Advertisement

IND vs SA Score, World Cup 2023: जडेजा के 'पंजे' ने निकाला साउथ अफ्रीका का दम, कोलकाता में भारतीय टीम ने 243 रनों से रौंदा

aajtak.in | कोलकाता | 05 नवंबर 2023, 8:43 PM IST

India vs South Africa World Cup 2023 Score: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का विजय रथ जारी है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने अपना आठवां मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार (5 नवंबर) को खेला. यह मैच भारतीय टीम ने 243 रनों के अंतर से जीत लिया.

Team India

हाइलाइट्स

  • वर्ल्ड कप में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया
  • कोलकाता मैच भारतीय टीम ने 243 रनों से जीता
  • कोहली ने 101 रन बनाए. जडेजा ने 5 विकेट लिए
  • IND- 326/5 (50), RSA- 83 (27.1)

India vs South Africa World Cup 2023 LIVE Score: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में अफ्रीकी टीम को 327 रनों का टारगेट मिला था. इसके जवाब में पूरी टीम 27.1 ओवरों में ही 83 रनों पर सिमट गई. अफ्रीकी टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका. जबकि भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए. जबकि मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके.

मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 326 रन बनाए थे. विराट कोहली ने अपना 49वां वनडे शतक लगाते हुए नाबाद 101 रन बनाए. जबकि श्रेयस अय्यर ने 77 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी, मार्को जानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और तबरेज शम्सी ने 1-1 विकेट लिया.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच क्रिकेट विश्व कप में अब तक 6 मैच खेले गए हैं. इस दौरान साउथ अफ्रीका और भारत ने 3-3 मुकाबले जीते हैं. वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच खेले गए 91 मैचों में से भारत ने 38 और साउथ अफ्रीका ने 50 जीते हैं, जबकि तीन मुकाबले बेनतीजा रहे.

8:41 PM (2 वर्ष पहले)

वनडे में अफ्रीका के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत

Posted by :- Shribabu Gupta

वनडे इतिहास में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रनों के लिहाज से भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले भारत ने साउथ अफ्रीकी टीम को फरवरी 2010 के ग्वालियर और अप्रैल 2003 के ढाका मैच में बराबर 153 रनों से हराया था. इस बार भारतीय टीम ने इन सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए 243 रनों के अंतर से शिकस्त दी.

8:36 PM (2 वर्ष पहले)

IND vs SA LIVE Score: भारतीय टीम 243 रनों से मैच जीती

Posted by :- Shribabu Gupta

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में अफ्रीकी टीम को 327 रनों का टारगेट मिला था. इसके जवाब में पूरी टीम 27.1 ओवरों में ही 83 रनों पर सिमट गई और 243 रनों से मैच गंवा दिया. अफ्रीकी टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका. जबकि भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए. जबकि मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके.

8:28 PM (2 वर्ष पहले)

Ravindra Jadeja के 5 विकेट पूरे, अफ्रीका के 9 बल्लेबाज आउट

Posted by :- Shribabu Gupta

साउथ अफ्रीका ने 79 रनों पर 8वां विकेट गंवा दिया है. यह झटका कुलदीप यादव ने दिया. उन्होंने मार्को जानसेन को अपना शिकार बनाया. इसके अगले ही ओवर में रवींद्र जडेजा ने अपने 5 विकेट पूरे किए और अफ्रीका को 9वां झटका दिया. जडेजा ने कगिसो रबाडा को खुद ही कैच लेकर आउट किया.

8:05 PM (2 वर्ष पहले)

IND vs SA LIVE Score: जडेजा ने झटका अपना चौथा विकेट, केशव आउट

Posted by :- Shribabu Gupta

रवींद्र जडेजा ने 67 के स्कोर पर साउथ अफ्रीकी टीम को 7वां बड़ा झटका दिया. जडेजा ने केशव महाराज को अपना शिकार बनाया और क्लीन बोल्ड किया. केशव 7 रन ही बना सके.

Advertisement
7:54 PM (2 वर्ष पहले)

Ravindra Jadeja: अफ्रीकी टीम को छठा झटका

Posted by :- Shribabu Gupta

साउथ अफ्रीका ने 59 रनों पर छठा विकेट गंवा दिया है. इस बार स्पिनर रवींद्र जडेजा ने डेविड मिलर को क्लीन बोल्ड किया. मिलर 11 रन ही बना सके.

7:38 PM (2 वर्ष पहले)

IND vs SA LIVE Score: 40 रनों पर अफ्रीका की आधी टीम सिमटी

Posted by :- Shribabu Gupta

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारतीय गेंदबाजों का जादू चला है. उन्होंने 40 रनों पर साउथ अफ्रीका की आधी टीम समेट दी. पहले 40 के स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने हेनरिक क्लासेन को LBW आउट कर चौथा झटका दिया. इसके बाद इसी स्कोर पर मोहम्मद शमी ने रसी वेन डेर डुसेन को LBW आउट कर आधी टीम समेट दी.

7:18 PM (2 वर्ष पहले)

Aiden Markram आउट

Posted by :- Anurag Jha

साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका लगा है. एडेन मार्करम को मोहम्मद शमी ने विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया. साउथ अफ्रीका का स्कोर 10 ओवर्स में तीन विकेट पर 35 रन है. रस्सी वैन डर डुसेन 9 और हेनरिक क्लासेन 0 रन पर खेल रहे हैं.

7:09 PM (2 वर्ष पहले)

बावुमा आउट

Posted by :- Anurag Jha

साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को रवींद्र जडेजा ने बोल्ड कर दिया. बावुमा 11 रन बना पाए. साउथ अफ्रीका का स्कोर 8.3 ओवरों में दो विकेट पर 22 रन है. रस्सी वैन डर डुसेन का साथ देने एडेन मार्करम उतरे हैं.

7:07 PM (2 वर्ष पहले)

8 ओवर्स पूरे

Posted by :- Anurag Jha

आठ ओवर्स के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 21 रन है. टेम्बा बावुमा 11 और रस्सी वैन डर डुसेन 4 रन पर खेल रहे हैं.

Advertisement
6:40 PM (2 वर्ष पहले)

डिकॉक को सिराज ने लौटाया

Posted by :- Anurag Jha

भारत ने साउथ अफ्रीका का पहला विकेट झटक लिया है. मोहम्मद सिराज ने क्विंटन डिकॉक को बोल्ड कर दिया. डिकॉक ने 10 गेंदों पर 5 रन बनाए. साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 ओवरों में एक विकेट पर छह रन है. टेम्बा बावुमा और रस्सी वैन डर डुसेन क्रीज पर हैं.

6:34 PM (2 वर्ष पहले)

साउथ अफ्रीका की बैटिंग शुरू

Posted by :- Anurag Jha

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. क्विंटन डिकॉक और टेम्बा बावुमा क्रीज पर हैं. भारत की ओर से पहला ओवर जसप्रीत बुमराह ने फेंका.

5:57 PM (2 वर्ष पहले)

भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 327 रनों का टारगेट

Posted by :- Anurag Jha

भारत ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 327 रनों का टारगेट दिया है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 326 रन बनाए. विराट कोहली ने 121 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 101 रन बनाए. वहीं श्रेयस अय्यर ने 77 रन बनाए. कोहली ने 10 चौके लगाए. वहीं श्रेयस ने चार चौके और एक सिक्स लगाया. कोहली और श्रेयस के बीच 158 गेंदों पर 134 रनों की साझेदारी हुई. कप्तान रोहित शर्मा ने 40 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 29 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, मार्को जानसेन, तबरेज शम्सी और केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिया.

5:46 PM (2 वर्ष पहले)

Virat Kohli का शतक

Posted by :- Anurag Jha

किंग कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर ऐतिहासिक शतक लगा दिया है. विराट कोहली के वनडे इंटरनेशनल करियर का यह 49वां शतक रहा. कोहली ने अब सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. कोहली ने 119 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें 10 चौके शामिल रहे. 49 ओवरों में भारत का स्कोर पांच विकेट पर 309 रन है.

वनडे में सर्वाधिक शतक
49 विराट कोहली (277 पारी)
49 सचिन तेंदुलकर (452 पारी)
31 रोहित शर्मा (251 पारी)
30 रिकी पोंटिंग (365 पारी)
28 सनथ जयसूर्या (433 पारी)

5:36 PM (2 वर्ष पहले)

सूर्यकुमार आउट

Posted by :- Anurag Jha

भारत को 5वां झटका लगा है. सूर्यकुमार यादव को तबरेज शम्सी ने विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच आउट किया. भारत का स्कोर पांच विकेट पर 286 रन है. विराट कोहली 92 रन पर खेल रहे हैं.

Advertisement
5:18 PM (2 वर्ष पहले)

KL Rahul हुए OUT

Posted by :- Anurag Jha

केएल राहुल आउट बड़ा शॉट मारने के प्रयास में आउट हो गए हैं. केएल राहुल को मार्को जानसेन ने रस्सी वैन डर डुसेन के हाथों कैच आउट कराया. राहुल ने 17 गेंदों पर 8 रन बनाए. भारत का स्कोर 43 ओवरों में चार विकेट पर 253 रन है. सूर्यकुमार यादव 4 और विराट कोहली 78 रन पर खेल रहे हैं.

5:08 PM (2 वर्ष पहले)

Virat Kohli शतक के करीब

Posted by :- Anurag Jha

41 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 243 रन है. विराट कोहली 77 और केएल राहुल 7 रन पर खेल रहे हैं. कोहली ने 97 गेंदों की पारी में आठ चौके लगाए हैं.

4:45 PM (2 वर्ष पहले)

श्रेयस आउट

Posted by :- Anurag Jha

श्रेयस अय्यर77 रन बनाकर आउट हो गए हैं. श्रेयस को लुंगी एनिगडी ने एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया. श्रेयस ने 87 गेंदों की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए. कोहली और श्रेयस के बीच 158 गेंदों पर 134 रनों की साझेदारी हुई. विराट कोहली 68 और केएल राहुल 0 रन पर खेल रहे हैं. भारत का स्कोर 37 ओवर्स में तीन विकेट पर 227 रन है.

4:30 PM (2 वर्ष पहले)

भारत के 200 रन पूरे

Posted by :- Anurag Jha

33.1 ओवरों में भारत के 200 रन पूरे हो चुके हैं. विराट कोहली 56 और श्रेयस अय्यर 63 रन पर खेल रहे हैं.

4:13 PM (2 वर्ष पहले)

श्रेयस अय्यर का अर्धशतक

Posted by :- Anurag Jha

श्रेयस अय्यर ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है. श्रेयस ने 64 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की है. इस दौरान उन्होंने चार चौके और एक सिक्स लगाया है.

Advertisement
4:04 PM (2 वर्ष पहले)

Virat Kohli का अर्धशतक

Posted by :- Anurag Jha

विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. कोहली ने 67 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें पांच चौके शामिल रहे. भारत का स्कोर 29 ओवर्स में दो विकेट पर 170 रन है. श्रेयस अय्यर 39 रन पर खेल रहे हैं.

3:50 PM (2 वर्ष पहले)

Kohli और Shreyas की अर्धशतकीय साझेदारी

Posted by :- Anurag Jha

25 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 143 रन है. विराट कोहली ने 56 गेंदों पर 42 रन बनाए हैं, जिसमें पांच चौके शामिल रहे. वहीं श्रेयस अय्यर ने दो चौके की मदद से 46 गेंदों पर 24 रन बनाए हैं.

3:29 PM (2 वर्ष पहले)

19 ओवर्स पूरे

Posted by :- Anurag Jha

19 ओवर्स में भारत का स्कोर दो विकेट पर 121 रन है. विराट कोहली 36 और श्रेयस अय्यर 11 रन पर खेल रहे हैं. कोहली ने अपनी पारी में पांच चौके लगाए हैं.

3:07 PM (2 वर्ष पहले)

IND के सौ रन पूरे

Posted by :- Anurag Jha

13.2 ओवर्स में भारत का स्कोर दो विकेट पर 100 रन है. विराट कोहली 22 और श्रेयस अय्यर 4 रन पर खेल रहे हैं.

2:57 PM (2 वर्ष पहले)

Shubman Gill का विकेट गिरा

Posted by :- Anurag Jha

भारत का दूसरा विकेट गिर चुका है. केशव महाराज ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर दिया. गिल ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक सिक्स शामिल रहा. 11 ओवर्स में भारत का स्कोर दो विकेट पर 94 रन है. विराट 19 और श्रेयस अय्यर 1 रन पर खेल रहे हैं.

Advertisement
2:52 PM (2 वर्ष पहले)

Kohli और Gill जमे

Posted by :- Anurag Jha

भारतीय पारी में 10 ओवर्स का खेल पूरा हो चुका है. भारत ने एक विकेट पर 91 रन बनाए हैं. शुभमन गिल 23 और विराट कोहली 18 रन पर खेल रहे हैं.

2:34 PM (2 वर्ष पहले)

भारत का पहला विकेट गिरा

Posted by :- Anurag Jha

भारत का पहला विकेट गिर चुका है. कप्तान रोहित शर्मा 40 रन बनाकर आउट हुए हैं. रोहित को कगिसो रबाडा ने कप्तान टेम्बा बावुमा के हाथों कैच आउट कराया. रोहित ने 24 गेंदों की पारी में 6 चौके और दो सिक्स लगाया. अब विराट कोहली बैटिंग करने आए हैं. 6 ओवर्स के बाद भारत- 62/1

2:27 PM (2 वर्ष पहले)

IND का स्कोर 50 के पार

Posted by :- Anurag Jha

भारत का स्कोर 5 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 61 रन है. रोहित शर्मा ने छह चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाए हैं. वहीं शुभमन गिल तीन चौके की सहायता से 12 रन पर खेल रहे हैं.

2:18 PM (2 वर्ष पहले)

Rohit और Gill की तूफानी बैटिंग

Posted by :- Anurag Jha

तीन ओवर्स के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 35 रन है. शुभमन गिल 15 और रोहित शर्मा 12 रन पर खेल रहे हैं.

2:02 PM (2 वर्ष पहले)

भारत की बैटिंग शुरू

Posted by :- Anurag Jha

भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर है. साउथ अफ्रीका की ओर से पहला ओवर लुंगी एनिगडी ने किया है. पहले ओवर के बाद भारत- 5/0

Advertisement
1:36 PM (2 वर्ष पहले)

ये है साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11

Posted by :- Anurag Jha

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रस्सी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी.

1:35 PM (2 वर्ष पहले)

भारत की ये है प्लेइंग-11

Posted by :- Anurag Jha

भारत: शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

1:34 PM (2 वर्ष पहले)

भारत की पहले बैटिंग, प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं

Posted by :- Anurag Jha

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं साउथ अफ्रीका ने गेराल्ड कोएत्जी की जगह तबरेज शम्सी को शामिल किया है.

1:24 PM (2 वर्ष पहले)

ईडन गार्डन्स में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Posted by :- Anurag Jha

इस मैच के लिए कोलकाता पुलिस के 4000 जवानों को तैनात किया गया है. कोलकाता पुलिस के एडिशनल सीपी मुरलीधर शर्मा पूरी सुरक्षा और निगरानी के प्रभारी हैं. ईडन गार्डन के प्रत्येक ब्लॉक पर एक आईपीएस लेवल के अधिकारी को तैनात किया गया है. भीड़ पर निगरानी के लिए 8 वॉच टावर बनाए गए हैं. किसी भी प्रकार की सहायता या पूछताछ के लिए 10 पुलिस सहायता बूथ बनाए गए हैं.
 

1:10 PM (2 वर्ष पहले)

क्या भारत को टक्कर दे पाएगा अफ्रीका?

Posted by :- Anurag Jha

लगातार 7 मैच जीत चुकी रोहित एंड कंपनी को सही मायने में अब तक कोई चुनौती नहीं मिली है. टीम इंडिया ने हर विभाग में एक चैम्पियन की तरह प्रदर्शन किया है. चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 रनों पर 3 विकेट गंवाना हो या इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में 9 विकेट पर 229 रनों के साधारण स्कोर के बावजूद जीत दर्ज करना हो. अब देखना होगा कि साउथ अफ्रीकी टीम भारत के सामने कितना टिक पाती है.

Advertisement
1:04 PM (2 वर्ष पहले)

कोहली बना सकते हैं ये तीन रिकॉर्ड

Posted by :- Anurag Jha

1. कोहली अगर इस मुकाबले में शतक बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह वनडे मैचों सबसे ज्यादा शतक 49 शतक लगाने के मामले में सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.

2. विराट कोहली यदि शतक लगाते हैं तो वह जन्मदिन पर वनडे इंटरनेशनल में सेंचुरी लगाने वाले तीसरे भारतीय होंगे. भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ही ऐसा कर पाए थे.

3. विराट कोहली इस मैच के दौरान 61 रन बनाते हैं तो वह कुमार संगकारा को पछाड़ देंगे. विश्व कप में कुमार संगकारा ने 1,532 रन बनाए थे. वहीं विराट कोहली के नाम विश्व कप में अबतक 1,472 रन दर्ज हैं. विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तेंदुलकर के पास है. सचिन ने 2278 रन बनाए थे.

1:01 PM (2 वर्ष पहले)

थोड़ी में होगा टॉस

Posted by :- Anurag Jha

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है. भारत ने लगातार सात मैच जीते है. अब भारतीय टीम आज (5 नवंबर) साउथ अफ्रीका का सामना करने जा रही है. भारत-साउथ के बीच मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा.