उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ सरकार का दसवां बजट पेश किया है. इस बजट में प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटे की सीमा तीन प्रतिशत रखी गई है, जो 2030-31 तक लागू रहेगी. सरकार वित्तीय प्रबंधन और नियंत्रण के प्रति पूरी प्रतिबद्धता दिखा रही है.