भारतीय अंडर-23 क्रिकेट टीम को मेजबान श्रीलंका के हाथों एसीसी एमर्जिंग टीम एशिया कप-2018 के फाइनल में 3 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उनका यह खिताब जीतने का सपना भी टूट गया.
श्रीलंका अंडर-23 क्रिकेट टीम ने कोलंबो क्लब क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 270 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 271 रनों का लक्ष्य रखा.
श्रीलंका की तरफ से कमिंडू मेंडिस ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए जबकि हसिता बॉयगोडा ने 54 रनों की पारी खेली. भारत के लिए अंकित राजपूत ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.
कोहली-रहाणे ने संभाला किला, भारत 172/3 बनाकर हुआ मजबूत
271 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय अंडर-23 क्रिकेट टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 267 रन बनाए और 3 रन से यह मैच और खिताब गंवा दिया.
भारत के लिए कप्तान जयंत यादव ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए तो वहीं शम्स मुलानी ने 46 रनों की पारी खेली. उनकी यह पारियां टीम को जीत नहीं दिला पाई. श्रीलंका की तरफ से असेला गुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.
aajtak.in