DC vs GT, IPL 2026 Highlights: रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हारी दिल्ली, काम नहीं आई राहुल-मिलर की तूफानी पारी

Delhi Capitals vs Gujarat Titans IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का 14वां मैच बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात की टीम ने 1 रन से जीत हासिल की. ये मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ.

Advertisement
केएल राहुल ने 92 रनों की पारी खेली लेकिन दिल्ली को जीत नहीं दिला सके. (Photo: ITG) केएल राहुल ने 92 रनों की पारी खेली लेकिन दिल्ली को जीत नहीं दिला सके. (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:47 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का 14वां मैच बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया. ये रोमांचक मुकाबला आखिरी गेंद तक गया जहां गुजरात ने केवल 1 रन से मुकाबला जीत लिया. ये मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ. जहां टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए गिल-सुंदर और बटलर की फिफ्टी के दम पर 210 रन बनाए थे.  इसके जवाब में उतरी दिल्ली की टीम 209 रन ही बना सकी.

Advertisement

ऐसे रही दिल्ली की बैटिंग

211 रनों के जवाब में उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद शानदार रही. पथुम निसंका और केएल राहुल ने ताबड़तोड़ शुरुआत की. दोनों के बीच 76 रनों की साझेदारी हुई. 9वें ओवर में निसंका का विकेट गिरा. निसंका ने 41 रन बनाए. लेकिन इसके बाद केएल राहुल नहीं रुके. उन्होंने ताबड़तोड़ रन बनाए और तूफानी फिफ्टी जड़ी.

दिल्ली को दूसरा झटका 10वें ओवर में लगा जब नीतीश राणा आउट हुए. लेकिन इसके बाद राशिद ने अगली ही गेंद पर समीर रिजवी को भी आउट कर दिया. समीर रिजवी खाता भी नहीं खोल सके. लेकिन इसके बाद भी केएल राहुल नहीं रुके. उन्होंने एक छोर संभाले रखा और तेजी से रन बनाए. लेकिन 17वें ओवर में केएल राहुल का विकेट झटका सिराज ने. केएल राहुल के बल्ले से 92 रन आए. अपनी पारी में राहुल ने 11 चौके और 4 छक्के लगाए.

Advertisement

लेकिन केएल राहुल के आउट होने के बाद डेविड मिलर ने मोर्चा संभाला और 20 गेंद में 41 रन ठोक दिए. लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके और एक रन से मैच गुजरात ने जीत लिया.

आखिरी 2 ओवर का रोमांच

आखिरी 2 ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 36 रन चाहिए थे. 19वां ओवर लेकर सिराज आए. मिलर ने उन्हें आड़े हाथों लिया और 23 रन ठोक दिए. आखिरी ओवर में जीत के लिए दिल्ली को 13 रन ही चाहिए थे. प्रसिद्ध कृष्णा ने इसे बचा लिया. आखिरी गेंद पर दिल्ली को 2 रन चाहिए थे. लेकिन कुलदीप रन आउट हो गए और गुजरात ने ये मैच जीत लिया.

ऐसे रही गुजरात की बैटिंग

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात टाइटन्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ओवर में ही मुकेश कुमार ने साई सुदर्शन का विकेट झटक लिया. साई के बल्ले से 12 रन आए. लेकिन इसके बाद जोस बटलर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. लेकिन 8वें ओवर में कुलदीप यादव ने बटलर का विकेट झटक लिया. बटलर के बल्ले से 52 रन आए, जो उन्होंने केवल 27 गेंदों में बनाए. लेकिन इसके बाद कप्तान गिल ने मोर्चा संभाला और 10वें ओवर में टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया.

Advertisement

गिल ने 70 रनों की पारी खेली. गिल ने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं, सुंदर ने भी 55 रनों की पारी खेली. इसके दम पर गुजरात ने 210 रन बनाए.

(प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, पथुम निसांका, नीतीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

(प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement