दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर जेपी डुमिनी ने घरेलू टूर्नामेंट मोमेंटम वनडे कप में कमाल कर दिखाया है. केप कोबराज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए डिमिनी ने एक ओवर में 37 रन ठोक डाले. नाइट्स के टारगेट 240 रनों का पीछा करने चौथे नंबर पर उतरे डुमिनी ने 37 गेंदों में 70 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को 8 विकेट से जिताया.
ऐसे बने ताबड़तोड़ 37 रन
33 साल के डुमिनी ने नाइट्स के लेग स्पिनर एडी ली के ओवर की पहली चार गेंदों पर लगातार 4 छक्के जमाए. पांचवीं गेंद पर वह 2 रन बना पाए. अगली गेंद नो बॉल थी, जिस पर डुमिनी ने चौका जड़ा. इसके बाद की फ्री हिट पर डुमिनी ने एक और छक्का लगाया. इस तरह उन्होंने एक ओवर 37 रन बना डाले.
वनडे इंटरनेशनल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन (36) बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ही हर्शल गिब्स के नाम है. गिब्स ने 2007 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के डैन वैन बंज के एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़े थे.
लिस्ट-ए क्रिकेट : एक ओवर में सर्वाधिक रन
1. एल्टन चिगुम्बुरा: 39 रन (nb5w164646w16) 2013/14
2. जेपी डिमिनी: 37 रन (666625nb6) 2017/18
3. हर्शल गिब्स: 36 रन (666666) 2006/07
विश्व मोहन मिश्र