6:27 PM (1 सप्ताह पहले)
आंकड़ों की मानें तो मुंबई थोड़ी आगे है लेकिन इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने भी जबरदस्त फॉर्म पकड़ रखा है| आज का मुकाबला सिर्फ दो टीमों का नहीं, बल्कि अनुभव और युवा जोश के बीच का होगा| वैसे आज के मुकाबले में मुंबई के लिए रिकेलटन, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश अहम खिलाडी साबित हो सकते हैं| जबकि दूसरी तरफ आरआर के लिए उनकी सलामी जोड़ी के अलावा ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरन हेटमायर, रवी बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे अपना कमाल दिखाना चाहेंगे| तो क्या मुंबई वापसी करेगी या राजस्थान अपनी जीत की लय बरकरार रखेगी? तो तैयार हो जाइए एक और धमाकेदार मुकाबले के लिए!