हॉटस्टार का IPL को झटका, एसोसिएट स्पॉन्सर से वापस लिया नाम

हॉटस्टार 2017 में लगभग उसी समय ग्राउंड स्पॉन्सर के तौर पर शामिल हुआ था, जब स्टार इंडिया ने पांच साल के लिए आईपीएल मीडिया राइट्स की डील की थी.

Advertisement
Indian Premier League lost an Associate Sponsor with Hotstar Indian Premier League lost an Associate Sponsor with Hotstar

aajtak.in

  • ,
  • 14 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 6:15 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने अपना एक एसोसिएट स्पॉन्सर खो दिया है. स्टार इंडिया के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हॉटस्टार और आईपीएल का साथ खत्म हो गया है. हॉटस्टार ने लीग की ऑनग्राउंड स्पॉन्सरशिप से हाथ खींच लिया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया, 'डील में एक एग्जिट क्लॉज़ थी जिसे हॉटस्टार ने अपनाने का फैसला किया.' यह डील हर साल के लिए 42 करोड़ रुपए के हिसाब से बताई गई है. आईपीएल एसोसिएट स्पॉन्सरशिप्स 40 से 80 करोड़ रुपये की रेंज में बताई जाती हैं.

Advertisement

हॉटस्टार 2017 में लगभग उसी समय ग्राउंड स्पॉन्सर के तौर पर शामिल हुआ था, जब स्टार इंडिया ने पांच साल के लिए आईपीएल मीडिया राइट्स की डील की थी. टेलीविजन और डिजिटल अधिकारों के लिए स्टार इंडिया की सब मिलाकर विजेता बोली करीब 16347.5 करोड़ रुपए की मोटी रकम की थी.

हालांकि इस कदम का हॉटस्टार के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इस साल आईपीएल की समाप्ति के बाद हॉटस्टार ने 30 करोड़ दर्शक संख्या को पार करने का दावा किया. और पिछले वर्ष के आईपीएल की तुलना में इस साल वॉच-टाइम में 74 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement