IPL 2026, RCB vs CSK Highlights: बेंगलुरु की चेन्नई पर 43 रनों से जीत, अंकतालिका में टॉप पर भी पहुंची
aajtak.in | बेंगलुरु | 05 अप्रैल 2026, 11:32 PM IST
RCB vs CSK IPL: आईपीएल के 19वें सीजन के 11वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर हुई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु डिफेंडिग चैम्पियन है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल खिताब जीता हुआ है.
रजत पाटीदार ने टॉस पर बात करते हुए कहा कि हम भी चेज ही करते लेकिन अब हमें बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाना होगा| ये एक फ्रेश विकेट है| हमने पिछले में बल्ले से अच्छा क्रिकेट खेला था और उसे यहाँ जारी रखना चाहेंगे| सभी को उनका रोल पता है| अंत में कहा कि हम सेम टीम के साथ जा रहे हैं|
7:02 PM(4 घंटे पहले)
ऋतुराज गायकवाड ने टॉस पर बात करते हुए कहा कि हम चेज करना चाहते हैं| एमएस धोनी पर बात करते हुए कहा कि वो धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और जल्द ही मैदान पर दिखेंगे| पहला मैच हमारे लिए सही नहीं रहा था लेकिन दूसरे मैच में हमने अच्छी वापसी की थी| हम इस मैच में बेहतर करना चाहेंगे| टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है|
7:01 PM(4 घंटे पहले)
टॉस – काफ़ी ज्यादा शोरो गुल के बीच सिक्का उछला, चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|
6:58 PM(4 घंटे पहले)
गर्व भरा पल - एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में अनिल कुंबले और राहुल द्रविड एंड का अनावरण हुआ है| इ दो दिग्गजों और उनके परिवार जनों को लाख-लाख बधाई|
6:32 PM(5 घंटे पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
6:31 PM(5 घंटे पहले)
चेन्नई के लिए संजू सैमसन, कप्तान गायकवाड, आयुष म्हात्रे और मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे का बल्ला चलना बेहद जरूरी रहेगा| वहीँ गेंदबाजी में मैट हेनरी, नूर अहमद और खलील अहमद को असरदार गेंदबाजी करनी होगी| वैसे तो आँकड़े चेन्नई के पक्ष में हैं लेकिन बेंगलुरु की पिच और आरसीबी की घरेलू ताकत मैच को बराबरी पर बनाए रखेगी| वहीँ टॉस जीतकर चेज़ करना फायदेमंद हो सकता है| तो अब देखना ये है कि यहाँ से कौन जीत हासिल करते हुए आगे बढ़ता है|
6:30 PM(5 घंटे पहले)
वहीँ दूसरी तरफ आरसीबी ने इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है| अपने पहले मैच में उन्होंने हैदराबाद को हराया था और अब उसी जीत के आत्मविश्वास के साथ यहाँ कदम रखेंगे| आंकड़ों की मानें तो दोनों ही टीमों के बीच जब भी मुकाबला हुआ है टक्कर हमेशा कांटे की ही रही है और इस नए सीजन में भी हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है| इस लीग में इनके बीच अबतक कुल 35 मुकाबले हुए हैं जहाँ 21-13 से जीत का पलड़ा सीएसके की तरफ झुका हुआ है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था| वहीँ इस मैदान पर इनके बीच कुल 11 मैच खेले गए हैं जहाँ आंकड़ा 5-5 की बराबरी का है जबकि एक मैच का नतीजा नहीं आ सका था| वैसे आपको बता दें कि दोनों ही टीमों में बड़े-बड़े नामों की कोई कमी नहीं है| चेन्नई शुरुआती दो मैच हारकर दबाव में है जबकि बेंगलुरु घर पर आत्मविश्वास से भरी होगी| कोहली,पडिक्कल, पाटीदार की फॉर्म और भुवनेश्वर और डफी की गेंदबाज़ी असरदार साबित हो सकती है|
6:30 PM(5 घंटे पहले)
हैलो एंड वेलकम दोस्तों!! कैसे हैं आप सब? स्वागत है आपका आईपीएल के 11वें मैच में जहाँ आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है| डबल हेडर का दूसरा मुकाबला है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच| दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी| ये तो पक्का है कि आज फैंस को मिलेगा चौकों-छक्कों से भरपूर जबरदस्त एक्शन| चेन्नई के लिए ये मुकाबला बेहद अहम होने वाला है क्योंकि ये उनका तीसरा मैच होगा| अपने पहले दो मुकाबलों में उन्हें राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स से हार मिल चुकी है इसलिए वो यहाँ जीत की तलाश में होंगे|
6:26 PM(5 घंटे पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.