ब्रिस्टल विवाद: स्टोक्स को झगड़ा करने का दोषी करार दिया गया

बेन स्टोक्स को ब्रिस्टल में नाइट क्लब के बाहर हाथापाई करने के मामले में झगड़े का दोषी पाया गया है.

Advertisement
बेन स्टोक्स बेन स्टोक्स

विश्व मोहन मिश्र

  • लंदन,
  • 16 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 10:59 AM IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को सितंबर में ब्रिस्टल के नाइट क्लब के बाहर हाथापाई करने के मामले में झगड़े का दोषी पाया गया है. इस हाथापाई में एक व्यक्ति की आंख के पास की हड्डी टूट गई थी.

एजेंसी के मुताबिक आपराधिक आरोप की पुष्टि करते हुए इंग्लैंड क्राउन प्रोस्क्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने कहा, ‘सीपीएस को इस संबंध में एवोन और समरसेट पुलिस ने 29 नवंबर को सबूत दिए थे.'

Advertisement

पंड्या के रन आउट होने के तरीके पर गावस्कर और मांजरेकर ने उठाए सवाल

उन्होंने कहा, 'सबूतों की समीक्षा के बाद पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का अधिकार दिया है. इस आरोप के तहत  बेन स्टोक्स (26), रेयन अली (28) और रायन हेल (26) को ब्रिस्टल अदालत में तय तिथि को पेश होना होगा.'

घटना में शामिल इन सभी पर आपराधिक कार्यवाही की जाएगी. इसका मतलब बेन स्टोक्स को इस केस से राहत के आसार कम नजर आ रहे हैं और उनको बड़ी सजा भी सुनाई जा सकती है.

स्टोक्स को हाथापाई की उस घटना के बाद इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं चुना गया है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन मामले का कानूनी निपटारा नहीं होने के कारण उन्हें टीम में जगह नहीं मिली.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement