भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर ने शुक्रवार को खेल मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर उनसे उनकी चीजें ढूंढने में मदद मांगी जो भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के पास थी और गुम हो चुकी हैं. इसमें 36 पदक और 1956 ओलंपिक में पहना गया कप्तान का कोट भी शामिल है.
91 वर्षीय लंदन (1948), हेलसिंकी (1952) और मेलबर्न (1956 में कप्तान के तौर पर) में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे. मंत्री ने इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.
बलबीर सिंह यहां शहर में इंडियन ऑफ द ईयर ‘लाइफटाइम एचीवमेंट’ पुरस्कार हासिल करने के लिए आए हुए हैं. उन्होंने मंत्री से कहा कि साई में कई आरटीआई डालने के बावजूद भी उनकी चीजें नहीं मिली हैं.
जितेंद्र सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि कार्रवाई शुरू की जाएगी ताकि भारत की गौरवशाली खेल विरासत के प्रतीक को वापस पाया जा सके.
अभिजीत श्रीवास्तव