एशिया कप फाइनल से पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी शाकिब चोटिल

बांग्लादेशी खिलाड़ी शाकिब को बाईं जांघ में चोट लगी है और उन्हें उस पर बर्फ की पट्टी लगाते देखा गया. उन्होंने प्रैक्टिस की कोशिश की लेकिन लंबे समय तक नहीं कर सके. हालांकि टीम फिजियो बेजेदुल इस्लाम ने उम्मीद जताई कि वह रविवार को मैच खेल पाएंगे.

Advertisement
शाकिब अल हसन शाकिब अल हसन

प्रियंका झा

  • मीरपुर,
  • 06 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 5:59 AM IST

भारत के खिलाफ एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल से पहले बांग्लादेशी खेमे से बुरी खबर मिली. टीम के उपकप्तान और स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन अभ्यास सत्र के दौरान घायल हो गए.

शाकिब को बाईं जांघ में चोट लगी और उन्हें उस पर बर्फ की पट्टी लगाते देखा गया. उन्होंने प्रैक्टिस की कोशिश की लेकिन लंबे समय तक नहीं कर सके. हालांकि टीम फिजियो बेजेदुल इस्लाम ने उम्मीद जताई कि वह रविवार को मैच खेल पाएंगे.

Advertisement

बेजेदुल इस्लाम ने कहा कि शाकिब को नेट प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी. इस तरह की चोट को ठीक होने में 48 घंटे लगते हैं. शनिवार को वैकल्पिक अभ्यास के दौरान उसे फिर दर्द हुआ और वह अभ्यास नहीं कर सका. बांग्लादेशी खेमे को उम्मीद है कि शाकिब रविवार को में खेलेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »