IND vs SA: पुजारा को मिला टीम मैनेजमेंट का मैसेज, रोहित की गैरमौजूदगी में उन पर बड़ी जिम्मेदारी

चेतेश्वर पुजारा पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उन्होंने लगभग 40 से ज्यादा टेस्ट पारियों से शतक नहीं जमाया है. ऐसे में पुजारा के पास खुद को साबित करने का भी यह आखिरी मौका ही होगा...

Advertisement
Cheteshwar pujara and Ajinkya rahane (Twitter) Cheteshwar pujara and Ajinkya rahane (Twitter)

aajtak.in

  • सेंचुरियन,
  • 24 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 2:01 PM IST
  • टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका दौरा
  • पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में
  • चेतेश्वर पुजारा को मिल सकता है मौका

साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को अपना पहला मैच 26 दिसंबर से खेलना है. सेंचुरियन में होने वाले इस बॉक्सिंग-डे टेस्ट को टीम इंडिया हर हाल में जीतने उतरेगी. इसकी जिम्मेदारी कप्तान विराट कोहली के अलावा टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा पर भी होगी. खासकर तब, जब अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा सीरीज से बाहर हों.

पुजारा पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उन्होंने लगभग 40 से ज्यादा टेस्ट पारियों से शतक नहीं जमाया है. ऐसे में पुजारा के पास खुद को साबित करने का भी यह आखिरी मौका ही होगा. उन्हें टीम मैनेजमेंट की तरफ से स्पेशल मैसेज भी मिला है. यह बात पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच प्रवीण आमरे ने कही है.

Advertisement

पुजारा ने मुश्किल हालत में रन बनाकर टीम को जिताया

रोहित की गैरहाजिरी में पुजारा को पहले टेस्ट में मौका मिलना लगभग तय माना जा रहा है. ऐसे में आमरे ने क्रिकेटनेक्स्ट से कहा कि मुझे पक्का पता है कि चेतेश्वर पुजारा को टीम मैनेजमेंट की तरफ से मैसेज मिला होगा. यह मैंने मीडिया रिपोर्ट्स में पढ़ी थी. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 6589 रन बनाए हैं. यह सभी रन उन्होंने मुश्किल समय में बनाए और टीम को मैच जिताए हैं. वे काफी अनुभवी हैं. जब भी टीम को जरूरत रही है, तब उन्होंने रन बनाए हैं. यह उनके लिए आसान नहीं रहा है. 

रहाणे और पुजारा की काबिलियत पर शक न करें

पुजारा और अजिंक्य रहाणे को लेकर आमरे ने कहा कि वे दोनों नौसिखिए नहीं हैं. उन्होंने खुद को साबित किया है, इसलिए वे टीम में बने हुए हैं. ऐसे में जरूरी यही है कि उनकी योग्यता पर शक न करें और उन्हें मौका दें. इन दोनों रहाणे और पुजारा ने हमेशा खुद को साबित किया है. आमरे ने कहा कि इन दोनों प्लेयर्स को श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी और सूर्यकुमार यादव जैसे युवा खिलाड़ियों से कड़ी टक्कर मिल रही है.

Advertisement

भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट और फिर इतने ही वनडे की सीरीज खेलनी है. दौरे का आगाज टेस्ट सीरीज से होगा, जिसका पहला मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा. वहीं, वनडे सीरीज का आगाज 19 जनवरी से होगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement