कोलकाता के खिलाफ रबाडा ने पलटा पासा, सुपर ओवर में ऐसे जीती दिल्ली

Delhi vs Kolkata (DD vs KKR) Live Score IPL 2019: टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा है.

Advertisement
DC vs KKR LIVE (PHOTO - iplt20.com) DC vs KKR LIVE (PHOTO - iplt20.com)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 7:56 AM IST

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया मैच निर्धारित 20 ओवरों में बराबरी पर पहुंच गया. दोनों टीमों ने 185-185 रन बनाए. इसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर में पहुंच गया. दिल्ली ने पहले 6 गेंद खेलकर 10 रन बनाए और कोलकाता को 11 रन का टार्गेट दिया. जिसके बाद कोलकाता 7 रन ही बना सकी और दिल्ली ने 3 रन से जीत दर्ज की. सुपर ओवर में आखिरी गेंद पर पांच रनों की जरूरत थी, लेकिन उथप्पा महज एक रन ही बना पाए और मैच पर दिल्ली का कब्जा हो गया.

Advertisement

सुपर ओवर में दिल्ली की पारी

दिल्ली की तरफ से ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी का मोर्चा संभाला. वहीं, कोलकाता की तरफ से प्रसिद्ध कृष्ण गेंदबाजी के लिए आए.

> पहली गेंद पर एक पंत ने सिंगल लिया.

> दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने विकेट के पीछे चौका लगाया.

> तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर की छक्का मारने की कोशिश नाकाम रही और वो कैच आउट हो गए. अय्यर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए पृथ्वी मैदान पर आए.

> चौथी गेंद पर पंत ने डबल लिया और स्कोर 7-1 हो गया.

> 5वीं गेंद पर भी पंत ने शॉट खेला लेकिन सिर्फ 2 रन से संतोष करना पड़ा.

> छठी गेंद पर पंत ने स्वीप शॉट मारने की कोशिश की और सिंगल ही ले पाए.

Advertisement

दिल्ली ने कोलकाता को 11 रन का टारगेट दिया....

सुपर ओवर में कोलकाता की पारी.....

कोलकाता की तरफ से बल्लेबाजी के लिए आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक उतरे. दिल्ली ने रबाडा के हाथ में गेंद थमाई.

> पहली गेंद में रसेल ने चौका मारा. जीत के लिए 7 रन की जरूरत.

> कैगिसो रबाडा ने दूसरी गेंद यॉर्कर डाली जिस पर रसेल बीट हुए.

> तीसरी गेंद पर रबाडा ने रसेल को क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद कोलकाता की तरफ से रॉबिन उथप्पा बल्लेबाजी के लिए आए.

> चौथी गेंद पर उथप्पा ने सिंगल लेकर कार्तिक को दिया स्ट्राइक.

> 5वीं गेंद पर कार्तिक ने सिंगल लिया.

> आखिरी गेंद पर पांच रनों की जरूरत थी लेकिन उथप्पा महज एक रन ही बना पाए.

दिल्ली-कोलकाता मैच के बाद अंक तालिका

इससे पहले दिल्ली की तरफ से पृथ्वी शॉ ने सबसे ज्यादा 55 गेंदों पर 99 रन बनाए. इस तूफानी पारी में उन्होंने 3 छक्के और 12 चौके लगाए. उनके अलावा शिखर धवन ने 8 गेंद में 16 रन, श्रेयस अय्यर ने 32 गेंदों में 43 रन बनाए. हालांकि, इस मैच में ऋषभ पंत ज्यादा कुछ कर नहीं पाए और 15 गेंदों पर महज 11 रन बनाकर कुलदीप यादव के शिकार बने. इसके अवाला हनुमा विहारी 3 गेंद पर 2 रन बनाकर कुलदीप की गेंद पर कैच आउट हो गए.

Advertisement

दिल्ली को तीसरे ओवर में ही बड़ा झटका लगा और धवन के रूप में पहला विकेट गिरा. धवन ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए. उन्हें पीयूष चावला ने रसेल के हाथों कैच कराया. इसके बाद कोलकाता को 12वें ओवर की अंतिम गेंद पर दूसरा झटका लगा जब श्रेयस अय्यर का छक्का लगाने का प्रयास विफल साबित हुआ और वो कैच आउट हो गए.

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच IPL सीजन-12 का 10वां मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला गया. दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और कोलकाता की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. इसके बाद टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 186 रनों का लक्ष्य रखा.

रसेल ने खेली आतिशी पारी

इससे पहले आंद्रे रसेल की आतिशी पारी और कप्तान दिनेश कार्तिक के साथ 53 गेंद में 95 रनों की साझेदारी की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स ने खराब शुरुआत से उबरते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में सात विकेट पर 185 रन बनाए.

कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही और 10वें ओवर में सिर्फ 61 रनों पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. इसके बाद रसेल और कार्तिक ने पारी को संभाला और सिर्फ 53 गेंद में 95 रनों की साझेदारी की. शानदार फॉर्म में चल रहे रसेल ने 11वें ओवर में अमित मिश्रा को छक्का लगाकर हाथ खोले. वहीं, संदीप लामिछाने के 12वें ओवर में कार्तिक और रसेल ने 17 रन लिए.

Advertisement

हर्षल पटेल ने पहले 3 ओवर में 20 रन दिए. इसके बाद उनके आखिरी ओवर में कार्तिक और रसेल ने 20 रन ठोक डाले. रसेल ने कैगिसो रबाडा को चौका लगाकर 23 गेंद में 2 चौकों और 6 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्हें क्रिस मॉरिस ने अपनी आखिरी गेंद पर आउट किया और फाइन लेग में राहुल तेवतिया ने उनका कैच लपका.

कार्तिक 35 गेंद में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा करने के बाद मिश्रा की गेंद पर विकेट के पीछे पंत को कैच दे बैठे. पीयूष चावला 12 रन बनाकर, जबकि कुलदीप यादव 10 रन बनाकर नाबाद रहे.

इससे पहले फिरोजशाह कोटला की धीमी पिच पर केकेआर को पहला झटका चौथे ओवर में संदीप लामिछाने ने दिया, जब निखिल नायक (सात) एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. अनुभवी रॉबिन उथप्पा भी छठे ओवर में हर्षल पटेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. उथप्पा 11 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद केकेआर ने 3 गेंद के भीतर 2 विकेट गंवा दिए. पहले 7वें ओवर की 5वीं गेंद पर कैगिसो रबाडा ने क्रिस लिन को विकेट के पीछे लपकवाया. इसके 2 गेंद बाद फॉर्म में चल रहे नीतीश राणा भी बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे. पटेल की गेंद पर फाइन लेग बाउंड्री पर रबाडा ने उनका शानदार कैच लपका.

Advertisement

शुभमन गिल से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह भी टिककर नहीं खेल सके और 10वें ओवर में लामिछाने की गेंद पर तीसरा रन चुराने के प्रयास में वह सीमारेखा के पटेल के सटीक थ्रो पर रन आउट हुए.

4 बदलाव के साथ उतरी दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4 बदलाव किए हैं. टीम में क्रिस मॉरिस, हनुमा विहारी, संदीप लामिछाने और हर्षल पटेल को टीम में शामिल किया है. कोलकाता की टीम में सुनील नरेन की जगह निखिल नाइक को शामिल किया गया है. सुनील नरेन चोटिल हैं.

प्लेइंग इलेवन:

कोलकाता: क्रिस लिन, नीतीश राणा, रॉबिन उथप्पा, निखिल नायक, दिनेश कार्तिक (कप्तान), शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रसिद्ध कृष्ण.

दिल्ली: श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, कॉलिन इनग्राम, क्रिस मॉरिस, हर्षल पटेल, संदीप लामीछाने, कगिसो रबाडा, अमित मिश्रा, हनुमा विहारी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement