कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त तक हो रहा है. इस विशाल खेल आयोजन में लगभग 72 देशों के 5000 से ज्यादा एथलीट भाग लेने जा रहे हैं. इस गेम्स में भारतीय खिलाड़ी में धमाल मचाल जाने वाले हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की ओर से 200 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.
वैसे भारत को आगाज से पहले ही बड़ा झटका लगा जब ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा चोट के चलते इन खेलों से हट गए. पिछली बार जब 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में राष्ट्रमंडल खेल आयोजित हुआ था, तब भारत ने कुल 26 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य पदक जीते थे.
प्रिंस चार्ल्स के संबंधोन के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स की विधिवत रूप से शुरुआत हो चुकी है.अब 11 दिनों तक दुनिया के 72 देशों के एथलीट्स अपना जलवा बिखेरते दिखाई देंगे. भारतीय खिलाड़ियों से फैन्स को काफी उम्मीदें हैं. ये खेल संदेश देता है कि 'आओ खेलें और दिलों को आपस में जोड़ें'.
कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज रॉयल नेवी ने फहराया है. अब यह झंडा अगले 11 दिनों तक फहराएगा. साथ ही एथलीट्स ने कॉमनवेल्थ के नियमों में बंधे रहने की शपथ लेती है. इसतके बाद रिले बैटन स्टेडियम में आ चुका है.
मेजबान इंग्लैंड की टीम मार्च पास्ट में आखिरी नंबर पर उतरी. इंग्लैंड की टीम गोल्ड कोस्ट गेम्स में ऑस्ट्रेलिया के बाद नंबर-2 पर थी. इस बार मेजबान होने का फायदा इंग्लिश टीम को मिल सकता है.
अब कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग ले रहे अफ्रीकी देश मार्च पास्ट कर रहे हैं. पहले बोत्सवाना, फिर कैमरून और एस्वाटिनी जैसे देशों का नंबर आया है. साउथ अफ्रीका ने भी 114 खिलाड़ियों का दल भेजा है और वह 18 गेम्स में भाग लेने जा रही है.
सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के दल ने अलेक्जेंडर स्टेडियम में मार्च पास्ट की शुरुआत की है. इसके बाद कुक आइलैंड्स और फिजी की बारी थी.
नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई स्टेडियम पहुंच चुकी हैं. पाकिस्तान में गोली लगने के बाद मलाला का इलाज बर्मिंघम में ही किया गया था. ऐसे में उनके लिए यह बेहद इमोशनल पल है.
कॉमनवेल्थ गेम्स की क्वींस बैटन रिले ने बैटन ने 72 देशों की यात्रा की है और इसने 140,000 किलोमीटर से अधिक का सफर तय किया है.
जिस घड़ी का फैन्स को इंतजार था, वह घड़ी आ चुकी है. ओपनिंग सेरेमनी का आगाज हो चुका है.
उद्घाटन समारोह में बर्मिंघम और वेस्ट मिडलैंड्स के समृद्ध और विविध इतिहास, संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं. द्रौपदी मुर्मू ने लिखा, 'सभी देशवासियों की ओर से राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए मैं भारतीय दल को शुभकामनाएं देती हूं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित करेंगे. सभी देशवासी आपकी विजय की मंगल कामना करते हैं.