टी-20 सीरीज से पहले हिटमैन रोहित शर्मा ऐसे कर रहे हैं 'टाइम पास'

नागपुर वनडे में शतक जमाकर अपने घर लौटे रोहित अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं.

Advertisement
रोहित शर्मा रोहित शर्मा

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 02 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

हिटमैन रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद बड़े खुश हैं. नागपुर वनडे में शतक जमाकर अपने घर लौटे रोहित अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं.

सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी पत्नी रीतिका सजदेह के साथ दिख रहे हैं. इस दौरान वे दोनों अपने प्यारे डॉगी को पुचकार रहे हैं. साथ ही रोहित ने लिखा है- छुट्टी के कुछ दिन बिताने का यह सबसे अच्छा तरीका. Best way to spend my few days off ❤️🐶

Advertisement

दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज 7 अक्टूबर से शुरू हो रही है. उससे पहले के कुछ दिन बिताने को लकेर उन्होंने अपने फैंस को अपडेट किया है. फोटो शेयर करने के पहले 30 मिनट में करीब 33,000 लाइक्स मिल चुके हैं .

भारत के उपकप्तान रोहित शर्मा के लिए नागपुर वनडे बड़ा लकी रहा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने सीरीज के इस आखिरी वनडे में शानदार शतक जमाकर कई उपलब्धियां हासिल कीं. 30 साल के रोहित ने 125 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके 5 छक्के रहे.

कंगारुओं के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित सबसे सफल बल्लेबाल रहे. उन्होंने पांच मैचों की सीरीज में सर्वाधिक 296 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 14 छक्के निकले. छक्कों के मामले में हार्दिक पंड्या 12 छक्के लगाकर दूसरे स्थान पर रहे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement