Advertisement

IPL 2026, RR vs CSK Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को 8 विकेट से रौंदा, वैभव फिर बने हीरो

aajtak.in | NEW DELHI | 30 मार्च 2026, 10:59 PM IST

RR vs CSK IPL Cricket Score: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का तीसरा मुकाबला सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की जीत हुई और सीएसके को पहले ही आईपीएल मैच में हार झेलनी पड़ी. ये मैच एमएस धोनी इंजरी के चलते नहीं खेल रहे थे.

11:00 PM (एक घंटा पहले)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो पंजाब किंग्स और गुजरात टाईटन्स के बीच शाम 07.30 बजे न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
10:58 PM (एक घंटा पहले)
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नंद्रे बर्गर को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि ये मेरा आईपीएल में दूसरा साल है और मैंने पहले ही मुकाबले में अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया है जिससे मैं ख़ुश हूँ| आगे बर्गर ने कहा कि मैं गेंदबाज़ी में लाइन और लेंथ पर काफी ध्यान देता हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मेरी कोशिश रहेगी कि अगले मैच में भी इसी तरह का प्रदर्शन किया जाए|
10:55 PM (एक घंटा पहले)
मुकाबला जीतकर बात करने आये राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने बताया कि हमें इस सीजन जिस तरह की शुरुआत की दरकार थी वो मिली है| आगे कहा कि टॉस हमारे पक्ष में गया जिससे शुरुआत में हमें फायदा हुआ| टीम ने इस सीजन के लिए काफी मेहनत की है| हम अपने प्लान के साथ मैदान पर उतरे हैं और चतुराई भरी क्रिकेट खेलना चाहते हैं| गेंदबाजी में जो भी आया उसने अपना काम किया| ब्रिजेश ने अपने पहले मैच में कमाल का काम किया है| बल्लेबाजी में वैभव ने वही किया जिस तरह का काम वो करते हैं| डग आउट से मैं और ध्रुव बैठकर उनकी बल्लेबाजी को एंजॉय कर रहे थे| बल्लेबाजी मध्य क्रम पर कहा कि हम दायें और बाएँ हाथ के समीकरण के साथ उतरना चाहते हैं|
10:45 PM (एक घंटा पहले)
मैच गंवाकर बात करने आए चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने बताया कि हमने शुरुआत बेहतर नहीं किया और विकटों को जल्दी-जल्दी गंवाते चले गए| आगे गायकवाड ने कहा कि जेमी ओवरटन ने अच्छी बल्लेबाज़ी की लेकिन अगर हम 150 से 160 रनों तक पहुँचते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम अपने अगले मैच में बेहतर खेल दिखाते हुए जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे|
10:43 PM (एक घंटा पहले)
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
10:42 PM (एक घंटा पहले)
इस बीच महज 15 गेंदों पर सूर्यवंशी ने अपना अर्ध शतक जड़ते हुए सभी टीमों को एक बड़ा संदेश दे दिया है| मैट हेनरी हों या हों खलील अहमद, सबको इस युवा बल्लेबाज ने आड़े हाथ लिया और जिस छवी के साथ इस लीग में कदम रखा था उसपर आज पूरी तरह से खरे उतरे हैं| वैभव के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल (18) ने भी आकर तेजी के साथ रन्स बटोरे लेकिन एक लैप शॉट के दौरान वो भी अपना विकेट गंवा बैठे| पॉवर प्ले में ही बल्लेबाजी से राजस्थान ने इस गेम को अपने पाले में कर लिया था और बचा कुचा काम कप्तान रियान पराग (14) ने कर दिया और 47 गेंद पहले टीम को बड़ी जीत दिला दी| इस बीच जायसवाल रन अ बॉल से खेलते हुए पारी को एंकर करते हुए दिखे| चेन्नई की टीम को इस बड़ी हार से झटका तो जरूर लगा होगा लेकिन वो अगले मैच में तगड़ा कम बैक करने को देखेगी|
10:42 PM (एक घंटा पहले)
लोअर ऑर्डर में जेमी ओवरटन के बल्ले से 36 गेंदों पर 43 महत्वपूर्ण रनों की पारी आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 127 के स्कोर तक पहुँच पाई| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान आरआर टीम के लिए जोफ्रा आर्चर, रविन्द्र जडेजा और नंद्रे बर्गर को 2-2 जबकि बिश्नोई, संदीप और ब्रिजेश शर्मा को 1-1 सफलता हाथ लगी थी| 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब राजस्थान की टीम उतरी तो उन्हें सलामी जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दी| यशस्वी जायसवाल (38) और वैभव सूर्यवंशी (52) ने पहले विकेट के लिए पॉवर प्ले का फायदा उठाते हुए 74 रन्स बना लिए और गेम को एक तरफ़ा कर दिया|
10:41 PM (एक घंटा पहले)
पहली पारी की बात करें तो सीएसके की तरफ से आज बल्लेबाजी उम्मीद अनुसार नहीं रही| टॉप ऑर्डर में दोनों सलामी बल्लेबाज आज नहीं चले| जबकि उनके अलावा मध्य क्रम को भी राजस्थान के गेंदबाजों ने ज्यादा देर टिकने नहीं दिया| शुरूआती चार विकेट महज 38 रनों पर ही गिर गई थी| विकेट से गेंदबाजों को मदद प्रदान हो रही थी जिसका पूरा फायदा उठाया गया| मिडिल ऑर्डर में सरफराज खान (17) और कार्तिक शर्मा (18) ने कुछ रन्स जोड़े| जो भी बल्लेबाज आया वो बड़े शॉट्स ही लगाने को देख रहा है इसी क्रम में शिवम दुबे और नूर अहमद भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए|
10:40 PM (एक घंटा पहले)
इन्डियन प्रीमियर लीग के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ आरआर टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की है| टॉस आज राजस्थान के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 127 रनों के जवाब में आरआर की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| राजस्थान टीम के लिए इस रन चेज में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे अधिक 52 रनों की पारी खेली|
10:37 PM (एक घंटा पहले)
12.1: यशस्वी जायसवाल को मैथ्यू शॉर्ट, सिंगल!! इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 8 विकटों से शिकस्त दे दी है!! यशस्वी जायसवाल ने लगाया विनिंग शॉट यहाँ पर!! इस बार पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया| ऐसे में पूरी राजस्थान की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
10:36 PM (एक घंटा पहले)
Score 127/2
Batsman रियान पराग 14(11b 1*4 1*6)
Bowler मैट हेनरी 3-0-40-0
11.6: रियान पराग को मैट हेनरी, विकेट लाइन पर डाली गई टाईट गेंद| बल्लेबाज ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| रन नहीं मिल सका|
10:34 PM (एक घंटा पहले)
11.6: रियान पराग को मैट हेनरी, वाइड!!! इस बार बल्लेबाज अपने सर के काफी ऊपर से जाती हुई देख को देखा और अम्पायर ने द्वारा बॉल दिए जाने पर वाइड का रिव्यु ले लिया| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद उसे वाइड दिया और रिव्यु सही साबित हुआ|
10:33 PM (एक घंटा पहले)
11.5: यशस्वी जायसवाल को मैट हेनरी, छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया जहाँ से एक रन मिल गया|
10:33 PM (एक घंटा पहले)
11.4: रियान पराग को मैट हेनरी, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
10:32 PM (एक घंटा पहले)
11.3: यशस्वी जायसवाल को मैट हेनरी, लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल लगाकर एक रन लिया है|
10:31 PM (एक घंटा पहले)
11.2: यशस्वी जायसवाल को मैट हेनरी, दुग्गी!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया है|
10:31 PM (एक घंटा पहले)
11.1: यशस्वी जायसवाल को मैट हेनरी, छक्का!! इस बार यशस्वी जायसवाल ने सिक्स लगाकर अपनी टीम को जीत के करीब कर दिया है!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
10:29 PM (एक घंटा पहले)
Score 115/2
Batsman रियान पराग 13(9b 1*4 1*6)
Bowler नूर अहमद 2-0-24-0
10.6: रियान पराग को नूर अहमद, छक्का!! कप्तान रियान पराग के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई डीप पॉइंट बाउंड्री के पार छह रनों के लिए|
10:29 PM (2 घंटे पहले)
10.5: रियान पराग को नूर अहमद, बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नही हो सका|
10:28 PM (2 घंटे पहले)
10.4: यशस्वी जायसवाल को नूर अहमद, सिंगल!! इस बार कैच पकड़ने की अच्छी कोशिश फील्डर के द्वारा देखने को मिली है!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में स्वीप शॉट खेला| जिसके बाद फील्डर मैट हेनरी ने आगे की ओर भागकर डाईव लगाया लेकिन गेंद उनके आगे टप्पा खाकर हाथ में गई| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
10:28 PM (2 घंटे पहले)
10.3: यशस्वी जायसवाल को नूर अहमद, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
10:27 PM (2 घंटे पहले)
10.2: रियान पराग को नूर अहमद, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
10:27 PM (2 घंटे पहले)
10.1: यशस्वी जायसवाल को नूर अहमद, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10:26 PM (2 घंटे पहले)
Score 106/2
Batsman रियान पराग 6(6b 1*4 0*6)
Bowler खलील अहमद 3-0-17-0
9.6: रियान पराग को खलील अहमद, डॉट गेंद!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव करना चाहा| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर की तरफ गई| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर ने अपने आगे की ओर झुककर कैच पकड़ा| इसी बीच गेंदबाज़ ने विकेट का जश्न मनाया लेकिन रिप्ले में देखने से पता लगा कि गेंद फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई थी| इसी वजह से बल्लेबाज़ क्रीज़ पर बने रहेंगे|
10:25 PM (2 घंटे पहले)
9.5: रियान पराग को खलील अहमद, चौका!! कप्तान पराग के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! इस बार बल्लेबाज़ ने शॉर्टपिच गेंद को शॉर्ट कवर फील्डर के ऊपर से खेला| तभी गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
10:24 PM (2 घंटे पहले)
9.4: रियान पराग को खलील अहमद, फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
10:24 PM (2 घंटे पहले)
9.3: रियान पराग को खलील अहमद, बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की तरफ जाने दिया| रन नहीं आ सका|
10:23 PM (2 घंटे पहले)
9.2: यशस्वी जायसवाल को खलील अहमद, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10:22 PM (2 घंटे पहले)
9.1: रियान पराग को खलील अहमद, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया|
10:21 PM (2 घंटे पहले)
Score 100/2
Batsman यशस्वी जायसवाल 24(27b 3*4 0*6)
Bowler अंशुल कंबोज 3-0-27-2
8.6: यशस्वी जायसवाल को अंशुल कंबोज, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! इस बार आखिरी समय तक गेंद पर अपनी नज़रें बल्लेबाज़ ने जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
10:20 PM (2 घंटे पहले)
8.5: यशस्वी जायसवाल को अंशुल कंबोज, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
10:20 PM (2 घंटे पहले)
8.4: रियान पराग को अंशुल कंबोज, सिंगल!! इसी के साथ आरआर की टीम का 100 रन पूरा हुआ!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया है|
10:18 PM (2 घंटे पहले)
टाइम आउट का हुआ समय!!! 8.3 ओवर के बाद 99/2 है आरआर| फ़िलहाल जीत से बस 29 रन दूर है राजस्थान की टीम यहाँ पर| ऐसे में एक तरफ से यशस्वी जायसवाल शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और अपनी टीम को जीत की ओर बढ़ा रहे हैं| ऐसे में चेन्नई टीम के कप्तान की कोशिश होगी कि यहाँ से कुछ और विकटों को हासिल करते हुए मैच में वापसी की जाए|
10:18 PM (2 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज़ रियान पराग हैं...
10:16 PM (2 घंटे पहले)
8.3: ध्रुव जुरेल को अंशुल कंबोज, आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए जुरेल यहाँ पर| 24 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| जीत से महज 29 रन दूर है राजस्थान| अंशुल कंबोज के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुलर गेंद| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फाइन लेग की तरफ लैप शॉट खेलने गए लेकिन गति से चकमा खाए| बल्ले के इन साइड एज को लगकर विकटों से जा टकराई गेंद और बूम| 99/2 राजस्थान रॉयल्स|
10:15 PM (2 घंटे पहले)
8.2: ध्रुव जुरेल को अंशुल कंबोज, चौका!!! अंदरूनी किनारा लगने के बाद भी बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| एक भाग्यशाली चौका फाइन लेग की दिशा से आता हुआ| फील्डर ने सीमा रेखा पर डाईव लगाते हुए उसे रोकना चाहा लेकिन हाथों से लगकर सीमा रेखा की तरफ गई गेंद, दूसरे फील्डर ने उसे रोकना चाहा लेकिन वो भी असफल रहे| गुड लेंथ लाइन की गेंद को डिफेंड करने गए थे जहाँ इन साइड एज लग गया था|
10:14 PM (2 घंटे पहले)
8.1: ध्रुव जुरेल को अंशुल कंबोज, चौका!!! वाओ, बल्ले का स्विंग काफी शानदार था जुरेल का यहाँ पर| फुलर गेंद डाली गई यहाँ पर| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड विकेट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
10:13 PM (2 घंटे पहले)
Score 91/1
Batsman यशस्वी जायसवाल 24(25b 3*4 0*6)
Bowler जेमी ओवरटन 1-0-14-0
7.6: यशस्वी जायसवाल को जेमी ओवरटन, चौका!!! शानदार तरीके से शरीर की इस छोटी गेंद को खेला है| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे| हालाँकि कीपर से ज्यादा दूर नहीं थी गेंद लेकिन चौका निकल गया|
10:12 PM (2 घंटे पहले)
7.5: ध्रुव जुरेल को जेमी ओवरटन, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| एंगल बल्ले से गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
10:12 PM (2 घंटे पहले)
7.4: ध्रुव जुरेल को जेमी ओवरटन, बैक टू बैक चौका जुरेल के बल्ले से अआता हुआ! इस बार गेंद को परखते हुए पहले ही ऑफ़ स्टम्प पर शफल कर गए थे| फाइन लेग की तरफ पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|
10:11 PM (2 घंटे पहले)
7.3: ध्रुव जुरेल को जेमी ओवरटन, चौका!!! प्योर क्लास दिखाई है बल्लेबाज ने यहाँ पर| फुलर लेंथ गेंद थी| इसपर फ्रंट फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| बॉल सीधा मिड विकेट की ओर सीमा रेखा पार कर गई|
10:10 PM (2 घंटे पहले)
7.2: ध्रुव जुरेल को जेमी ओवरटन, तेज गति से डाली गई बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| पुल लगाना चाहा लेकिन लेट हो गए| सामने की तरफ अंत में शॉट को खेला| गेंदबाज ने उसे फील्ड कर लिया|
10:10 PM (2 घंटे पहले)
7.1: यशस्वी जायसवाल को जेमी ओवरटन, सटीक यॉर्कर!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| ब्लॉक किया इसे, पॉइंट की तरफ गई गेंद जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
10:09 PM (2 घंटे पहले)
Score 77/1
Batsman ध्रुव जुरेल 1(2b 0*4 0*6)
Bowler अंशुल कंबोज 2-0-18-1
6.6: ध्रुव जुरेल को अंशुल कंबोज, ऑफ़ स्टम्प लाइन के थोड़ा बाहर डाली गई गेंद| क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
10:08 PM (2 घंटे पहले)
6.5: यशस्वी जायसवाल को अंशुल कंबोज, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और एक रन हासिल किया है|
10:08 PM (2 घंटे पहले)
6.4: यशस्वी जायसवाल को अंशुल कंबोज, डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
10:07 PM (2 घंटे पहले)
6.3: ध्रुव जुरेल को अंशुल कंबोज, क्विक सिंगल के साथ जुरेल ने अपना खाता खोला है!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे शॉर्ट मिड विकेट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
10:06 PM (2 घंटे पहले)
ध्रुव जुरेल अगले बल्लेबाज हैं...
10:05 PM (2 घंटे पहले)
6.2: वैभव सूर्यवंशी को अंशुल कंबोज, आउट!! कैच आउट!! राजस्थान टीम को लगा पहला बड़ा झटका!! वैभव सूर्यवंशी 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! अंशुल कंबोज के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर सरफराज खान ने आगे की ओर डाईव लगाकर दोनों हाथों से एक शानदार कैच पकड़ा| ऐसे में फील्ड अम्पायर ने कैच को रिप्ले में चेक किया और सब कुछ सही पाए जाने के बाद आउट करार दिया| 75/1 राजस्थान| 
10:04 PM (2 घंटे पहले)
6.1: यशस्वी जायसवाल को अंशुल कंबोज, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
10:03 PM (2 घंटे पहले)
Score 74/0
Batsman वैभव सूर्यवंशी 52(16b 4*4 5*6)
Bowler नूर अहमद 1-0-15-0
5.6: वैभव सूर्यवंशी को नूर अहमद, दुग्गी!! मिड विकेट की ओर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाकर 2 रन लिया है|
10:02 PM (2 घंटे पहले)
5.5: वैभव सूर्यवंशी को नूर अहमद, छक्का!! इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है!! कमाल की बल्लेबाज़ी इस सीज़न भी करके दिखा रहे हैं वैभव यहाँ पर!! इस बार भी ओवरपिच गेंद डाली गई थी| जिसको बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर भेजा छह रनों के लिए|
10:02 PM (2 घंटे पहले)
5.4: वैभव सूर्यवंशी को नूर अहमद, छक्का!! वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का हुआ शानदार ताल मेल और बॉल स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
10:01 PM (2 घंटे पहले)
5.3: यशस्वी जायसवाल को नूर अहमद, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
10:00 PM (2 घंटे पहले)
5.2: यशस्वी जायसवाल को नूर अहमद, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
10:00 PM (2 घंटे पहले)
5.1: यशस्वी जायसवाल को नूर अहमद, चौका!! बाई के रूप में मिली बाउंड्री यहाँ पर!! बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट खेलता हुआ देखकर गेंदबाज़ ने लेग स्टंप के बाहर बॉल डाली| ऐसे में बल्लेबाज़ ने शॉट लगाना चाहा लेकिन बल्ले को बीट करती हुई गेंद कीपर को भी चकमा देती हुई फाइन लेग बाउंड्री की ओर निकल गई| फील्ड अम्पायर ने बाई के रूप में चार रनों का इशारा किया|
10:00 PM (2 घंटे पहले)
गेंदबाज़ी में बदलाव, नूर अहमद के हाथों में बॉल थमाई गई है...
9:58 PM (2 घंटे पहले)
Score 55/0
Batsman वैभव सूर्यवंशी 38(13b 4*4 3*6)
Bowler अंशुल कंबोज 1-0-15-0
4.6: वैभव सूर्यवंशी को अंशुल कंबोज, छक्का!!! 50 रन भी टीम के पूरे हो गए| लेंथ गेंद पर स्टैंड एंड डेलिवर शॉट खेला है| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| दबाव पूरी तरह से अब चेन्नई के गेंदबाजों के ऊपर आ गया है| 55/0 राजस्थान रॉयल्स| 
9:58 PM (2 घंटे पहले)
4.5: वैभव सूर्यवंशी को अंशुल कंबोज, एंगल से बाहर की तरफ निकली गेंद| बैक फुट से मिड ऑन की तरफ पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
9:57 PM (2 घंटे पहले)
4.4: वैभव सूर्यवंशी को अंशुल कंबोज, फ्रेंच कट और चौका मिल गया!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़, बोल्ड होने से बचे यहाँ पर| लेंथ गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ आई| खड़े खड़े पंच मारने गए क्रीज़ से ही, बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा| कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग पर गई जहाँ से बाउंड्री का मौका बन गया|
9:57 PM (2 घंटे पहले)
4.3: वैभव सूर्यवंशी को अंशुल कंबोज, अपर कट और चौका निकल गया!!! शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और कट किया थर्ड मैन के ऊपर से चार रनों के लिए|
9:56 PM (2 घंटे पहले)
4.2: यशस्वी जायसवाल को अंशुल कंबोज, सिंगल!! क़दमों का किया गया इस्तेमाल| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| लेग साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
9:55 PM (2 घंटे पहले)
4.1: यशस्वी जायसवाल को अंशुल कंबोज, आउटस्विंगर!! प्ले एंड मिस!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया| रन का मौका नहीं बन सका|
9:54 PM (2 घंटे पहले)
Score 40/0
Batsman यशस्वी जायसवाल 15(15b 2*4 0*6)
Bowler खलील अहमद 2-0-11-0
3.6: यशस्वी जायसवाल को खलील अहमद, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| 40/0 राजस्थान रॉयल्स|
9:53 PM (2 घंटे पहले)
3.5: यशस्वी जायसवाल को खलील अहमद, एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| बैक फुट से लगाया गया पुल शॉट लेकिन सीधा फील्डर की तरफ टप्पा खाने एक बाद गई गेंद| रन नही हो सका|
9:53 PM (2 घंटे पहले)
3.4: यशस्वी जायसवाल को खलील अहमद, डॉट गेंद!! इस बार शरीर के पास से छोटी गेंद को एंगल बल्ले से शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए यशस्वी| कोई रन नहीं हुआ|
9:52 PM (2 घंटे पहले)
3.3: यशस्वी जायसवाल को खलील अहमद, इस बार लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
9:51 PM (2 घंटे पहले)
3.2: यशस्वी जायसवाल को खलील अहमद, चौका!! हार्ड लेंथ गेंद| बैक फुट से मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया बाउंड्री लाइन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|  यशस्वी जायसवाल ने भी अपना जलवा दिखाया है यहाँ पर|
9:51 PM (2 घंटे पहले)
3.1: वैभव सूर्यवंशी को खलील अहमद, सटीक यॉर्कर डाली गई गेंद| बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
9:50 PM (2 घंटे पहले)
Score 34/0
Batsman वैभव सूर्यवंशी 23(8b 2*4 2*6)
Bowler मैट हेनरी 2-0-28-0
2.6: वैभव सूर्यवंशी को मैट हेनरी, बड़े शॉट के बाद अब समझदारी के साथ सिंगल लिया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन से थोड़ा बाहर की तरफ रखी गई गेंद| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
9:49 PM (2 घंटे पहले)
2.5: वैभव सूर्यवंशी को मैट हेनरी, छक्का!!! फ्लैट सिक्स वो भी डीप पॉइंट की तरफ| फील्डर था वहां लेकिन उनके दूर से निकल गई गेंद| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई स्लोवर गेंद| काफी कड़क अंदाज़ में उसपर कट शॉट खेला जो सीमा रेखा के पार ट्रैवेल कर गया| ताक़त भी गजब की है इस बल्लेबाज के पास|
9:48 PM (2 घंटे पहले)
2.4: यशस्वी जायसवाल को मैट हेनरी, सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे कवर पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था|
9:48 PM (2 घंटे पहले)
2.3: वैभव सूर्यवंशी को मैट हेनरी, कट शॉट खेला हवा में डीप पॉइंट की तरफ गई गेंद लेकिन फील्डर से काफी दूर| एक टप्पा खाने के बाद फील्डर तक पहुंची| हवा में कट शॉट खेला गया था यहाँ पर|
9:47 PM (2 घंटे पहले)
2.2: यशस्वी जायसवाल को मैट हेनरी, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद| रूम मिला था जायसवाल को यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने उसपर स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है| डीप में उसे फील्ड किया गया है|
9:46 PM (2 घंटे पहले)
2.1: यशस्वी जायसवाल को मैट हेनरी, बैक फुट पंच!!!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
9:45 PM (2 घंटे पहले)
Score 24/0
Batsman वैभव सूर्यवंशी 15(5b 2*4 1*6)
Bowler खलील अहमद 1-0-5-0
1.6: वैभव सूर्यवंशी को खलील अहमद, चौका!!! बल्ले का स्विंग काफी शानदार था जिसकी वजह से फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद पॉइंट बाउंड्री की तरफ| टप्पा खाने के बाद बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| सूर्यवंशी काफी जोर से बल्ला घुमाते हैं जिसका फायदा उठाया है उन्होंने|
9:44 PM (2 घंटे पहले)
1.5: यशस्वी जायसवाल को खलील अहमद, सिंगल से यहाँ पर कम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|
9:43 PM (2 घंटे पहले)
1.4: यशस्वी जायसवाल को खलील अहमद, एक और डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा| रन नहीं आ सका|
9:43 PM (2 घंटे पहले)
1.3: यशस्वी जायसवाल को खलील अहमद, इस बार आउटस्विंग से बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई बॉल सीधा कीपर के दस्तानों में गई और रन नहीं मिल पाया|
9:42 PM (2 घंटे पहले)
1.2: यशस्वी जायसवाल को खलील अहमद, आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
9:40 PM (2 घंटे पहले)
1.1: वैभव सूर्यवंशी को खलील अहमद, नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद गया!! उछाल के साथ-साथ विकेट्स मिसिंग ने बल्लेबाज को बचा लिया है| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| कप्तान ने रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद विकेट्स को मिस कर थी इस वजह से अपील को वहीँ पर रद्द कर दिया गया| गुड लेंथ से अंदर आती हुई इन स्विंग गेंद पर डिफेंड करने गए थे| इनस्विंग से बीट हुए और पैड्स को किस करते हुए लेग साइड पर गई थी गेंद| अंत में नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| लेग बाई का एक रन भी मिल गया|
9:40 PM (2 घंटे पहले)
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने खलील अहमद आए हैं...
9:39 PM (2 घंटे पहले)
Score 18/0
Batsman यशस्वी जायसवाल 7(3b 1*4 0*6)
Bowler मैट हेनरी 1-0-18-0
0.6: यशस्वी जायसवाल को मैट हेनरी, चौका!! यशस्वी जायसवाल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के दाहिने ओर से फ्लिक किया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9:38 PM (2 घंटे पहले)
0.5: वैभव सूर्यवंशी को मैट हेनरी, सिंगल!! छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने पिल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद थर्ड मैन की तरफ टप्पा खाती हुई गई जहाँ से एक रन मिल गया|
9:37 PM (2 घंटे पहले)
0.4: वैभव सूर्यवंशी को मैट हेनरी, छक्का!! रन चेज़ का पहला सिक्स यहाँ पर वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से आया है!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
9:37 PM (2 घंटे पहले)
0.3: वैभव सूर्यवंशी को मैट हेनरी, कैच ड्रॉप और चौका भी निकल गया| पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को मिला जीवनदान| मिड ऑन से पीछे की तरफ उलटा भागते हुए फील्डर ने फुल स्ट्रेच डाईव लगाकर दोनों हाथों से कैच को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनकी हथेली में लगकर दूर जा गिरी| अंत में उसको चेज करते हुए रोकने भी गए लेकिन स्लिप कर गए और जूतों से लगने के बाद सीमा रेखा से टकरा गई गेंद| वैभव के लिए बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई थी गेंद जहाँ उन्होंने बैक फुट से पुल शॉट लगाया था|
9:36 PM (2 घंटे पहले)
0.2: यशस्वी जायसवाल को मैट हेनरी, सिंगल!! हार्ड लेंथ गेंद जो शरीर की तरफ आई| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9:35 PM (2 घंटे पहले)
0.1: यशस्वी जायसवाल को मैट हेनरी, दुग्गी के साथ रन चेज का आगाज हुआ है| पॉइंट फील्डर से इस कट शॉट पर हुई मिस फील्ड जिसकी वजह से एक डॉट बॉल दो रन में तब्दील हो गई| कट शॉट इस गेंद पर खेला गया था जो सीधा फील्डर की तरफ गई लेकिन कम उछाल की वजह से उसे रोक नहीं पाए| डीप में गई गेंद जहाँ से दो रन मिला|
9:25 PM (3 घंटे पहले)
...दूसरी पारी, रन चेज़...
9:25 PM (3 घंटे पहले)
जिसके बाद अंत तक जेमी ओवरटन (43) ने बेहतरीन अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और अंतिम विकेट के लिए अंशुल कंबोज (7) के साथ मिलकर 33 रनों की साझेदारी की लेकिन दो रन लेने के चक्कर में ओवरटन रन आउट हो गए और पूरी टीम 127 रनों पर ऑल आउट हो गई| इसी बीच राजस्थान के लिए रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट निकालकर दिया जबकि ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा के हाथ 1-1 सफलता लगी| ऐसे में अब देखना होगा कि राजस्थान की टीम कितनी जल्दी इस 128 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए 2 पॉइंट्स अपने नाम करती है? या फिर चेन्नई के गेंदबाज़ करिश्माई गेंदबाज़ी करते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लेते हैं| तो बने रहिएगा इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए हमारे साथ|
9:23 PM (3 घंटे पहले)
इसी बीच इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर आए सरफराज खान (17) ने आते ही कुछ बेहतरीन शॉट लगाया और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने लगे लेकिन सर जडेजा की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| वहीँ युवा खिलाड़ी कार्तिक शर्मा (18) ने कुछ देर क्रीज़ पर बिताया लेकिन आरआर के लिए डेब्यू कर रहे ब्रिजेश शर्मा को विकेट दे बैठे| ऐसे में एक समय चेन्नई की टीम ने बस 82 रनों के स्कोर पर अपने आठ बल्लेबाजों को गंवा दिया था लेकिन जेमी ओवरटन ने आकर महत्वपूर्ण रन बनाया और मैट हेनरी के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया| तभी मैट हेनरी (5) ने बड़ा हिट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा दिया|
9:22 PM (3 घंटे पहले)
राजस्थान रॉयल्स टीम के गेंदबाजों का जलवा आज के मैच में देखने को मिला है!! जी हाँ चेन्नई जैसी शानदार बल्लेबाज़ी लाइनअप वाली टीम को बस 127 रनों पर ऑल आउट करने में कामयाब रही रियान पराग की सेना!! ऐसे में अब आरआर की सेना के सामने सीएसके की आर्मी ने 128 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है| हालाँकि टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई गायकवाड की सेना ने शुरुआत शानदार अंदाज़ में किया लेकिन पहला झटका उन्हें संजू सैमसन (6) के रूप में जल्दी लग गया जबकि अगले ओवर में कप्तान ऋतुराज गायकवाड (6) ने आर्चर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहा और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए| जिसके बाद तो लगातार विकटों के गिरने का सिलसिला बरकरार हो गया और एक के बाद एक बल्लेबाज़ आते रहे और आउट होकर मैदान के बाहर जाते रहे|
9:19 PM (3 घंटे पहले)
19.4: जेमी ओवरटन को संदीप शर्मा, आउट!! रन आउट!! पहला रन तो पूरा हुआ लेकिन दूसरे के दौरान रन आउट हुए ओवरटन| 127 रनों पर चेन्नई की पारी का हुआ अंत यानी राजस्थान के सामने 128 रनों का लक्ष्य रखा गया| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया| डीप में गई गेंद जहाँ धीरे-धीरे एक रन भागे बल्लेबाज| अंत में दूसरे रन की मांग के दौरान बल्लेबाजी एंड पर सटीक थ्रो के चलते रन आउट हो गए|
9:19 PM (3 घंटे पहले)
19.3: अंशुल कंबोज को संदीप शर्मा, सिंगल!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
9:18 PM (3 घंटे पहले)
19.2: जेमी ओवरटन को संदीप शर्मा, इस बार सिंगल से काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
9:18 PM (3 घंटे पहले)
19.1: जेमी ओवरटन को संदीप शर्मा, छक्का!!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| रूम बनाया और लेग साइड पर पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया| बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
9:17 PM (3 घंटे पहले)
ओहो!! पुल शॉट लगाने के दौरान जेमी ओवरटन के हेलमेट पर गेंद लगी है| इसी वजह से फिजियो भागकर मैदान में कनक्शन टेस्ट करने आए हैं...
9:16 PM (3 घंटे पहले)
Score 118/9
Batsman जेमी ओवरटन 35(33b 2*4 1*6)
Bowler नंद्रे बर्गर 4-0-26-2
18.6: जेमी ओवरटन को नंद्रे बर्गर, लेग बाई के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पुल शॉट लगाने गए| उछाल से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए हेलमेट पर लगी और लेग साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
9:16 PM (3 घंटे पहले)
18.5: अंशुल कंबोज को नंद्रे बर्गर, आउट साइड एज और सिंगल मिल गया| कीपर को बीट करते हुए थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| फील्डर रखा हुआ था जिसने उसे फील्ड किया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर वाली गेंद को दूर से खेलने गए थे लेकिन एज कर बैठे थे|
9:15 PM (3 घंटे पहले)
18.4: जेमी ओवरटन को नंद्रे बर्गर, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| फ्रंट फुट से गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिला|
9:14 PM (3 घंटे पहले)
18.3: अंशुल कंबोज को नंद्रे बर्गर, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! तेज गति से अंदर आई गेंद| फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
9:14 PM (3 घंटे पहले)
18.2: अंशुल कंबोज को नंद्रे बर्गर, चौका!!! फ्री हिट पर बाउंड्री हासिल की है| कुछ और रन्स चेन्नई के लिए जुड़े हैं| स्लोवर गेंद थी| लेग साइड पर शॉट खेला| एक हाथ बल्ले से निकल गया लेकिन फिर भी गैप में गई गेंद जहाँ से बाउंड्री मिल गई|
9:13 PM (3 घंटे पहले)
18.2: अंशुल कंबोज को नंद्रे बर्गर, नो बॉल!!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंद| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला|
9:12 PM (3 घंटे पहले)
18.1: जेमी ओवरटन को नंद्रे बर्गर, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| डीप पॉइंट की तरफ उसे कट किया| एक ही रन का मौका बन पायेगा|
9:11 PM (3 घंटे पहले)
Score 108/9
Batsman जेमी ओवरटन 33(30b 2*4 1*6)
Bowler संदीप शर्मा 2-0-13-1
17.6: जेमी ओवरटन को संदीप शर्मा, सिंगल के साथ ओवरटन ने स्ट्राइक अपने पास रखी है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया है|
9:10 PM (3 घंटे पहले)
17.5: अंशुल कंबोज को संदीप शर्मा, समझदारी भरा सिंगल अंशुल ने भी लिया है यहाँ पर| गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
9:09 PM (3 घंटे पहले)
17.4: जेमी ओवरटन को संदीप शर्मा, स्लोवर गेंद| उसे सामने की तरफ चिप किया| गेंदबाज के ऊपर से निकली गेंद| संदीप ने छलांग लगाते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन उनके ऊपर से निकल गई गेंद| गैप से एक रन मिल गया|
9:09 PM (3 घंटे पहले)
17.3: अंशुल कंबोज को संदीप शर्मा, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! पैड्स की गेंद को फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर फाइन लेग बाउंड्री की तरफ प्रस्थान कर गई जहाँ से उसे फील्ड किया गया|
9:08 PM (3 घंटे पहले)
17.2: जेमी ओवरटन को संदीप शर्मा, इस बार सिंगल से काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
9:07 PM (3 घंटे पहले)
17.1: जेमी ओवरटन को संदीप शर्मा, टॉप एज और चौका!!! 100 रन भी पूरेहुए हैं यहाँ पर| इस बार शॉर्ट फाइन लेग फील्डर को बीट करते हुए निकल गई गेंद| स्लोवर बाउंसर को लेग साइड पर पुल करने गए| उछाल से चकमा खाए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद|
9:06 PM (3 घंटे पहले)
Score 99/9
Batsman जेमी ओवरटन 26(26b 1*4 1*6)
Bowler जोफ्रा आर्चर 4-0-19-2
16.6: जेमी ओवरटन को जोफ्रा आर्चर, क्विक सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
9:05 PM (3 घंटे पहले)
16.5: जेमी ओवरटन को जोफ्रा आर्चर, आउट साइड एज और चौका! फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद| शॉट खेलना चाहा लेकिन मोटा किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ गैप में गई गेंद जहाँ से बाउंड्री का मौका बन गया है| भाग्य का साथ बल्लेबाज को मिला है इस बार|
9:04 PM (3 घंटे पहले)
16.4: जेमी ओवरटन को जोफ्रा आर्चर, एक और स्विंग एंड मिस!! फिर से बैक ऑफ़ लेंथ गेंद, लेग साइड पर आड़े बल्ले से खेलना चाहा लेकिन गति और उछाल से बीट हुए हैं|
9:04 PM (3 घंटे पहले)
16.3: जेमी ओवरटन को जोफ्रा आर्चर, रन यहाँ भी नहीं आएगा| इस बार विकेट लाइन पर डाली गई फुल टॉस| ऑफ़ स्टम्प पर ढफल करते हुए लेग साइड पर शॉट खेलने गए और बीट हुए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
9:03 PM (3 घंटे पहले)
16.2: जेमी ओवरटन को जोफ्रा आर्चर, एक और डॉट गेंद!! इस बार तेज गति से डाली गई बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| रूम बनाकर लेग साइड पर पुल करने गए लेकिन बीट हुए| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
9:02 PM (3 घंटे पहले)
16.1: जेमी ओवरटन को जोफ्रा आर्चर, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं मिलेगा|
9:01 PM (3 घंटे पहले)
Score 94/9
Batsman अंशुल कंबोज 0(3b 0*4 0*6)
Bowler रवि बिश्नोई 3-0-16-1
15.6: अंशुल कंबोज को रवि बिश्नोई, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर फ्लिक किया लेकिन रन लेना सही नहीं समझा|
9:01 PM (3 घंटे पहले)
15.5: अंशुल कंबोज को रवि बिश्नोई, लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और थाई पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|
9:01 PM (3 घंटे पहले)
15.4: अंशुल कंबोज को रवि बिश्नोई, आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|
9:00 PM (3 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज़ अंशुल कंबोज हैं...
8:59 PM (3 घंटे पहले)
15.3: मैट हेनरी को रवि बिश्नोई, आउट!! कैच आउट!! कॉट एंड बोल्ड रवि बिश्नोई| 9वें विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| 5 रन बनाकर मैट हेनरी बने रवि बिश्नोई का पहला शिकार| विकेट लाइन पर धीमी गति से फुल डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने इसपर सामने की तरफ हवा में ड्राइव कर दिया जो सीधा गेंदबाज की तरफ चला गया| अपनी तरफ कैच को आता हुआ देखा और दोनों हाथों से उसे लपक लिया| बल्लेबाजी टीम की हालत बद से बत्तर होती हुई| 94/9 चेन्नई|
8:59 PM (3 घंटे पहले)
15.2: मैट हेनरी को रवि बिश्नोई, इस बार तेज गति से पैड्स पर आई गेंद| क्रीज़ में रहकर गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
8:58 PM (3 घंटे पहले)
15.1: जेमी ओवरटन को रवि बिश्नोई, गुड लेंथ से अंदर की तरफ टर्न होकर आई गेंद| बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
8:55 PM (3 घंटे पहले)
Score 93/8
Batsman जेमी ओवरटन 20(19b 0*4 1*6)
Bowler ब्रिजेश शर्मा 3-0-17-1
14.6: जेमी ओवरटन को ब्रिजेश शर्मा, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| एक और स्लोवर गेंद| मिड विकेट की दिशा में खेला गया पुल शॉट| सीमा रेखा पर अपने दाहिने तरफ भागते हुए यशस्वी ने फुल स्ट्रेच डाईव लगाया और गेंद को चौका जाने से रोका| एक ही रन मिल पाया| 93/8 चेन्नई|
8:54 PM (3 घंटे पहले)
14.5: मैट हेनरी को ब्रिजेश शर्मा, सिंगल!! धीमी गति से डाली गई गेंद| मिड विकेट की तरफ हीव शॉट खेला गया जिसे डीप में फील्ड किया गया| एक ही रन मिल पायेगा|
8:53 PM (3 घंटे पहले)
14.4: मैट हेनरी को ब्रिजेश शर्मा, टॉप एज और कीपर के ऊपर से चौका निकल गया| 28 गेंद बाद आई बाउंड्री| लेंथ गेंद पर क्रॉस बल्ले से लेग साइड पर शॉट खेलने गए| टॉप एज लगा और कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद और थर्ड मैन बाउंड्री के पार चली गई चार रनों के लिए|
8:53 PM (3 घंटे पहले)
14.3: मैट हेनरी को ब्रिजेश शर्मा, हाई फुल टॉस डाली गई गेंद| लेग साइड पर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
8:52 PM (3 घंटे पहले)
14.2: मैट हेनरी को ब्रिजेश शर्मा, शॉर्ट बॉल बाउंसर!! पुल शॉट खेलने गए लेकिन उछाल और गति से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
8:52 PM (3 घंटे पहले)
14.1: जेमी ओवरटन को ब्रिजेश शर्मा, सिंगल!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| फ्रंट फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया| डीप से एक रन मिला है|
8:50 PM (3 घंटे पहले)
Score 86/8
Batsman जेमी ओवरटन 18(17b 0*4 1*6)
Bowler नंद्रे बर्गर 3-0-18-2
13.6: जेमी ओवरटन को नंद्रे बर्गर, बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर आड़े बल्ले से मिड विकेट की तारफ पुल शॉट खेला गया| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन मिल पाया| 86/8 चेन्नई|
8:50 PM (3 घंटे पहले)
13.5: जेमी ओवरटन को नंद्रे बर्गर, फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
8:49 PM (3 घंटे पहले)
13.5: जेमी ओवरटन को नंद्रे बर्गर, वाइड!!! डाउन द लेग गई गेंद| इसपर ऑफ़ स्टम्प पर जाकर पुल शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए| कीपर के पास गई गेंद, वाइड का इशारा यहाँ पर आया|
8:48 PM (3 घंटे पहले)
13.4: जेमी ओवरटन को नंद्रे बर्गर, उछाल भरी गेंद थी इस बार| बल्लेबाज उसे डिफेंड करने गए लेकिन बल्ले पर नहीं ले पाए| हाथों के आस पास लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद जिसके बाद दर्द में नजर आये हैं ओवरटन| फिजियो काफी तेजी के साथ मैदान पर आये हैं|
8:47 PM (3 घंटे पहले)
13.3: जेमी ओवरटन को नंद्रे बर्गर, स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| दूर से बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन लाइन से कोई संपर्क नहीं हो पाया| बाकी का काम कीपर के पास गया|
8:47 PM (3 घंटे पहले)
13.2: जेमी ओवरटन को नंद्रे बर्गर, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा|
8:46 PM (3 घंटे पहले)
13.1: जेमी ओवरटन को नंद्रे बर्गर, दुग्गी!! पैड्स पर रखी गई गेंद| फ्लिक शॉट का प्रयोग किया और मिड विकेट से दो रन हासिल कर गए बल्लेबाज़| बढ़िया रनिंग यहाँ पर देखने को मिली है|
8:45 PM (3 घंटे पहले)
Score 82/8
Batsman मैट हेनरी 0(1b 0*4 0*6)
Bowler जोफ्रा आर्चर 3-0-14-2
12.6: मैट हेनरी को जोफ्रा आर्चर, डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की हुई है समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| दूर से इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
8:44 PM (3 घंटे पहले)
मैट हेनरी के रूप में अगले बल्लेबाज अब क्रीज पर आये हैं...
8:42 PM (3 घंटे पहले)
12.5: नूर अहमद को जोफ्रा आर्चर, आउट!! कैच आउट!! इसी बीच चेन्नई की टीम ने अपना आठवां विकेट गंवा दिया है!! नूर अहमद 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जोफ्रा आर्चर के हाथ लगी दूसरी विकेट| पिछली दो गेंद जोफ्रा ने नूर को छोटी डाली जिसको बाद इस गेंद को फुल कर दिया| तभी नूर ने जोर से कवर्स की ओर शॉट लगाना चाहा लेकिन गेंद की लाइन को परख नहीं सके| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधा कीपर ध्रुव जुरेल के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 82/8 चेन्नई|
8:42 PM (3 घंटे पहले)
12.4: नूर अहमद को जोफ्रा आर्चर, शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
8:41 PM (3 घंटे पहले)
12.3: नूर अहमद को जोफ्रा आर्चर, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
8:41 PM (3 घंटे पहले)
12.2: नूर अहमद को जोफ्रा आर्चर, ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
8:40 PM (3 घंटे पहले)
12.1: जेमी ओवरटन को जोफ्रा आर्चर, तीन रन!! इस बार बल्लेबाज़ ने आगे की गेंद को कवर और मिड ऑफ फील्डर के बीच से ड्राइव किया| तभी गैप में गई गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर 3 रन पूरा कर लिया|
8:38 PM (3 घंटे पहले)
Score 79/7
Batsman नूर अहमद 1(5b 0*4 0*6)
Bowler रवींद्र जडेजा 3-0-18-2
11.6: नूर अहमद को रवींद्र जडेजा, गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
8:38 PM (3 घंटे पहले)
11.5: जेमी ओवरटन को रवींद्र जडेजा, लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन लेग बाई के रूप में मिल गया|
8:37 PM (3 घंटे पहले)
11.4: जेमी ओवरटन को रवींद्र जडेजा, दुग्गी!! इस दफ़ा बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर गैप में शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन भागकर पूरा किया है|
8:37 PM (3 घंटे पहले)
11.3: जेमी ओवरटन को रवींद्र जडेजा, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
8:36 PM (3 घंटे पहले)
11.2: नूर अहमद को रवींद्र जडेजा, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन लिया है|
8:36 PM (3 घंटे पहले)
11.1: जेमी ओवरटन को रवींद्र जडेजा, सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
8:35 PM (3 घंटे पहले)
Score 74/7
Batsman नूर अहमद 0(3b 0*4 0*6)
Bowler ब्रिजेश शर्मा 2-0-10-1
10.6: नूर अहमद को ब्रिजेश शर्मा, डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की हुई है समाप्ति| गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं होगा|
8:34 PM (3 घंटे पहले)
10.5: नूर अहमद को ब्रिजेश शर्मा, एक और डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस हुआ! बल्लेबाज़ ने इस बाउंसर गेंद पर पुल शॉट लगाना चाहा लेकिन उछाल और गति से बीट हुए हैं|
8:34 PM (3 घंटे पहले)
10.4: नूर अहमद को ब्रिजेश शर्मा, छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं हुआ|
8:33 PM (3 घंटे पहले)
नूर अहमद नए बल्लेबाज हैं...
8:30 PM (3 घंटे पहले)
10.3: कार्तिक शर्मा को ब्रिजेश शर्मा, आउट!! एलबीडबल्यू!! चेन्नई टीम का रिव्यु हुआ असफल!! एक तरफ डेब्यू कर रहे गेंदबाज़ ब्रिजेश शर्मा ने डेब्यू पर बल्लेबाज़ी कर रहे कार्तिक शर्मा को आउट किया है| इसी बीच कार्तिक शर्मा 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर जोर से शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और तेज़ी से पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने आउट दिया| जिसके बाद बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद सीधा लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी| इसी वजह से आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 74/7 चेन्नई|
8:29 PM (3 घंटे पहले)
10.2: कार्तिक शर्मा को ब्रिजेश शर्मा, दुग्गी!! मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर 2 रन हासिल किया है|
8:29 PM (4 घंटे पहले)
10.2: कार्तिक शर्मा को ब्रिजेश शर्मा, वाइड!! लेग स्टंप्स के बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया|
8:28 PM (4 घंटे पहले)
10.1: जेमी ओवरटन को ब्रिजेश शर्मा, सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश करना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद शरीर को लगी और ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
8:27 PM (4 घंटे पहले)
Score 70/6
Batsman जेमी ओवरटन 8(5b 0*4 1*6)
Bowler रवींद्र जडेजा 2-0-14-2
9.6: जेमी ओवरटन को रवींद्र जडेजा, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर गेंद को रखा था| गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है| 70/6 चेन्नई|
8:27 PM (4 घंटे पहले)
9.5: जेमी ओवरटन को रवींद्र जडेजा, छक्का!!! क़दमों का किया इस्तेमाल और गेंद की पिच तक पहुंचे बल्लेबाज| सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेला| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
8:26 PM (4 घंटे पहले)
9.4: जेमी ओवरटन को रवींद्र जडेजा, विकेट लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| इसपर आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया है|
8:26 PM (4 घंटे पहले)
9.3: कार्तिक शर्मा को रवींद्र जडेजा, क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे क्रीज़ में ही और आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| चतुराई भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
8:25 PM (4 घंटे पहले)
9.2: कार्तिक शर्मा को रवींद्र जडेजा, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं हुआ है|
8:25 PM (4 घंटे पहले)
9.1: कार्तिक शर्मा को रवींद्र जडेजा, ओह!! शार्प टर्न!! प्ले एंड मिस!! ये गेंद घूमी और बल्लेबाज़ को पूरी तरह से छकाती हुई कीपर के दस्तानों में अपना घर बना गई| एक अच्छा टेक विकेट कीपर द्वारा देखने को मिला है|
8:23 PM (4 घंटे पहले)
टाइम आउट का हुआ समय!!! 9 ओवर के बाद 62/6 है चेन्नई सुपर किंग्स| एक बेहतरीन शुरुआत राजस्थान की टीम ने गेंद के साथ की है| चेन्नई की बल्लेबाज़ी लड़खड़ाती हुई नज़र आ रही है|फ़िलहाल क्रीज़ पर युवा बल्लेबाज़ कार्तिक शर्मा संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं जबकि उनका पूरा साथ जेमी ओवरटन देते हुए दिखाई दे रहे हैं| ऐसे में सातवें के बीच पांचवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी पनप रही है| हालाँकि चेन्नई की टीम को छह बड़ा झटका संजू सैमसन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड, आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान और शिवम दुबे के रूप में लग गया है| ऐसे में कार्तिक शर्मा और जेमी ओवरटन के ऊपर टीम को एक बेहतर स्कोर तक पहुँचाने की ज़िम्मेदारी होगी|
8:22 PM (4 घंटे पहले)
Score 62/6
Batsman कार्तिक शर्मा 15(10b 0*4 1*6)
Bowler रवि बिश्नोई 2-0-15-0
8.6: कार्तिक शर्मा को रवि बिश्नोई, सिंगल के साथ एक सस्ते ओवर की समाप्ति हुई है यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
8:21 PM (4 घंटे पहले)
8.5: जेमी ओवरटन को रवि बिश्नोई, इस बार टर्न होकर पैड्स पर आई गेंद| अपनी कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर फ्लिक किया और सिंगल लिया|
8:21 PM (4 घंटे पहले)
8.4: जेमी ओवरटन को रवि बिश्नोई, विकेट लाइन पर डाली गई गुगली गेंद| ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
8:20 PM (4 घंटे पहले)
8.3: कार्तिक शर्मा को रवि बिश्नोई, सिंगल!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश करते हुए एक रन पूरा किया है|
8:20 PM (4 घंटे पहले)
8.2: कार्तिक शर्मा को रवि बिश्नोई, डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
8:20 PM (4 घंटे पहले)
8.1: कार्तिक शर्मा को रवि बिश्नोई, दुग्गी!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेलकर 2 रन हासिल किया है|
8:19 PM (4 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज़ जेमी ओवरटन हैं...
8:18 PM (4 घंटे पहले)
Score 57/6
Batsman शिवम दुबे 6(4b 0*4 1*6)
Bowler रवींद्र जडेजा 1-0-6-2
7.6: शिवम दुबे को रवींद्र जडेजा, आउट!! कैच आउट!! कॉट रवि बिश्नोई बोल्ड रवींद्र जडेजा| एक और विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| शिवम दुबे आते ही बड़ा शॉट लगाने को देख रहे थे| एक बार तो सफल हुए लेकिन दूसरी बार नहीं| महज 6 रन बनाकर शिवम दुबे बने रवींद्र जडेजा का दूसरा शिकार| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली फुल गेंद| शिवम ने दूर से उसपर सामने की तरफ शॉट लगाया लेकिन मिस टाइम कर बैठे| फ्लैट गई ये गेंद लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ जिसे फील्डर ने सीमा रेखा के काफी आगे लपक लिया| 57/6 चेन्नई सुपर किंग्स|
8:17 PM (4 घंटे पहले)
7.5: शिवम दुबे को रवींद्र जडेजा, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| ऐसे में फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
8:17 PM (4 घंटे पहले)
7.4: शिवम दुबे को रवींद्र जडेजा, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
8:17 PM (4 घंटे पहले)
7.3: शिवम दुबे को रवींद्र जडेजा, छक्का!! शिवम दुबे ने सिक्स लगाकर अपना खाता खोला है!! शानदार फॉर्म में है दुबे जिसका नमूना हमें देखने को मिला है!! आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
8:15 PM (4 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज़ शिवम दुबे हैं...
8:13 PM (4 घंटे पहले)
7.2: सरफराज खान को रवींद्र जडेजा, आउट!! एलबीडबल्यू!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! पांचवें विकेट का भी पतन हो गया, जड्डू आये और विकेट लाये| 17 रन बनाकर सरफराज खान बने रवींद्र जडेजा का पहला शिकार| गुड लेंथ से टर्न होकर बाहर की तरफ निकली थी गेंद| बल्लेबाज़ इसपर लेग साइड की तरफ घुटना टिकाकर स्वीप करने गए| गति और टर्न से बीट हुए और दाहिने पसली पर खा बैठे| बड़ी अपील के बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद स्टम्प को हिट कर रही थी जिसकी वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| 51/5 चेन्नई|
8:13 PM (4 घंटे पहले)
7.1: सरफराज खान को रवींद्र जडेजा, ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर धीमी गति से जड्डू ने बॉल डाली| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| कोई रन नहीं हुआ|
8:11 PM (4 घंटे पहले)
Score 51/4
Batsman कार्तिक शर्मा 11(6b 0*4 1*6)
Bowler रवि बिश्नोई 1-0-10-0
6.6: कार्तिक शर्मा को रवि बिश्नोई, छक्का!!! पहला बड़ा शॉट कार्तिक शर्मा के बल्ले से आता हुआ| इस बार लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज को बड़ा शॉट लगाने का मौका मिल गया| अपनी पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
8:11 PM (4 घंटे पहले)
6.5: सरफराज खान को रवि बिश्नोई, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर छोटी डाली गई गेंद| सरफराज ने उसपर पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
8:11 PM (4 घंटे पहले)
6.4: कार्तिक शर्मा को रवि बिश्नोई, इस बार टर्न होकर पैड्स पर आई गेंद| कार्तिक ने बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
8:10 PM (4 घंटे पहले)
6.3: सरफराज खान को रवि बिश्नोई, विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा है|
8:10 PM (4 घंटे पहले)
6.2: कार्तिक शर्मा को रवि बिश्नोई, इस बार बिश्नोई ने लेग स्पिन डाली| कार्तिक ने ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए गैप से एक रन बटोरा है|
8:09 PM (4 घंटे पहले)
6.1: कार्तिक शर्मा को रवि बिश्नोई, इस बार आगे डाली गई थी गुगली गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
8:08 PM (4 घंटे पहले)
Score 41/4
Batsman सरफराज खान 15(8b 2*4 1*6)
Bowler संदीप शर्मा 1-0-5-1
5.6: सरफराज खान को संदीप शर्मा,  डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| रन नहीं आ सका|
8:07 PM (4 घंटे पहले)
5.5: कार्तिक शर्मा को संदीप शर्मा, विकेट लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
8:07 PM (4 घंटे पहले)
5.4: कार्तिक शर्मा को संदीप शर्मा, दुग्गी!! इसी के साथ कार्तिक शर्मा ने यहाँ पर अपना खाता खोला है!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर 2 रन पूरा किया है| 
8:06 PM (4 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज़ कार्तिक शर्मा हैं...
8:05 PM (4 घंटे पहले)
5.3: मैथ्यू शॉर्ट को संदीप शर्मा, आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!! कॉट यशस्वी जायसवाल बोल्ड संदीप शर्मा| चौथे विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| महज 2 रन बनाकर मैथ्यू शॉर्ट बने संदीप शर्मा का पहला शिकार| शॉर्ट मिड विकेट पर एक आसान सा कैच यशस्वी ने पकड़ा लेकिन उसी दौरान उन्होंने बताया कि लाइट्स उनकी आँखों में पड़ रही थी| पैड्स पर धीमी गति से आई गेंद| बल्लेबाज दूर से उसे लेग साइड पर चिप कर बैठे| ऐसा लगा कि बल्ले पर फंसकर आई गेंद| हवा में गई जिसे फील्डर ने लपक लिया| 38/4 चेन्नई सुपर किंग्स|
8:04 PM (4 घंटे पहले)
5.2: सरफराज खान को संदीप शर्मा, एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से इसे लेग साइड पर मोड़ा और डीप स्क्वायर लेग से एक रन बटोर लिया|
8:04 PM (4 घंटे पहले)
5.1: मैथ्यू शॉर्ट को संदीप शर्मा, विकेट लाइन की गेंद से की है शुरुआत!! मैथ्यू शॉर्ट ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल के साथ स्ट्राइक बदली है|
8:02 PM (4 घंटे पहले)
Score 36/3
Batsman सरफराज खान 14(6b 2*4 1*6)
Bowler ब्रिजेश शर्मा 1-0-6-0
4.6: सरफराज खान को ब्रिजेश शर्मा, चौका!! सरफराज खान के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के ऊपर से पुल शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
8:01 PM (4 घंटे पहले)
4.5: मैथ्यू शॉर्ट को ब्रिजेश शर्मा, सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
8:01 PM (4 घंटे पहले)
4.4: मैथ्यू शॉर्ट को ब्रिजेश शर्मा, टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
8:00 PM (4 घंटे पहले)
4.3: मैथ्यू शॉर्ट को ब्रिजेश शर्मा, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने कट किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
8:00 PM (4 घंटे पहले)
4.2: मैथ्यू शॉर्ट को ब्रिजेश शर्मा, डॉट गेंद!! इस गेंदबाज़ के सामने समझदारी के साथ खेलने को देख रहे हैं बल्लेबाज़| इस बार विकेट लाइन की गेंद को मैथ्यू ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
7:59 PM (4 घंटे पहले)
4.2: मैथ्यू शॉर्ट को ब्रिजेश शर्मा, वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
7:58 PM (4 घंटे पहले)
4.1: मैथ्यू शॉर्ट को ब्रिजेश शर्मा, टाईट लाइन के साथ ब्रिजेश ने अपने स्पेल का आगाज किया है| विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ रोकना बेहतर समझा|
7:58 PM (4 घंटे पहले)
चेंज!! ब्रिजेश शर्मा को अब गेंद थमाई गई है...
7:57 PM (4 घंटे पहले)
Score 30/3
Batsman सरफराज खान 10(5b 1*4 1*6)
Bowler नंद्रे बर्गर 2-0-14-2
3.6: सरफराज खान को नंद्रे बर्गर, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! इस बार गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकने का प्रयास किया| तभी बल्ले को बीट करती हुई गेंद पैड्स को लगी और कीपर के दस्तानों में गई| तभी एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद कप्तान ने जाकर कीपर से बात की लेकिन रिव्यु लेना सही नहीं समझा|
7:56 PM (4 घंटे पहले)
3.6: सरफराज खान को नंद्रे बर्गर, वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
7:55 PM (4 घंटे पहले)
3.5: सरफराज खान को नंद्रे बर्गर, छक्का!! इसी बीच सरफराज खान के बल्ले से आता हुआ इस मैच का पहला सिक्स!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने पटकी हुई गेंद को देखा और फाइन लेग की ओर फ्लिक शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर सीमा रेखा के बाहर गई छह रनों के लिए|
7:54 PM (4 घंटे पहले)
3.4: सरफराज खान को नंद्रे बर्गर, चौका!! इसी के साथ सरफराज ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला है!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
7:54 PM (4 घंटे पहले)
3.3: सरफराज खान को नंद्रे बर्गर, अच्छा डिफेंड!! इस बार पटकी हुई गेंद थी जो बल्लेबाज़ के लिए अंदर की तरफ आ रही थी| ऐसे में बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ उसे खेला|
7:53 PM (4 घंटे पहले)
3.2: सरफराज खान को नंद्रे बर्गर, डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और ऑफ साइड की ओर पुश कर दिया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
7:51 PM (4 घंटे पहले)
सीएसके टीम के लिए इम्पैक्ट प्लेयर्स के रूप में अब आयुष म्हात्रे की जगह सरफराज खान मैदान पर आ गए हैं, वहीं हैट्रिक पर होंगे नंद्रे बर्गर...
7:48 PM (4 घंटे पहले)
3.1: आयुष म्हात्रे को नंद्रे बर्गर, आउट!! कैच आउट!! चेन्नई को लगा तीसरा झटका| फील्डिंग टीम का रिव्यु सफल हो गया यहाँ पर| सही समय पर कप्तान ने गेंदबाज़ और कीपर के कहने पर रिव्यु लिया था जो सफल होता हुआ नज़र आया| बिना खाता खोले आयुष म्हात्रे बने नंद्रे बर्गर का दूसरा शिकार| शरीर की लाइन पर डाली गई तेज गति की छोटी गेंद को पीछे हटकर लेग साइड पर पुल शॉट खेलना चाहा| गेंद की गति और उछाल से बीट हुए| ग्लव्स के पास से होकर कीपर के पास गई गेंद जहाँ से उसे लपकने के बाद कैच की अपील हुई| रिव्यु लिया गया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि एज लगा हुआ था जिसे अल्ट्रा एज ने भी साफ़ कर दिया| 19/3 सीएसके|
7:47 PM (4 घंटे पहले)
मैथ्यू शॉर्ट नये बल्लेबाज हैं...
7:46 PM (4 घंटे पहले)
Score 19/2
Batsman ऋतुराज गायकवाड 6(11b 1*4 0*6)
Bowler जोफ्रा आर्चर 2-0-11-1
2.6: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, आउट!! क्लीन बोल्ड!! चेन्नई टीम को लगता हुआ दूसरा बड़ा झटका यहाँ पर!! कप्तान ऋतुराज गायकवाड भी 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! इस दफ़ा जोफ्रा आर्चर के हाथ लगी पहली विकेट| फुल लेंथ की डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कवर्स की ओर खेलने का मन मनाया| ऐसे में गेंद की गति और लाइन से चकमा खा गए बल्लेबाज़| तभी बल्ले को बीट करती हुई बॉल स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 19/2 चेन्नई|
7:46 PM (4 घंटे पहले)
2.6: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
7:45 PM (4 घंटे पहले)
2.5: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, चौका!! इस बार ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल| बल्लेबाज़ ने दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया और ड्राइव किया डीप कवर्स की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
7:44 PM (4 घंटे पहले)
2.4: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे डिफेंड कर दिया|
7:44 PM (4 घंटे पहले)
2.3: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, फुल लेंथ इन स्विंगर!! लहराते हुए अंदर की तरफ आई| बल्लेबाज़ ने उसकी लाइन में आकर सीधा बल्ला लगा दिया| कोई रन नहीं हो पायेगा|
7:43 PM (4 घंटे पहले)
2.2: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| फील्डर ने बड़े आराम से उसे फील्ड कर लिया है|
7:42 PM (4 घंटे पहले)
2.1: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
7:41 PM (4 घंटे पहले)
आयुष म्हात्रे अगले बल्लेबाज अब क्रीज पर आये हैं...
7:40 PM (4 घंटे पहले)
Score 14/1
Batsman संजू सैमसन 6(7b 1*4 0*6)
Bowler नंद्रे बर्गर 1-0-3-1
1.6: संजू सैमसन को नंद्रे बर्गर, आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ राजस्थान टीम को मिला पहला विकेट!! संजू सैमसन 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! नंद्रे बर्गर के हाथ लगी पहली सफलता| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की आउटस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लेग साइड की ओर जोर से खेलना चाहा| ऐसे में बॉल की गति और स्विंग को परख नहीं सके| आउटस्विंग हुई, तभी बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा ऑफ स्टंप से टकराई| जिसके बाद गेंदबाज़ ने अपने अंदाज़ में जश्न मनाया| 14/1 चेन्नई|
7:39 PM (4 घंटे पहले)
1.5: ऋतुराज गायकवाड को नंद्रे बर्गर, फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|
7:38 PM (4 घंटे पहले)
1.5: ऋतुराज गायकवाड को नंद्रे बर्गर, वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
7:38 PM (4 घंटे पहले)
1.4: ऋतुराज गायकवाड को नंद्रे बर्गर, डॉट गेंद!! इस बार विकेट लाइन पर डाली गई गेंद लेकिन अतरिक्त उछाल के साथ थाई पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|
7:37 PM (4 घंटे पहले)
1.3: ऋतुराज गायकवाड को नंद्रे बर्गर, चौका!! लेग बाई के रूप में मिला चार रन| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए| बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नहीं हुआ| ऐसे में बॉल पैड्स को लगकर को कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए| 
7:37 PM (4 घंटे पहले)
1.2: ऋतुराज गायकवाड को नंद्रे बर्गर, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को शॉर्ट कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
7:36 PM (4 घंटे पहले)
1.1: संजू सैमसन को नंद्रे बर्गर, सिंगल!! इस बार ऑफ साइड की ओर संजू ने गेंद को पुश करते हुए एक रन निकाला है|
7:35 PM (4 घंटे पहले)
दूसरे छोर से गेंद लेकर आये हैं...
7:34 PM (4 घंटे पहले)
Score 7/0
Batsman संजू सैमसन 5(5b 1*4 0*6)
Bowler जोफ्रा आर्चर 1-0-6-0
0.6: संजू सैमसन को जोफ्रा आर्चर, सिंगल!! इसी के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
7:33 PM (4 घंटे पहले)
0.5: संजू सैमसन को जोफ्रा आर्चर, बाहरी किनारा और चौका मिल जाएगा!!! इसी के साथ संजू ने अपना खाता भी खोल लिया है!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलना चाहा| ऐसे में बॉल टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई कीपर और सेकंड स्लिप में खड़े फील्डर के बीच से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ चार रनों के लिए|
7:33 PM (4 घंटे पहले)
0.4: संजू सैमसन को जोफ्रा आर्चर, स्विंग एंड मिस!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से कवर्स की ओर शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
7:32 PM (4 घंटे पहले)
0.3: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, सिंगल!! इसी के साथ कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने अपना खाता खोला है!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन हासिल किया है|
7:31 PM (4 घंटे पहले)
0.2: संजू सैमसन को जोफ्रा आर्चर, लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन लेग बाई के रूप में मिल गया|
7:30 PM (4 घंटे पहले)
0.1: संजू सैमसन को जोफ्रा आर्चर, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! इस बार गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर पुश किया| ऐसे में शॉर्ट मिड ऑन पर मौजूद फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं आ सका|
7:28 PM (5 घंटे पहले)
दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ राजस्थान टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि चेन्नई के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार ऋतुराज गायकवाड और संजू सैमसन के कन्धों पर होगा| वहीं राजस्थान के लिए पहला ओवर लेकर जोफ्रा आर्चर तैयार...
7:16 PM (5 घंटे पहले)
पिच रिपोर्ट - पिच के बारे में बात करने आये दीप दासगुप्ता जिन्होंने सबसे पहले बताया कि यहाँ कि ओवरकास्ट है| सतह के बारे में कहा कि इसे छूने पर ठंडक महसूस हो रही है| देखने में ये लाल मिट्टी वाली विकेट है| थोड़ी घांस इसपर नज़र आ रही है| मैदान के बारे में बताया कि एक तरफ 61 मीटर तो दूसरी तरफ 70 मीटर है जबकि सामने की तरफ 74 मीटर की बाउंड्री है| साथ ही साथ तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी|
7:14 PM (5 घंटे पहले)
सीएसके के इम्पैक्ट प्लेयर्स - सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजापनीत सिंह और रामकृष्ण घोष|
7:14 PM (5 घंटे पहले)
आरआर के इम्पैक्ट प्लेयर्स - डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा और तुषार देशपांडे|
7:12 PM (5 घंटे पहले)
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन) - संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद|
7:11 PM (5 घंटे पहले)
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन) - यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शिमरन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा|
7:08 PM (5 घंटे पहले)
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस पर बात करते हुए कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करते| ओवरकास्ट की वजह से विकेट काफी समय से कवर्स के अंदर थी जिसका हम अपनी गेंदबाजी में फायद उठाना चाहते थे| पिछला साल उतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन अब हम एक नयी शुरुआत के लिए तैयार हैं| हम 7 बल्लेबाज के साथ जा रहे हैं|
7:06 PM (5 घंटे पहले)
टॉस जीतकर बात करने आए राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| आगे पराग ने कहा कि यहाँ पर बारिश हुई है जिसको देखते हुए हम चेज़ करना पसंद कर रहे हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मुझे काफी ख़ुशी है कि मैं राजस्थान टीम की फुल टाइम कप्तानी करवा रहा हूँ|
7:06 PM (5 घंटे पहले)
टॉस – काफ़ी ज्यादा शोरो गुल के बीच सिक्का उछला, राजस्थान रॉयल्स ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|
6:59 PM (5 घंटे पहले)
मैच अपडेट - आज के मैच का टॉस अपने निर्धारित समय 07.00 बजे से पांच मिनट की देरी से होगा| यानी अब टॉस का समय 07.05 हो गया है| बारिश कुछ देर पहले ही रुकी है और ग्राउंड स्टाफ अपना काम करते दिखे हैं इस वजह से टॉस में थोड़ी देरी हुई है|
6:22 PM (6 घंटे पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
6:22 PM (6 घंटे पहले)
वहीं गेंदबाज़ी में मुकेश चौधरी, मैट हेनरी और स्पेंसर जॉनसन विपक्षी टीम के महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को आउट करने की कोशिश करेंगे| तो दूसरी ओर राजस्थान टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी टीम को मज़बूत शुरुआत देने के इरादे से मैदान पर उतरेगी जबकि उनके अलावा कप्तान रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और रवींद्र जडेजा अपनी टीम के लिए बेहतर खेल दिखाना चाहेंगे| तो गेंदबाज़ी में नंद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई सामने वाली टीम के टॉप बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने की रणनीतियों को बनायेंगे| तो अब देखना होगा कि कौन सी टीम जीत के साथ इस प्रतियोगिता की शुरुआत करती है और किस टीम के हाथ लगती है निराशा| तो बने रहिएगा इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए हमारे साथ|
6:21 PM (6 घंटे पहले)
तो अब दोनों ही टीमें एक बार फिर से चैम्पियन बनने के इरादों के साथ लीग के पहले मैच को जितने की कोशिश करेंगी| हालाँकि चेन्नई टीम के समर्थकों के लिए ये निराशाजनक बात है कि उनके सबसे चाहितें खिलाड़ी एमएस धोनी चोट के कारण इस लीग के शुरुआती दो सफ्ते टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे| तो उनकी गैर मौजूदगी में विकेटकीपर की भूमिका संजू सैमसन निभाते हुए दिखाई देंगे| ऐसे में अब जो हो लेकिन ये तो पक्का है कि मुकाबले में काफी आनंद आने वाला है| तो अब दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की तरफ नज़र की जाए तो एक ओर चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड अपने बल्ले से आतिशी शॉट खेलते हुए दिखाई देंगे तो उनका साथ आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, संजू सैमसन, मैथ्यू शॉर्ट और डेवाल्ड ब्रेविस देते हुए नज़र आयेंगे|
6:21 PM (6 घंटे पहले)
तो हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मुकाबले में हमारे साथ जो अब से कुछ ही देर में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बर्सापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा| हालाँकि दोनों ही टीमें इस मैच को खेलने के लिए अपनी पूरी तैयारीयों के साथ मैदान पर उतरने वाली है लेकिन गुवाहाटी के इस मैदान पर कौन सी टीम के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं ये देखना अभी बाकी है| वैसे तो दोनों ही टीमों ने आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया हुआ है जहाँ चेन्नई की टीम ने 5 बार चैम्पियन बनकर दिखाया है जबकि राजस्थान की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीज़न में चैम्पियन बनकर अपने सभी दर्शकों को ख़ुश कर दिया था|
6:20 PM (6 घंटे पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.