स्मिथ-वॉर्नर पर एक नहीं बल्कि दो साल का बैन लगना चाहिए था: कर्टली एम्ब्रोस

स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में तीसरे टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ में भूमिका के लिए एक साल का प्रतिबंध लगाया था.

Advertisement
Steve Smith and David Warner Steve Smith and David Warner

aajtak.in

  • मेलबर्न,
  • 11 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST

वेस्टइंडीज के अपने जमाने के दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जघन्य अपराध करके भी बच गए और उन पर गेंद से छेड़छाड़ के मामले में दो साल का प्रतिबंध लगना चाहिए था.

पूर्व कप्तान स्मिथ और उनके साथ उप-कप्तान रहे वॉर्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में तीसरे टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ में भूमिका के लिए एक साल का प्रतिबंध लगाया था.

Advertisement

इन दोनों पर लगा प्रतिबंध इस साल मार्च में समाप्त हो गया और वे अब इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. स्मिथ और वॉर्नर विश्व कप और एशेज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करने की कवायद में लगे हैं, लेकिन कर्टली एम्ब्रोस का मानना है कि उन्हें एक और साल के लिए प्रतिबंधित किया जाना चाहिए था.

पोलार्ड ने खोला राज- पंजाब के खिलाफ ऐसे खेली मैच विनिंग पारी

टेस्ट क्रिकेट में 400 से अधिक विकेट लेने वाले 15 गेंदबाजों में से एक एम्ब्रोस ने फॉक्स स्पोर्ट्स से कहा, ‘जब आप इस तरह से नियमों को तोड़ते हो तो उसके लिए आपको कड़ी सजा मिलनी चाहिए.’

एम्ब्रोस ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो वे जघन्य अपराध करके भी बच गए. एक साल का प्रतिबंध थोड़ा कम है. मेरा मानना है कि दो साल का प्रतिबंध लगाने से कड़ा संदेश जाता क्योंकि यह वास्तव में बेवकूफाना हरकत थी.’

Advertisement

एंटीगा के इस 55 वर्षीय क्रिकेटर को हालांकि उम्मीद है कि ये दोनों विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाने में सफल रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘विश्वास है कि वे फिर से कभी ऐसा नहीं करेंगे. मैं बस उम्मीद करता हूं कि सभी ऑस्ट्रेलियाई उनका समर्थन करेंगे. उम्मीद है कि उन्हें विश्व कप टीम में चुना जाएगा क्योंकि उनकी उपस्थिति से टीम मजबूत बनेगी.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement