डी ग्रैंडहोम के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड 5 विकेट से जीता

डी ग्रैंडहोम ने 40 गेंद में नाबाद 74 रन बनाए, जिसकी मदद से न्यूजीलैंड ने 263 रन का लक्ष्य हासिल किया.

Advertisement
कॉलिन डी ग्रैंडहोम कॉलिन डी ग्रैंडहोम

विश्व मोहन मिश्र

  • हेमिल्टन,
  • 16 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

कॉलिन डी ग्रैंडहोम की आक्रामक पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन में खेले गए चौथे वनडे मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया. डी ग्रैंडहोम ने 40 गेंद में नाबाद 74 रन बनाए जिसकी मदद से न्यूजीलैंड ने 263 रन का लक्ष्य हासिल किया.

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-0 से आगे हो गया है. न्यूजीलैंड ने लगातार 11 जीत का नया रिकॉर्ड कायम किया. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांचवां और अंतिम वनडे मैच 19 जनवरी को वेलिंग्टन में खेला जाएगा.

Advertisement

सेडन पार्क में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उसने आठ विकेट के नुकसान पर 262 रनों का स्कोर बनाया. इस स्कोर को न्यूजीलैंड ने पांच विकेट गंवाते हुए 263 रन बनाकर हासिल कर लिया.

एजेंसी के मुताबिक पाकिस्तान ने पारी की शुरुआत उतार-चढ़ाव से भरी रही. 100 का आंकड़ा पार करने से पहले ही उसने फखर जमान (54), फहीम अशरफ (1) और बाबर आजम (3) के रूप में अपने तीन विकेट गंवा दिए.

फहीम और बाबर को टिम साउथी ने आउट किया, वहीं जमान को मिशेल सेंटनर ने आउट किया. इसके बाद सोहेल (50) और मोहम्मद हफीज (81) ने 26 रन जोड़कर टीम को 123 के स्कोर पर पहुंचाया. इसी स्कोर पर केन विलियमसन ने सोहेल को हेनरी निकोल्स के हाथों कैच आउट करवाया.

Advertisement

सोहेल के आउट होने के बाद हफीज का साथ देने आए शोएब मलिक (6) ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाए और विलियमसन ने उन्हें सेंटनर के हाथों कैच आउट करा पाकिस्तान का पांचवां विकेट गिराया.

हफीज ने सरफराज अहमद (51) के साथ 98 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन 228 के कुल स्कोर पर ट्रेंट बाउल्ट ने अहमद को मार्टिन गप्टिल के हाथों कैच आउट करा इस साझेदारी को तोड़ दिया.

टिम साउथी ने अहमद के जाने के बाद हफीज का साथ देने आए हसन अली (1) को मैदान पर टिकने नहीं दिया. हसन, साउथी की गेंद पर गप्टिल के हाथों लपके गए. 262 के स्कोर पर बोल्ट ने हफीज को रन आउट कर पाकिस्तान की पारी समाप्त कर दी.

न्यूजीलैंड के लिए साउथी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं विलियमसन के दो विकेट मिले. बोल्ट और सेंटनर को एक-एक सफलता मिली.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को गप्टिल (31) और कॉलिन मुनरो (56) की 88 रनों की साझेदारी ने सधी शुरुआत दी. इस साझेदारी को शादाब खान ने तोड़ा. उन्होंने मुनरो को हफीज के हाथों कैच आउट करा पवेलियन का रास्ता दिखाया.

इसके बाद, न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई. 99 के कुल स्कोर तक उसने गप्टिल (31), रॉस टेलर (1) और टॉम लाथम (8) के विकेट गिर गए.

Advertisement

कप्तान विलियमसन (32) ने निकोल्स (नाबाद 52) के साथ मिलकर न्यूजीलैंड की पारी को संभाला और 55 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी कर स्कोर 154 तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर विलियमसन सोहेल की गेंद पर रुमान रईस के हाथों लपके गए.

न्यूजीलैंड को लक्ष्य तक पहुंचाने का काम निकोल्स और कॉलिन डी ग्रैंडहोम (नाबाद 74) की 109 रनों की नाबाद शतकीय साझेदारी ने किया. इस साझेदारी के साथ टीम ने 263 रन बनाकर जीत हासिल की.

पाकिस्तान के लिए शादाब ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए. रईस और सोहेल को एक-एक सफलता मिली. न्यूजीलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ग्रैंडहोम को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement