IPL-12: CSK से MI की टक्कर, कब और कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग

Chennai vs Mumbai (CSK VS MI) Live Streaming IPL 2019 Match: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आईपीएल सीजन 12 का 44वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

Advertisement
Chennai vs Mumbai (CSK VS MI) Live Streaming IPL 2019 Match Chennai vs Mumbai (CSK VS MI) Live Streaming IPL 2019 Match

aajtak.in

  • चेन्नई,
  • 26 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आईपीएल सीजन 12 का 44वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में चेन्नई की कोशिश पहले चरण के मैच में मुंबई से मिली हार का बदला लेने की होगी. चेन्नई 11 मैचों में आठ जीत के साथ 16 अंक लेकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर ही चुकी है. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने विजयी क्रम को जारी रखना चाहेंगे और लीग चरण का अंत शीर्ष दो में रहते हुए करने की कोशिश करेंगे क्योंकि शीर्ष दो टीमों को प्लेऑफ में फायदा होता है.

Advertisement

मुंबई की टीम 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और उसे शीर्ष चार में बने रहने के लिए कम से कम दो जीत की जरूरत है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई ने हालांकि चेन्नई के खिलाफ पहले चरण के मैच में 37 रनों से जीत हासिल की थी. चेन्नई ने चेपॉक में पांच मैच खेले हैं और सभी में उसे जीत मिली है.

अगर दोनों टीमों के बीच आईपीएल मुकाबलों की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच कुल 27 मैच खेले गए हैं जिनमें से मुंबई ने 15 में जीत हासिल की है जबकि चेन्नई को 12 में विजय मिली है. चेन्नई ने अपने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी थी. इस मैच में सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन की फॉर्म में वापसी हुई थी जो मौजूदा विजेता के लिए शुभ संकेत हैं. वॉटसन ने 53 गेंदों पर 96 रन बनाए थे.

Advertisement

मैच की पूरी जानकारी

IPL 2019: CSK vs MI के बीच मैच कब खेला जाएगा?

यह मुकाबला शुक्रवार (26 अप्रैल 2019) को खेला जाएगा.

IPL 2019: CSK vs MI के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

IPL 2019: CSK vs MI के बीच मैच किस समय शुरू होगा?

यह मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा. इससे पहले टॉस 7.30 बजे होगा.

कौन सा टीवी चैनल CSK vs MI मैच का लाइव प्रसारण करेगा?

मैच की लाइव अंग्रेजी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 1 और स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 1 एचडी पर उपलब्ध होगी. साथ ही हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी पर भी प्रसारित होगी.

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा https://aajtak.intoday.in/ पर लाइव अपडेट देखे जा सकते हैं.

टीमें:

मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मार्कंडेय, राहुल चहर, अनुकूल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तरे, क्विंटन डि कॉक, इविन लुईस, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेंघन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरां, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह.

चेन्नई: अंबति रायडू, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सेंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement