ICC रैंकिंग: टीम इंडिया को पछाड़ साउथ अफ्रीका बनी नंबर 1 ODI टीम

साउथ अफ्रीका ने आईसीसी की जारी ताजा वनडे टीम की रैंकिंग में टीम इंडिया को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है.

Advertisement
साउथ अफ्रीका टीम साउथ अफ्रीका टीम

विश्व मोहन मिश्र

  • दुबई ,
  • 19 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 4:28 PM IST

साउथ अफ्रीका ने आईसीसी की जारी ताजा वनडे टीम की रैंकिंग में टीम इंडिया को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. आईसीसी की ओर से जारी ताजा रैंकिंग से यह जानकारी मिली  है .

साउथ अफ्रीका की टीम 52 मैचों में 6,244 अंक हासिल कर आईसीसी की वनडे टीमों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है. बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में मिली जीत के साथ ही अफ्रीका ने शीर्ष स्थान हासिल किया है.

Advertisement

टीम इंडिया एक स्थान से फिसलते हुए दूसरे स्थान पर आ पहुंची है. उसके पास 50 मैचों में 5,993 अंक हैं. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पांच वनडे मैचों की सीरीज में 4-1 से मात देकर रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था.

दोनों टीमों की रेटिंग 120-120 है, लेकिन दशमलव गणना में अफ्रीकी टीम भारत से आगे है. भारतीय टीम अब रविवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. पहला मैच दोनों टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में भारत के पास दोबारा नंबर 1 बनने का मौका होगा.

ICC वनडे रैंकिंग: टॉप-8

द. अफ्रीका, रेटिंग - 120

भारत - 120

ऑस्ट्रेलिया - 114

इंग्लैंड - 114

न्यूजीलैंड - 111

पाकिस्तान - 98

बांग्लादेश - 92

श्रीलंका - 84

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement