इस दिग्गज का दावा- टेस्ट सीरीज में भारत पर भारी पड़ेगा इंग्लैंड

अफ्रीकी तेज गेंदबाज ने कहा, 'घरेलू सीरीज ज्यादातर घरेलू टीम के खाते में ही जाती है.' मेजबान इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. एक अगस्त से बर्मिंघम में सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा.

Advertisement
डेल स्टेन डेल स्टेन

विश्व मोहन मिश्र

  • मुंबई,
  • 27 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन मानते हैं कि भारतीय टीम कुछ भी हासिल करने में सक्षम है, लेकिन पांच टेस्ट की सीरीज में वह मेजबान इंग्लैंड को प्रबल दावेदार मानते हैं.

स्टेन ने कहा कि ऐसा इसलिए है, क्योंकि इंग्लैंड का तेज गेंदबाजी आकमण थोड़ा बेहतर है. उन्होंने कहा, ‘विराट की अगुवाई में यह भारतीय टीम कुछ परिणाम हासिल करने की काबिलियत रखती है. मैं विराट को अच्छी तरह जानता हूं. वह काफी दृढ़ निश्चय वाला खिलाड़ी है. पांच टेस्ट मैच किसी भी एक टीम के लिए अच्छे होंगे और अगर एक टीम शानदार खेलेगी, तो दूसरी को पराजय मिलेगी ही.’

Advertisement

इस 35 साल के तेज गेंदबाज ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘लेकिन मैं विराट को जानता हूं , जिससे यह कड़ी टेस्ट सीरीज होगी. इंग्लैंड के गेंदबाजों में थोड़ा ज्यादा कौशल है और यही अंतर पैदा होगा और यह काफी महत्वपूर्ण होगा.’

अभ्यास मैच: भारत ने बनाए 395 रन, एसेक्स की आधी टीम पवेलियन लौटी

उन्हें यह भी लगता है कि भारतीय आक्रमण में जसप्रीत बुमराह पहले टेस्ट के लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार कम से कम तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे, जिससे उनके लिए चीजें आसान नहीं होंगी.

स्टेन ने कहा, ‘भारतीय टीम अपने स्पिनरों पर काफी निर्भर होती है और उन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में अच्छा काम भी किया है. इस समय इंग्लैंड में विकेट काफी सपाट है और इसमें इतना टर्न नहीं मिल रहा है, विशेषकर चार दिवसीय काउंटी क्रिकेट में. इसलिए उन्हें अपने तेज गेंदबाजों पर निर्भर रहना होगा. अगर उनकी टीम में ये नहीं खेलेंगे तो वे निश्चित रूप से मुश्किल में आ जाएंगे.’

Advertisement

उन्होंने साथ ही यह भी कहा, ‘मुझे भविष्यवाणी करना पसंद नहीं है, लेकिन फायदा निश्चित रूप से इंग्लैंड को मिलेगा. वह अपने घरेलू मैदान पर खेलेगा और साथ ही यह लंबा दौरा भी होगा. भारतीय टीम वहां वनडे खेल चुकी है और अभी तक उसका दौरा अच्छा रहा है. लेकिन अगर मैं अपना पैसा लगाऊंगा तो वह निश्चित रूप से इंग्लैंड पर होगा, लेकिन यह काफी मुश्किल मुकाबला होगा.’

स्टेन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इंग्लैंड में मौसम सूखा होगा. इससे काफी रन बनेंगे. लेकिन इंग्लैंड इन हालात का आदी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement