IND vs AUS Live Streaming: कब और कहां देखें पहला ODI मैच

India vs Australia 1st ODI Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

Advertisement
: India vs Australia 1st ODI Live Streaming: : India vs Australia 1st ODI Live Streaming:

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 14 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 11:18 AM IST

  • मुंबई में आज सीरीज का पहला मुकाबला
  • वनडे मैच दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा

2019 में ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत आई थी, तब वह बुरे दौर से गुजर रही थी और किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह भारत को उसके घर में हरा सकती है. शुरुआती दो मैचों में मिली हार ने भी इस बात की तस्दीक कर दी थी, लेकिन एरॉन फिंच की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने अगले लगातार तीन मैच जीत 3-2 से सीरीज हथियाई.

Advertisement

अब एक बार फिर उसकी नजरें मंगलवार से शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज में भारत के खिलाफ इसी कहानी को दोहराने पर है. तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत को उस हार की टीस तो होगी और इसी कारण वह इस बार हिसाब बराबर करना चाहेगी. घर में भारत यह करने में सक्षम है, इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इस बार पहले से मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना करना है.

इस बार जो ऑस्ट्रेलियाई टीम आई है, वह आत्मविश्वास से भी भरपूर है और इस टीम में स्टीव स्मिथ तथा डेविड वॉर्नर भी हैं. साथ ही पुरानी टीम के वे सदस्य भी हैं जो भारत को हराकर गए थे और एक बात यह भी है कि वे सभी अब पहले से ज्यादा अनुभवी और काबिल हो गए हैं.

Advertisement

IND vs AUS: आज इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

मैच से जुड़ी जानकारी-

IND vs AUS : पहला वनडे मैच कब खेला जाएगा?

यह मैच मंगलवार (14 जनवरी) को खेला जाएगा.

IND vs AUS : पहला वनडे मैच कहां खेला जाएगा?

यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियनम में खेला जाएगा.

IND vs AUS : पहला वनडे मैच किस समय शुरू होगा?

यह मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. टॉस 1.00 बजे किया जाएगा.

IND vs AUS : पहला वनडे मैच किस टीवी चैनल पर देखा जा सकता है?

यह मैच Star Sports Network पर देखा जा सकता है.

IND vs AUS : पहले वनडे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar.com पर उपलब्ध होगी. साथ ही https://aajtak.intoday.in/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं.

टीमें (इनमें से) :

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी.

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, केन रिचर्डसन, डार्सी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement