या फिर कैरिबियाई खिलाड़ियों का गंगनम डांस का. लेकिन आज हम आपको ऐसे जश्न के बारे में बताएंगे जिसे अब तक दुनिया का सबसे अजीबोगरीब जश्न कहा जा रहा है. इस जश्न को देखकर शायद ही आप अपनी हंसी रोक पाएंगे.
दरअसल, इंग्लैंड के बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस जश्न का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में जो खिलाड़ी इस तरह का अजीबोगरीब जश्न मना रहा है उसका नाम है मैट कोल्स.
इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में मैट कोल्स गेंदबाजी करा रहे थे. गेंदबाज ने कसी हुई फील्ड लगा रही थी. इसी बीच जब गेंदबाज ने बल्लेबाज को दूसरी स्लिप में कैच आउट कराया तो वैसे ही वो पिच पर लेट गया. पिच पर लेटने के बाद कोल्स स्नेल डांस करने लगे. कोल्स पिच पर लेट कर बिल्कुल स्नेल की चरह चलने लगे.
उनके इस अनोखे जश्न को देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाया और जैसे ही बिलिंग्स ने इसे ट्विटर पर शेयर किया वैसे ही ये वीडियो वायरल हो गया. गौरतलब है कि पिछले साल पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स टेस्ट जीतकर पुश-अप लगा जश्न मनाया था. जिसके बाद पीसीबी ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर मैच के दौरान पुश-अप लगाने से प्रतिबंधित कर दिया था .
केशवानंद धर दुबे