फैनी डिविलियर्स के शक के बाद कैमरामैन ने पकड़ी थी बेनक्रॉफ्ट की चोरी

डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलियाई रेडियो स्टेशन को बताया कि उन्होंने कैमरा दल को आगाह किया था, जिसने कैमरन बेनक्रॉफ्ट को पीले टेप के टुकड़े से गेंद को रगड़ते हुए रंगे हाथों पकड़ा.

Advertisement
फैनी डिविलियर्स फैनी डिविलियर्स

विश्व मोहन मिश्र

  • केपटाउन,
  • 27 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

24 साल पहले फैनी डिविलियर्स ने अपनी खतरनाक स्विंग गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की चूलें हिला दी थीं, और अब गेंद से छेड़खानी के मामले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कलई खोलने वालों में से वह एक हैं.

जनवरी 1994 में दक्षिण अफ्रीका की अनुभवहीन टीम पहली बार ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी और हार की कगार पर पहुंच गई थी, जब ऑस्ट्रेलिया को दूसरा टेस्ट जीतने के लिये सिर्फ 116 रन की जरूरत थी.

Advertisement

अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे डिविलियर्स ने 43 रन देकर 6 विकेट चटकाए और दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट से चमत्कारिक जीत दर्ज की, जबकि उस मैच में उन्हें फॉलोआन खेलना पड़ा था और शेन वॉर्न ने 12 विकेट झटके थे .

वही डिविलियर्स 24 साल बाद न्यूलैंड्स में टीवी कमेंटेटर की भूमिका में थे और उन्हें शक हो गया था कि हरी भरी पिच पर नई गेंद के साथ ऑस्ट्रेलिया को रिवर्स स्विंग कैसे मिल रही है.

डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलियाई रेडियो स्टेशन को बताया कि उन्होंने कैमरा दल को आगाह किया था, जिसने कैमरन बेनक्रॉफ्ट को पीले टेप के टुकड़े से गेंद को रगड़ते हुए रंगे हाथों पकड़ा.

डिविलियर्स ने कहा ,‘हमने कैमरामैन से कहा कि देखें. वे लोग जरूर गेंद पर कुछ लगा रहे हैं. हरी भरी पिच पर इतनी जल्दी रिवर्स स्विंग नहीं मिलती. यह कोई पाकिस्तानी विकेट नहीं है कि हर सेंटीमीटर पर दरारें हों .’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement