कोरोना महामारी के कारण टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने घरों में हैं. भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है. इस दौरान खिलाड़ी खुद को तरोताजा रखने के लिए कई तरकीब निकाल रहे हैं. कई तो अपनी फिटनेस परखने में लगे हैं, जबकि टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अपनी कला को निखार रहे हैं.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
29 साल के पेसर मो. शमी ने अपनी कला का एक नमूना पेश किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने फैन्स से पूछा है कि कलाकार शमी के बारे में आपका क्या ख्याल है..?
शमी ने लिखा- सालों बाद कुछ कुछ बनाने की कोशिश कर रहा हूं... आर्टिस्ट मो. शमी के बारे में आप कैसा सोचते हो..? दरअसल, 49 सेकेंड के इस वीडियो में शमी में एक लड़की का स्केच बनाते नजर आ रहे हैं. साथ ही उन्होंने हंसी वाली इमोजी भी लगाई है.
शमी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जवाब में लोग अपने-अपने कमेंट्स साझा कर रहे हैं. एक ने लिखा, 'हसीन जहां का स्केच बना रहे हो भाई...' गौरतलब है कि शमी की निजी जिंदगी काफी परेशानियों से गुजरी है. पत्नी हसीन जहां ने कुछ समय पहले उन पर कई आरोप लगाए थे.
शमी के एक प्रशंसक ने लिखा - लव यू शमी भाई... लेकिन पेंटिंग तो मुझे 'मजनू भाई' की याद दिला रही है...
शमी के स्केच में लड़की के चेहरे का एक हिस्सा बालों से ढका है. ऐसे में एक ने पूछा- क्या बना... वो तो दिखाओ.
aajtak.in