वर्ल्ड कप अभी दूर, अभी इस बड़ी जीत का आनंद लेने का समय: ख्वाजा

उस्मान ख्वाजा का कहना है कि उनके लिए भारत को उसकी सरजमीं पर पराजित करना बहुत बड़ी उपलब्धि है और यह विश्व कप के बारे में सोचने के बजाय इस जीत का लुत्फ उठाने का समय है.

Advertisement
Usman Khawaja Usman Khawaja

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का कहना है कि उनके लिए भारत को उसकी सरजमीं पर पराजित करना बहुत बड़ी उपलब्धि है और यह विश्व कप के बारे में सोचने के बजाय इस जीत का लुत्फ उठाने का समय है.

बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 3-2 से मिली जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने पांच मैचों में 50, 38, 104, 91 और 100 रन की पारियां खेलीं.

Advertisement

ख्वाजा को 'मैन आफ द सीरीज' चुना गया. उन्होंने कहा, ‘यह जीत काफी बड़ी है. भारत में सीरीज जीतना ही बहुत बड़ी बात है. यहां आकर खेलना काफी कठिन है और वो भी एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ. उन्होंने हमें ऑस्ट्रेलिया में हराया था इसलिए दो मैचों में मिली हार के बाद वापसी करते हुए लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज जीतना शानदार है.’

VIDEO: पंड्या ने लगाया हेलिकॉप्टर शॉट, लोगों ने कर दिया ट्रोल

ख्वाजा ने कहा, ‘हम अभी अच्छा खेल रहे हैं. हम इस समय सिर्फ इस सीरीज का लुत्फ उठाएंगे. हमें अभी पाकिस्तान के खिलाफ भी पांच वनडे खेलने है जो एक अच्छी टीम है. हमारे लिए अभी इतना आगे देखना जरूरी नहीं है, हम पहले इस जीत का आनंद उठाना चाहते हैं.’

यह पूछने पर कि इस तरह का शानदार प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप खिताब का बचाव करने का दावेदार बनाता है तो ख्वाजा ने कहा, ‘मैं सुनिश्चित नहीं हूं. ’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘विश्व कप अभी बहुत दूर है. हमने कुछ अच्छा क्रिकेट खेला है. आगे बढ़ते हुए यह मायने नहीं रखता. कुछ नए मैच होंगे, नई टीमें होंगी, नया विकेट होगा.’

ख्वाजा ने कहा, ‘लंबे समय तक क्रिकेट खेलने के बाद मैं जान गया हूं कि अगर आप ज्यादा आगे के बारे में सोचते हो तो आप मुश्किल में पड़ जाते हो. हमें कड़ी मेहनत करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए. उम्मीद करते हैं कि हम ऐसा करते रहे, बाकी सब भी ठीक हो जाएगा.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement